Author: रेणु कश्यप

पंजाब केसरी और हिमाचल दस्तक में काम करने के बाद 2015 से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में क्रिएटिव हेड के रूप में कार्यरत है। साथ ही समाचारों के लेखन और संपादन में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है।

नाहन, 8 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र (Pachhad constituency) से निर्वाचित एकमात्र महिला विधायक होंगी। 2019 के उप चुनाव में पहली बार विधायक बनने वाली रीना कश्यप ने दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। खास बात ये है कि भाजपा ने महिलाओं के वोट बैंक को साधने के लिए कई घोषणाएं की थी। राज्य में महिला व पुरुष मतदाताओं में तीन प्रतिशत से कम का ही अंतर है। विधानसभा चुनाव (assembly elections) में 68 सीटों पर 412 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। इसमें 24 महिलाएं भी उतरी। लेकिन युवा रीना कश्यप ही विधानसभा…

Read More

नाहन, 24 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा के चुनाव (Assembly Elections) को लेकर एक बड़ा बदलाव हुआ है। 2022 के विधानसभा चुनाव में राजगढ़ की बजाय सराहां में नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं, साथ ही मतगणना भी सराहां में ही होगी। जिला मुख्यालय से सराहां की दुरी तक़रीबन 37 किलोमीटर है,जबकि राजगढ़ की शार्ट दुरी 80-85 किलोमीटर है। आपको बता दें कि पच्छाद व सराहां एक ही नाम के पर्याय हैं। लाजमी तौर पर आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्यों हुआ है। दरअसल, 2019 में सराहां में एसडीएम…

Read More

नाहन, 4 अक्तूबर : छोटे से कस्बे में रहकर पढ़ाई करने वाले शशांक की नीट परीक्षा (NEET Exam) में कामयाबी कई मायनों में असाधारण (Extraordinary) है। वो परीक्षा, जिसमें देश भर से 18 लाख छात्र हिस्सा लेने बैठे हों, उस परीक्षा में 4305 वां रैंक (AIR 4305) तो हासिल किया ही, साथ ही अपनी कैटेगरी में 88वां रैंक हासिल किया। हालांकि, शशांक की सफलता के कई मूलमंत्र (credo) हैं, लेकिन कोचिंग के लिए सही जगह व शिक्षकों क चयन का फैसला सटीक रहा। आत्मविश्वास से लबरेज शशांक ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से सफलता को लेकर लंबी बातचीत की। हालांकि, काउंसलिंग…

Read More

सीएम हेल्प लाइन से मिला जवाब, 15 दिन करो इंतजार        नाहन, 25 अगस्त : पशुओं में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस पशुपालकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। हिमाचल भी इस वायरस से अछूता नहीं रहा है। बीमारी की चपेट में आने से रोजाना पशु दम तोड़ रहे हैं। सिरमौर के नैनाटिक्कर में सबसे पहले संक्रमण के लक्षण देखने को मिले थे। ताजा घटना में कोलर में दुधारू पशुओं में रोग के लक्षण दिख रहे हैं। पशुपालक प्रेम प्रकाश अपने स्तर पर विभाग से गुहार लगा चुके हैं। कोई हल निकलता न देख उन्होंने…

Read More

नाहन, 13 जुलाई: बुधवार को देश भर में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। शास्त्रों में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु के पूजन का महत्व बताया गया है। इसी श्रृंखला में नाहन के हिन्दू आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर विशेष योग साधना का आयोजन किया। हिमाचल योग सभा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योग साधना के साथ गुरु महाराज का भी स्मरण किया गया। इस दौरान योग शिक्षक गिरीश शर्मा द्वारा योग साधकों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया गया। अपने परम गुरु स्वामी देवी दयाल का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु कृपा से अज्ञानी भी ज्ञानी…

Read More

नाहन, 3 जून: हिमाचल प्रदेश के सुदूर उपमंडल संगड़ाह का एक नौजवान कृष्ण देवा अपनी काबिलियत के बूते फलक की तरफ अग्रसर है। युवक द्वारा बनाया गया गीत ‘मां रेणुका जी’ ने यू टयूब पर डंका बजाया है। चंद दिनों में ही वीडियो ने खासी लोकप्रियता हासिल की है। रणफुआ के रहने वाले कृष्ण देवा ने बेहद ही खूबसूरती से मां रेणुका जी के प्रति अटूट आस्था व प्राकृतिक सौंदर्य का गजब समावेश पेश किया है। गीत में भगवान परशुराम के तालाब का भी मधुर गुणगान किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कृष्ण देवा का गीत ‘पालियाना’…

Read More

नाहन, 23 अप्रैल : “कहते हैं, शिक्षक वो कलाकार है, जो मिट्टी को आकार दे सकता है, यह वो कलाकार है, जो हर बच्चे का सपना साकार कर सकता है। “अमूमन सरकारी क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता व शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठते हैं। वहीं हिमाचल के सरकारी स्कूलों में युवा शिक्षक नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। युवा शिक्षक न केवल बेहतर शिक्षण कर रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा व हुनर को भी तराश रहे हैं। ऐसा ही कुछ करने के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहंदोबाग में एसएमसी (SMC Teacher) पर बतौर…

Read More

नाहन, 15 मार्च : अग्निशमन विभाग का नाम आते ही एक ही बात जहन में आती है वो ये कि इस विभाग का कार्य आग पर काबू पाना है। लेकिन कतई भी ऐसा नहीं है। ये साहसी कर्मी रिस्की रेस्क्यू (Risky Operation) ऑपरेशन करने में भी माहिर हैं। ये बात हिमाचल के नाहन में सोमवार को साबित भी हुई। बेशक ही विभाग के कर्मी पहले भी बेजुबान पक्षियों व जानवरों को रेस्क्यू करते आए हैं, लेकिन सोमवार का ऑपरेशन काफी जोखिमपूर्ण था। कबूतर का पांव करीब 60 से 80 फुट ऊंचे पेड़ पर पतंग की डोर में फंस गया था।…

Read More

नाहन, 03 मार्च : यूक्रेन में युद्ध के मैदान से बीती रात शहर की बेटी रितिका सैनी सुरक्षित लौट आई है। माता-पिता ने भी राहत की सांस ली है। एक खास खुलासे में रीतिका ने बताया कि यूक्रेन में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रहे छात्रों को युद्ध शुरू होने का इल्म था, लेकिन वो यूक्रेन छोड़कर आने की स्थिति में नहीं थे, क्योंकि अगर एक क्लास को ड्राॅप (Drop) किया जाता तो 1500 रुपए का जुर्माना लगता। एक दिन में चार पीरियड (Period) का जुर्माना 6 हजार होता। बता दें कि सोशल मीडिया सहित हरेक वर्ग में यही सवाल…

Read More

नाहन, 4 जनवरी : आधुनिक दौर में हम बहुत सी परंपरागत चीजों से अनजान हैं। इनमें से एक है रिंऊद। कपड़े धोने की ये परंपरागत वाॅशिंग मशीन अपने में बहुत सारी खूबियां समेटे हुए है। आज कपड़े धोने में इलैक्ट्रिकल फुली ऑटोमैटिक वाॅशिंग का इस्तेमाल होता है। प्राचीन समय में कपड़े धोने के लिए घरेलू विधियों द्वारा विशेष प्रकार के बर्तन या टब का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे पहाड़ी भाषा में रिंऊद कहा जाता है। लुप्त होने के कगार पर रिंऊद सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में हालांकि आज भी मौजूद हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल न के बराबर किया जाता…

Read More