Author: रेणु कश्यप

पंजाब केसरी और हिमाचल दस्तक में काम करने के बाद 2015 से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में क्रिएटिव हेड के रूप में कार्यरत है। साथ ही समाचारों के लेखन और संपादन में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है।

नाहन, 4 जनवरी : आधुनिक दौर में हम बहुत सी परंपरागत चीजों से अनजान हैं। इनमें से एक है रिंऊद। कपड़े धोने की ये परंपरागत वाॅशिंग मशीन अपने में बहुत सारी खूबियां समेटे हुए है। आज कपड़े धोने में इलैक्ट्रिकल फुली ऑटोमैटिक वाॅशिंग का इस्तेमाल होता है। प्राचीन समय में कपड़े धोने के लिए घरेलू विधियों द्वारा विशेष प्रकार के बर्तन या टब का इस्तेमाल किया जाता था, जिसे पहाड़ी भाषा में रिंऊद कहा जाता है। लुप्त होने के कगार पर रिंऊद सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में हालांकि आज भी मौजूद हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल न के बराबर किया जाता…

Read More

शिमला, 27 दिसंबर : महज एक महीने से भी कम वक्त में हिमाचल का नन्हा बालक अरुणोदय शर्मा करोड़ों का लाड़ला बन गया है। हर कोई अरुणोदय से अपने मन में उमड़ रहे सवालों को पूछना चाहता है। अरुणोदय भी हर वक्त तैयार है। खास बात ये है कि अरुणोदय शर्मा को जिस सवाल का जवाब न देना हो तो उसे टालने के लिए वो पल में ही बच्चा बनकर यह कह देते हैं कि मैं तो बहुत छोटा हूं, मुझे कैसे पता। कुल्लू के निरमंड में अरुणोदय शर्मा जब नाना-नानी के घर पहुंचे तो शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान सवाल-जवाब…

Read More

नाहन, 25 दिसंबर : हिमाचल में पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर व पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नए प्रोजैक्टस को अमलीजामा पहनाने की कवायद तेज कर दी है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सिरमौर के धार्मिक स्थल चूड़धार चोटी को भी पर्यटन से जोड़ने की कवायद जोर-शोर से शुरू हो गई है। स्वयं केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टवीट कर इसकी जानकारी साझा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे से दो दिन पूर्व ही यह घोषणा हुई है। टवीट में केंद्रीय…

Read More

नाहन, 15 दिसंबर : शहर में चौगान मैदान के समीप रंजौर पैलेस के आंगन में कुदरती तौर पर दुनिया की सबसे महंगी सब्जी ‘‘गुच्छी’’ के पैदा होने का दावा किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि मनी प्लांट के साथ-साथ गुच्छी भी उगी है। हालांकि, मात्रा काफी कम है, लेकिन एक गुच्छी को मंगलवार तक भी उसी जगह पर संरक्षित रखा गया था, जहां ये उगी थी। बेशक ही गर्म इलाकों में गुच्छी के पैदा होने की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन इस पर कोई वैज्ञानिक नजरिया सामने नहीं आया है। अलबत्ता, ये जरूर है कि…

Read More

नाहन, 10 दिसंबर : पारंपरिक खानपान गुणवत्ता और स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभकारी माना गया है। बात की जाए पहाड़ी व्यंजनों की तो देश ही नहीं विदेशों में भी खासी डिमांडहैं। पहाड़ीअनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। पहाड़ों में व्यंजन सेहतमंद होने के साथ साथ लोक परम्पराओं को भी सहेजे हुए हैं। आम तौर पर हर क्षेत्र में खानपान, रहन सहन की विविधता देखने को मिल जाती है। परिस्थिति व जलवायु के अनुकूल खान पान बदल जाता है। बात अगर सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों की हो तो जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाज और प्रथाओं को संजोए…

Read More

नाहन, 07 दिसंबर : सोचिए, एक बेटी की उम्र 25 साल हो चुकी है। पैदाइश से उसका एक हाथ नहीं है। फिर अचानक ही ऐसा इत्तफाक हो कि उसे मैकेनिकल हैंड उपलब्ध करवाने के लिए मददगार मिल जाएं। कुछ कोशिशों के बाद ही मैकेनिकल हैंड उपलब्ध हो जाए। उस लड़की की खुशी का क्या ठिकाना होगा। जी हां, यहां बात हो रही है कल्पना (परिवर्तित नाम) की। एक दिन वो मेडिकल काॅलेज अपनी सहेली के चैकअप के सिलसिले में पहुंची थी। वहां कल्पना की मुलाकात आयुर्वेदिक चिकित्सक ममता जैन से हो जाती है, जिनके पति मनीष जैन रोटरी क्लब के…

Read More

नाहन, 6 अक्तूबर : आश्विन नवरात्र शुरू हो गए हैं। शिवालिक पहाड़ियों पर विराजमान मां के भवन का नजारा अदभुत है। औद्योगिक कस्बे कालाअंब से 6 किलोमीटर की दूरी पर माता बाला सुंदरी का भव्य मंदिर श्रद्धालुओं को बरबस ही अपनी और आकर्षित करता है। पीपल के पेड़ के नीचे विराजमान मां बाला सुंदरी को वैष्णों माता का बाल स्वरूप माना जाता है।मंदिर का इतिहास लगभग 430 साल पुराना है। ऐसी मान्यता है कि विक्रमी सम्वत 1627 में माता साक्षात रूप में इस स्थान पर प्रकट हो गई थी। स्वप्न में माता का आदेश पाकर तत्कालीन शासक प्रदीप प्रकाश ने मंदिर का…

Read More

नाहन, 22 अगस्त : अक्सर ही मीडिया में सेलिब्रिटी की ही तस्वीरें त्यौहार मनाते हुए नजर आती हैं। क्या आपने सोचा है कि आपको अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालक कैसे अपने त्यौहार मनाते हैं। रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर शिमला-नाहन-देहरादून हाईवे पर रुखड़ी से दिल छू देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। नाइट डयूटी करने के बाद सतीवाला के रहने वाले चालक धनवीर शिमला से लौटे थे। बस स्टैंड से उनकी डयूटी अमृतसर से देहरादून जाने वाली बस में लगी थी। गिरिनगर से बहनें नीता देवी व किरण देवी भाई…

Read More

नाहन, 23 जुलाई : शहर की दुबली-पतली आशा वर्कर है मीना शर्मा। पांच साल से मामूली मानदेय पर जनसेवा में लगी रहती है। कोविड संकट में चुनौतियां बेशुमार थी। मगर मजाल है कि वो अपने अटल इरादे से डगमगाई हो। छोटा चौक की रहने वाली आशा वर्कर के सौम्य स्वभाव व समर्पित सेवाभाव से हर कोई स्थानीय स्तर पर परिचित था, मगर अचानक ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का टवीट आ जाना, इसमें मीना की प्रशंसा होना, खुद उनके लिए आश्चर्य भरा पल था। यही नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक फेसबुक पेज पर वीडियो भी अपलोड किया गया।…

Read More

नाहन, 1 मार्च : औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में दंपत्ति अपनी पांच बेटियों को उच्चशिक्षा प्रदान करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। घर पर रहकर खेती से यह संभव नहीं था तो पिता कंठी राम व माता विजरा देवी  पांवटा साहिब में निजी कंपनी में मजदूरी करने लगे ,ताकि बेटियों के उच्चशिक्षा हासिल करने का सपना अधूरा न रह जाए। माता-पिता की कोशिश रंग लाने लगी है।        कांटी मशवा पंचायत के मशवा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय अंजना देवी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में हिन्दी एमफिल की परीक्षा में टाॅप किया है। अब आगे…

Read More