• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

विडियो

…ये है ‘‘मानिके मंगे हिते’’ के मैशअप का राज, श्रीलंका की योहानी तो हिमाचल के गोपाल

December 23, 2021 by शैलेंद्र कालरा

शिमला, 23 दिसंबर : चंद रोज से ‘‘मानिके मंगे हिते’’ व ‘‘माने न मेरा दिल दिवाना’’ के  मैशअप  का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। सरहद पार भी वाहवाही लूट रहा है। हर कोई इसे देखकर ये भी महसूस कर रहा है कि ये मैशअप एक ही स्टूडियो में आमने-सामने फिल्माया गया है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है।

दरअसल, गोपाल शर्मा के गीतों को म्यूजिक देने वाले राजेंद्र आचार्य ‘‘जोनी’’ के सामने योहानी का ‘‘मानिके मंगे हिते’’ आया। उन्होंने सोचा क्यों न इसका मैशअप बना दिया जाए, जो शायद दर्शकों को पसंद आए। अब सामने योहानी से इसके लिए अनुमति की आवश्यकता थी। 

श्रीलंका से ताल्लुक रखने वाली सुरीली आवाज की धनी योहानी ने भी राजेंद्र आचार्य को मैशअप बनाने की अनुमति दे दी। फिर कुल्लू में ही इसे संपादित किया गया। इससे पहले ये भी तय किया गया कि गोपाल शर्मा कौन सा गीत गाएंगे। जैसे ही ये मैशअप सामने आया, तो सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाथों हाथ ले लिया। बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करने वाले गोपाल शर्मा ने कहा कि वो शौकिया गायकी करते हैं।

एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मैशअप को तैयार करने में काफी रोमांच आया। उन्होंने कहा कि योहानी से अनुमति लेने की तमाम औपचारिकताओं को राजेंद्र आचार्य ने पूरा किया। गौरतलब है कि चंद रोज में ही इस मैशअप के व्यूज मिलियन्स में हो चुके हैं।

Youtube Link : https://youtu.be/w_-TT49Qo44

चंद रोज पहले ही इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में गायिका व संगीतकार योहानी ने कहा था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका ‘‘मानिके मंगे हिते’’ गीत 2021 में सबसे वायरल ट्रैक बन जाएगा। साधारण गीत पसंद आ गया। रिकॉर्डिंग  भी वास्तव में सरल थी। योहानी को भी इस गीत पर करीब 195 मिलियन व्यूज हासिल हो चुके हैं।

मई में रिलीज हुए योहानी का ये गीत सोशल मीडिया की सनसनी बन गया। फैन्स ने  इसे अलग-अलग भाषाओं में खूब शेयर किया।  बहरहाल, हिमाचल में योहानी के गीत से जुड़ा मैषअप भी इन दिनों सोशल मीडिया में खूब छाया हुआ है।

उल्लेखनीय है कि गोपाल शर्मा-योहानी के मैशअप को यू राग स्टुडियोज के यू टयूब चैनल पर भी एक मिलियन व्यू करीब हैं।

Filed Under: कुल्लू, मनोरंजन, मुख्य समाचार, विडियो, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

क्या आप जानते है, हिमाचली ने किया था 26/11 हमले में “ऑपरेशन ब्लैक टोरनेडो” को लीड

November 26, 2021 by MBM News Network

शिमला, 26 नवंबर : 26/11 आतंकी (Terrorist Attack) हमले के 13 साल पूरे होने पर देश भर में ऑपरेशन ब्लैक टोरनेडो (operation Black Tornado) के जांबाजों को नमन किया जा रहा है। इस बीच हम आपको बताना चाहते है कि इस ऑपरेशन की कमांड हिमाचली लाल ने संभाली थी। वो रियल लाइफ के हीरो है .. “ब्रिगेडियर(Retired) गोविंद सिंह सिसोदिया”, जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब को टेरोगेट (पूछताछ) किया था।

     ऑपरेशन के मुखिया (Chief) शिमला के चौपाल के एक छोटे से गांव भरनो के रहने वाले है। हैरान करने वाली बात ये भी है कि सेवानिवृत ब्रिगेडियर(Retired) सिसोदिया को इन 13 सालों में हिमाचल सरकार ने एक बार भी सम्मानित (Honour) नहीं किया। एनएसजी में डीआईजी (DIG of NSG) के पद पर तैनात ब्रिगेडियर सिसोदिया उस खौफनाक रात का किस्सा कई बार बता चुके है।

  उन्होंने क्रमवार तरीके से उस खौफनाक रात का खुलासा भी किया था, जब वो दिल्ली में घर पर थे। पत्नी दूसरे कमरे में थी और वो खुद टीवी देख रहे थे। मुंबई हमला एक गैंगवार (Gangwar) प्रतीत हुआ, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति साफ हुई। ये एक आतंकी हमला था। उन्हें रात को ही पैकअप (Pack up) कर मुंबई रवानगी के लिए एयरपोर्ट (Airport) पहुंचने के आदेश मिले।

ये है सच.. 
 ब्रिगेडियर सिसोदिया उस रात वो पत्नी को बगैर बताए ही घर से निकल गए थे। बेटा अभिमन्यु उस समय पुणे में एमबीए कर रहा था। पत्नी को ऑपरेशन (Operation) पर निकलने की जानकारी सुबह तब मिली जब बेटे को दोस्तो ने  बताया कि उसके पापा टीवी पर हैं। बताते हैं, 1987 में श्रीलंका में भी वो जाबांज सिंसोदिया एक आतंकी हमले में घायल हुए थे। इसकी जानकारी भी परिवार को नहीं दी थी, क्योंकि फौजी (Soldier) अपने परिवार से बढ़कर देश को समर्पित होता है। उन्होंने बताया था कि 26/11 के हमले में वो तीन दिन तक लगातार जागते रहे थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई हमले पर सफल ऑपरेशन  के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा मैडल भी दिया गया था।

ये है परिचय…
1975 में 16 सिख रेजीमेंट (Sikh Regiment) से भारतीय सेना में अपना कैरियर शुरू किया। मंडी के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद आगे की पढ़ाई शिमला में की। करीब 35 साल तक भारतीय सेना का हिस्सा रहे। देहरादून में सैटल (Settle) हो चुके ब्रिगेडियर सिसोदिया मुंबई हमले के दौरान एनएसजी के डीआईजी थे।

ये नहीं भूले…
26/11 के आतंकी हमले में ब्रिगेडियर उस पल को भी नहीं भूलते, जब एक मीडियाकर्मी ने उनकी पत्नी नीरजा सिसोदिया से ये पूछ लिया था कि आपकी ब्रिगेडियर साहब से अंतिम बार कब बात हुई है। उस समय कुछ देर के लिए परिवार ने यही सोच लिया था कि वो शहीद हो चुके हैं। दंग करने वाली यह  है कि पूरी दुनिया में अपनी जांबाजी के लिए पहचान रखने वाला लाल अपने ही पैतृक प्रदेश में अनदेखी का सामना कर रहा है। ऑपरेशन  को चलाने के लिए ब्रिगेडियर सिसोदिया को कई सम्मानों से नवाजा गया। उन्होंने अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर भी कई बार साझा किया। पूर्व सैन्य अधिकारी ने इस हमले को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री (Documentary) में भी जानकारी दी थी, जिसे जर्मनी (Germany) व यूरोप (Europe) में रिलीज किया गया था।

Filed Under: मुख्य समाचार, विडियो, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

होली लॉज पहुंची वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह, रामपुर में होगा अंतिम संस्कार

July 8, 2021 by MBM News Network

शिमला, 08 जुलाई : हिमाचल के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह आईजीएमसी से वीरभद्र सिंह के निजी आवास हाली लॉज लाया गया है। यहां श्रदांजलि देने के लिए उनके आवास पर लोगों व राजनेताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर कल शुक्रवार को सुबह 9 बजे 11 बजे तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे तक पार्थिव शरीर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके उपरांत पार्थिव शरीर पैतृक निवास स्थान रामपुर बुशहर ले जाया जाएगा। शनिवार को दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार होगा।

वीरभद्र सिंह के निधन से हर कोई आहत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हिमाचल की राजनीति के किंग कहे जाने वाले वीरभद्र सिंह का आज सुबह आईजीएमसी में निधन हुआ। वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रदेश भाजपा ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम व बैठकें आगामी 10 जुलाई तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दी हैं।

वीरभद्र सिंह के निधन पर हिमाचल में तीन दिन का राजकीय शोक
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी स्तर पर कोई भी मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि 8 से 10 जुलाई तक हिमाचल में राजकीय शोक रहेगा और इस दौरान किसी तरह का मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं होगा।

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताते शोक संवेदना व्यक्त की है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि वीरभद्र जी के निधन का समाचार हम सबके लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। वीरभद्र सिंह जी का मजबूत मनोबल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट कार्य हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। भगवान उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

Filed Under: मुख्य समाचार, विडियो, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

नगर निगम शिमला का 222 करोड़ का बजट पारित, जनता पर डाला आर्थिक बोझ

February 25, 2021 by MBM News Network

शिमला, 25 फरवरी : नगर निगम शिमला का वर्ष 2021-2022 का बजट गुरुवार को पेश कर दिया गया है। महापौर सत्या कौंडल ने भाजपा शासित नगर निगम का चौथा और अपने कार्यकाल के दूसरा बजट प्रस्तुत किया। इस बार कुल 222 करोड़ का बजट है। बाद में सर्वसम्मति से बजट को पारित भी कर दिया गया। पिछले साल नगर निगम का 225 करोड़ का बजट पेश हुआ था।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार के बजट में नगर निगम शिमला ने शहरवासियों पर बोझ लाद दिया है। नगर निगम ने जहां विद्युत सैसल प्रति युनिट 10 पैसे से बढ़ाकर 20 पैसे किया है, वहीं अब ऑनलाइन से शॉपिंग की हर डिलीवरी पर भी 5 रुपए लिए जाएंगे। विद्युत सैस बढ़ाने से नगर निगम को करीब 1.75 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

इसी तरह शराब की बोतल पर लगने वाले टैक्स को दो रुपए से बढ़ाकर पांच रुपए कर दिया गया है। इससे नगर निगम को दो करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। इसके अलावा नगर निगम अब अचल संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन पर भी स्टैंप डयूटी लगाएगा। इससे नगर निगम को हर साल करीब 1 करोड़ रुपए की आय होगी।

मेयर सत्या कौंडल ने बताया कि नगर निगम की वित्तीय हालात संतोष जनक नहीं है। कोरोना महामारी से नगर निगम की आर्थिकि स्थिति पर व्यापक असर हुआ है। इसके चलते पिछले वित्तीय वर्षो की तुलना में अबकी बार सीमित आय हुई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए शहर की प्रबुद्ध जनता से सुझाव मांगे गए थे।

Filed Under: मुख्य समाचार, विडियो, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

21 साल की उम्र में जिला परिषद सदस्य बने विजय भाटिया, हो सकते है हिमाचल के दूसरे सबसे युवा  

January 23, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 23 जनवरी : पंचायत चुनावों में इस बार लोगों ने युवा चेहरों पर अपना अधिक भरोसा जताया है। इस बार इतने युवा चेहरे चुनकर सामने आए हैं कि उनमें सबसे युवा का आंकलन करने के लिए साल और महीनों को छोड़कर दिनों तक की गणना करनी पड़ रही है। मंडी जिला के एक और युवा ने कम आयु में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले नेरघरवासड़ा वार्ड से विजय भाटिया ने जीत हासिल करके अपने नाम नया रिकार्ड बना लिया है

दरअसल विजय भाटिया 21 साल 11 महीने की आयु में जिला परिषद का सदस्य चुनकर आए हैं। यह मंडी जिला के सबसे युवा जिला परिषद सदस्य होने का खिताब हासिल कर चुके हैं। हालांकि प्रदेश में उन्हें अभी दूसरे नंबर पर आंका जा रहा है क्योंकि बिलासपुर जिला के बरमाणा वार्ड से 21 साल 6 महीने की आयु में चुनकर आई मुस्कान ने यह खिताब अपने नाम कर लिया है। विजय भाटिया की जन्म तिथि 1 मार्च 1999 है और उस लिहाज से विजय की वर्तमान आयु 21 साल 11 महीने बनती है। वहीं मुस्कान की जन्म तिथि 30 जून 1999 है और उस लिहाज से मुस्कान की आयु 21 साल 6 महीने बनती है।

राजनीतिक विज्ञान पढ़ा और चुनाव लड़ने की सोच ली
जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले हारगुनैण गांव के विजय भाटिया ने हाल ही में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी है। उनका पसंदीदा विषय राजनीतिक विज्ञान है और इसी में उन्होंने स्नातक भी की है। विजय ने बताया कि 15 वर्ष की आयु से वह समाज सेवा के कार्यों में जुट गया था और राजनीतिक विज्ञान पढ़ने के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। विजय ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक विज्ञान में अपनी पढ़ाई को जारी रखा हुआ है और अब वह इसमें मास्टर डिग्री करने जा रहे हैं। विजय के पिता कर्मचंद भाटिया अपनी दुकान चलाते हैं और माता गृहिणी हैं।

17 पंचायतों का एक समान दृष्टि से विकास करवाना ही मुख्य लक्ष्य
विजय ने बताया कि नेरघरवासड़ा वार्ड के तहत 17 ग्राम पंचायतें आती हैं और इन पंचायतों का एक समान दृष्टि से विकास करवाना उनका मुख्य लक्ष्य है। पंचायतों में सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करवाकर पात्र लोगों को उसका लाभ पहुचांने का प्रयास किया जाएगा और पंचायतों के आधार भूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

कई धुरंधर निकले हैं नेरघरवासड़ा वार्ड से
जिस नेरघरवासड़ा वार्ड से 21 साल के विजय ने विजय प्राप्त की वहां से कई धुरंधर चुनाव लड़ चुके हैं। जोगिंद्रनगर के पूर्व विधायक एवं पूर्व में मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर भी इस वार्ड से जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। उनकी धर्म पत्नी भी यहां से जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। वहीं उनके पुत्र यहां से चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके जीवन ठाकुर भी इसी सीट से जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। इस बार यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी जहां से विजय भाटिया चुनकर आए हैं।

Filed Under: मंडी, युवा, विडियो, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

हिमाचल की सड़कों पर तेंदुआ, जान जोखिम में डालकर वीडियो बनाने की होड़

January 14, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

कुल्लू, 14 जनवरी: हिमाचल प्रदेश के बंजार इलाके की तीर्थन घाटी से वीरवार दोपहर को एक वीडियो सामने आया है। इसमें तेंदुए के साथ जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाने व तस्वीरें खिंचवाने वालों की होड़ लग गई। ऐसा भी बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाले लोग चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। रास्ते में तेंदुआ मिल गया। चूंकि नजदीक द गे्रटर हिमालयन नेशनल पार्क है। लिहाजा, संभावना जताई जा रही है कि ये हिम तेंदुआ वहीं से आया होगा।

        गनीमत इस बात की रही कि तेंदुए ने किसी को घायल नहीं किया। साथ ही मादा तेंदुआ आसपास नहीं थी। हैरान करने वाली बात थी कि तेंदुआ आराम से लोगों के ईर्द-गिर्द घूमता रहा। लोग भी बेधड़क होकर वीडियो बनाते रहे। ऊंचे इलाकों में अधिक बर्फबारी हो जाने की वजह से वन्यप्राणी रिहायशी इलाकों के समीप भी पहुंच जाते हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि स्पाॅट पर वाहनों की कतारें  लग गई थी। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि वीडियो कब का है।

      अलबत्ता इतना जरूर है कि सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें यह भी कहा जा रहा है कि अगर अचानक ही  तेंदुआ आक्रमक हो जाता तो लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।

Filed Under: कुल्लू, विडियो, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Kullu News In hindi

हिमाचल के पर्यटन स्थल नारकंडा, कोठी व कल्पा में बिछी सफेद चादर, तापमान में गिरावट

January 6, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 6 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों नारकंडा, कोठी और कल्पा में और बर्फबारी हुई है। इसके कारण बुधवार को यहां तापमान में गिरावट आई है। वहीं शिमला और मनाली में रात भर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों में सोमवार से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी हिमपात हो रहा है।”

फोटो : बर्फ़बारी कल्पा

लाहौल-स्पीति के मुख्यालय कीलोंग में 20 सेमी बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि राज्य के सबसे ज्यादा बर्फबारी वाले किन्नौर जिले के कल्पा में 71 सेमी बर्फबारी दर्ज हुई। मनाली के पास कोठी में 35 सेमी बर्फबारी और मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मनाली के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई और यहां 43 मिमी बारिश हुई। शिमला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा और यहां 17.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

कीलोंग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में माइनस 1 डिग्री और धर्मशाला में 3.4 डिग्री रहा। धर्मशाला में 13.6 मिमी बारिश हुई है।

लगातार बर्फबारी होने के कारण शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों में वाहनों के आवागमन में रुकावट आई है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहेगा।

–आईएएनएस

Filed Under: मुख्य समाचार, विडियो, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, snowfall in Himachal

हिमाचल में रिपेयर के दौरान ब्लास्ट हुआ मोबाइल, क्लिक पर देखें वीडियो… 

October 15, 2020 by सुनील ठाकुर Leave a Comment

बिलासपुर, 15 अक्टूबर : हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के बिलासपुर शहर के मेन मार्केट (Main Markit) में मोबाइल रिपेयर की दुकान में जब दुकानदार मोबाइल रिपेयर (Mobile repair) कर रहा था उस समय एक मोबाइल बैटरी में अचानक धमाका हो गया।  धमाका (blast) इतना जोरदार था की दुकान में धुआं ही धुआं हो गया।

 हालांकि गनीमत यह रही कि दुकानदार पूरी तरह से सुरक्षित रहा। इस पुरे हादसे का वीडियो दुकान पर लगे सीसीटीवी (CCTV)में रिकॉर्ड हो गया। क्योंकि मोबाइल रिपेयर करने वाले व्यक्ति के टेबल पर रिपेयरिंग के लिए कई मोबाइल रखे हुए थे, लिहाजा यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किस कंपनी (company) का मोबाइल ब्लास्ट हुआ है। अलबत्ता इतना जरूर है कि रिपेयर करने वाले दुकानदार के ठीक होने व सही तरीके से जांच के बाद कंपनी का भी पता चल सकता है।   

बता दें कि इससे पहले भी बिलासपुर का एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक बच्चे के हाथ में मोबाइल में धमाका हुआ था। जिसमें बच्चा  से घायल हो गया था।   

Filed Under: बिलासपुर, मुख्य समाचार, विडियो, हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर : कोरोना के चलते कृषि उपज मंडी समिति को 90% घाटा…  

September 9, 2020 by सुनील ठाकुर Leave a Comment

बिलासपुर, 9 सितंबर :  जिला में सचिव राघव सूद ने पत्रकारों को जानकारी दी कृषि उपज मंडी समिति को पिछले साल कुल 3 करोड 40 लाख का लाभ हुआ था, जबकि जिला बिलासपुर में स्थित कृषि उपज मंडी नाका समिति जामली से 1 करोड 53 लाख लाभ हुआ था। लेकिन इस बार कोरोना  के चलते केंद्र सरकार ने सेब की गाड़ियों की रसीद नहीं काटी है, क्योंकि सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। जिससे कृषि उपज समिति को करोड़ों का घाटा हुआ है। सिर्फ गाडियों के नंबर व सेब के बॉक्स की संख्या नोट की जाएगी। सचिव ने बताया कि इस साल कृषि उपज मंडी समिति को 90% का घाटा  हुआ है। अभी तक 29 लाख बॉक्स मंडियों में जा चुके हैं।
इसके साथ ही सचिव राघव सूद ने कहा कि इस तरह से कृषि उपज मंडी समिति को और भी घाटा हो सकता हैं। वहीं जब कुछ चालकों से इस बारे में बात चीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस साल सेब की गाड़ियों की रसीद नहीं काटी जा रही है, यह केंद्र सरकार ने एक अच्छा फैसला लिया है इससे किसानों को बहुत फायदा पहुंच सकता है। चैक पोस्ट पर तैनात अधिकारी का कहना है, कि कोई भी सेब की गाड़ी आती है तो उस गाड़ी की रसीद नहीं काटी जाती है, क्योंकि केंद्र सरकार ने इस बार सेब की गाड़ियों की फीस माफ कर दी है । चैक पोस्ट पर सिर्फ गाडियों के नंबर व सेब के बॉक्स की संख्या ही नोट की जाती है।

Watch.Video : https://youtu.be/Ivv5eccqL4k

Filed Under: बिलासपुर, विडियो, हिमाचल प्रदेश

10 सितंबर को खुल जाएंगे हिमाचल के शक्तिपीठ, क्वारंटाइन की अवधि 14 दिन से घटाकर 10 दिन…

September 4, 2020 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 04 सितंबर : देवभूमि हिमाचल (Himachal) में सरकार ने आखिरकार शक्तिपीठों और बड़े मंदिरों को खोलने का निर्णय ले लिया है। आगामी 10 सितंबर को राज्य में बड़े मंदिरों (Timples) व धार्मिक स्थलों को खोल दिया जाएगा। इसे लेकर भाषा, कला व संस्कृति विभाग एसओपी (SOP) जारी करेगा। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में आज यह बड़ा निर्णय लिया गया।
     केंद्र सरकार जून माह में मंदिर खोलने का फैसला ले चुका है। लेकिन हिमाचल में कोरोना (Corona)के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार मंदिरों को खोलने से बच रही थी। लंबे समय बाद खुलने जा रहे मंदिरों को लेकर भाषा, कला व संस्कृति विभाग एसओपी बनाएगा, ताकि श्रद्दालुओं के प्रवेश के दौरान मंदिरों में कोरोना संक्रमण से बचाव किया जा सके। 
       कोरोना से बचाव के साथ सोशल डिस्टैंसिंग (Social distancing) का पालन करते हुए दर्शनार्थियों को दर्शन-पूजन बिना किसी परेशानी के हो, यह बड़ी चुनौती आने वाले दिनों में शासन-प्रशासन के समक्ष होगी। फिलहाल मंदिर खुलने के निर्णय से श्रद्वालुओं के चेहरे खिल गए हैं। सूबे में गत 17 मार्च से मंदिरों को बंद कर दिया गया था। कैबिनेट ने 15 सितंबर तक राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए पंजीकरण जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा क्वारंटीइन की अवधि को 14 दिन से घटाकर 10 दिन करने का भी निर्णय लिया गया है।  

Filed Under: मुख्य समाचार, विडियो, हिमाचल प्रदेश

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 6
  • Go to Next Page »

Copyright © 2022