Author: रेणु कश्यप

पंजाब केसरी और हिमाचल दस्तक में काम करने के बाद 2015 से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में क्रिएटिव हेड के रूप में कार्यरत है। साथ ही समाचारों के लेखन और संपादन में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है।

नाहन : कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर स्थित प्राचीन कटासन देवी मंदिर में देश की आंखों का तारा बन चुकी रानू मंडल ने लगभग दो साल का वक्त गुजारा है। यह दावा मंदिर के समीपवर्ती गांव के रहने वाले लोग कर रहे हैं। पूरे दावे से सतीवाला के रहने वाले बच्ची राम ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि करीब दो साल पहले अचानक कटासन से गायब हो गई थी। अक्सर मंदिर की सराय में रात गुजारती थी तो कई मर्तबा हाईवे किनारे वर्षाशालिका में भी सो जाती थी। क्षेत्र के लोग रानू मंडल की कामयाबी में मां कटासन…

Read More

नाहन : नागदेवता को भगवान शिव का आभूषण धार्मिक आस्था में माना जाता है। अब अगर नियमित तौर पर निर्माणाधीन शिव प्रतिमास्थल पर नागराज प्रकट होने लगें, तो निश्चित तौर पर धार्मिक भावनाएं अटूट हो जाती हैं। यकीन मानिए, हरिपुरधार में मां भंगयाणी मंदिर से करीब 1200 मीटर की दूरी पर 8000 फुट की ऊंचाई पर भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा है। हर रोज एक सांप सुबह 9 बजे के आसपास प्रस्तावित मूर्तिस्थल पर पहुंच जाता है। वहां करीब 2-3 घंटे कुंडली मार कर बैठा रहता है। इसके बाद कहां चला जाता है, किसी को भनक नहीं लगती।…

Read More

नाहन : प्रदेश की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 11 सितंबर शाम 5 बजे तक है। फिलहाल तिथि को स्थगित करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। प्रवेश प्रविष्टि के लिए महज दो दिन ही बचे हैं। उल्लेखनीय है कि इस बार यह प्रतियोगिता छठे साल में प्रवेश कर गई है। अहम बात यह है कि इस बार एमबीएम न्यूज नेटवर्क की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चंडीगढ़, चंबा व नालागढ़ इत्यादि से भी अभिभावकों ने दिलचस्पी दिखाई। सनद रहे कि प्रतियोगिता में 3.10 लाख की नकद राशि दी जानी…

Read More

नाहन : हिमाचल प्रदेश के सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क में भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (Zoological Survey of India) को मछली की एक नई प्रजाति मिली है। चंद साल पहले ही सिंबलवाड़ा को नेशनल पार्क का दर्जा मिला था। अहम बात यह है कि  भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण को हाल ही में देश में मछली की दो नई प्रजातियां मिली हैं। इसमें से एक हिमाचल से भी पाई गई है। जानकारी के मुताबिक सिंबलवाड़ा की नदी में पाई गई गारा सिम्बला रेंसिस (Garra Simbalbaraensis) मछली की लंबाई 69 एमएम है।  भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण  ने 17 अगस्त के आसपास इस बात का खुलासा किया था कि देश के उत्तर पूर्वी व उत्तरी हिस्सों में मछली की दो नई प्रजातियों…

Read More

नाहन : सिरमौर में बतौर पुलिस अधीक्षक कार्यभार संभालने से पहले आईपीएस अजय कृष्ण शर्मा ने छठी आईआरबी बटालियन कोलर में बतौर कमांडेंट सेवाएं दी थी। इस दौरान पुलिस की पाठशाला को लेकर खासी चर्चा में आए थे। गरीब बच्चों के लिए इस पाठशाला को शुरू किया गया था। अब पुलिस कर्मियों के लिए लाइन में ही क्रैच खोला है। इसमें पुलिस कर्मियों के नन्हें बच्चों को दाखिला दिया जाएगा। बाकायदा इस क्रैच को सीसी कैमरों से भी लैस किया गया है, ताकि माता-पिता क्रैच में अपने बच्चों की गतिविधियां लाइव भी देख सकें। दरअसल पुलिस विभाग में कई दंपत्ति…

Read More

नाहन : हालांकि आजकल आम देखने को भी नहीं मिलते। परंतु राजगढ़ के  फागू के एक बागवान ने आम के पेड़ को लगभग 4700 फुट की ऊंचाई पर बड़ी युक्ति से पाल कर जीवित रखा है। देवदार के अलावा सेब, आड़ू, खुमानी, नाशपति की पैदावार के लिए जाने जाने वाले इस इलाके में आम के इस पेड़ ने लोगों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया है। हालांकि इसे बहुत पहले रोपा गया था। मगर सोशल मीडिया में जानकारी आने के बाद एमबीएम न्यूज़ ने इसकी तफ्तीश की। जिसमें पाया गया की इस पौधे में अक्तूबर से नवंबर तक…

Read More

नाहन: पच्छाद विधानसभा के उप चुनाव से पहले भाजपा ने सराहां में एसडीएम कार्यालय को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान कर तुरुप की चाल खेली है। यानि चुनाव में सियासत की बिसात पर शह-मात का खेल खेला है। वामन द्वादशी मेले के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां एसडीएम कार्यालय का वायदा किया था। प्रदेश में तीन ही विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे, जहां पर एक से अधिक एसडीएम कार्यालय खुले हैं। सिरमौर में पच्छाद ही एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां सराहां व राजगढ़ में अलग-अलग एसडीएम बैठेेंगे। पच्छाद उप चुनाव को लेकर हालांकि कांग्रेस ने गंगूराम…

Read More

नाहन: बेटियों के शिक्षा स्तर व लिंगानुपात में सुधार के आधार पर “बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान” की रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश का सिरमौर देश के टॉप 10 जिलों में शुमार हुआ है। समूचे प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है। शुक्रवार को देश के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उपायुक्त आर के परूथी को इस बाबत अवगत भी करवाया है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव आस्था सक्सेना खटवानी ने उपायुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि अभियान में सिरमौर में सराहनीय कार्य किया है। इसी को लेकर मंत्रालय ने बेहतरीन कार्य करने वाले जिलों को 7 अगस्त को…

Read More