• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मनोरंजन / महामाई मां रेणुका जी गाने का यू टयूब पर डंका, कृष्ण देवा ने जुटाई लोकप्रियता

महामाई मां रेणुका जी गाने का यू टयूब पर डंका, कृष्ण देवा ने जुटाई लोकप्रियता

June 3, 2022 by रेणु कश्यप

नाहन, 3 जून: हिमाचल प्रदेश के सुदूर उपमंडल संगड़ाह का एक नौजवान कृष्ण देवा अपनी काबिलियत के बूते फलक की तरफ अग्रसर है। युवक द्वारा बनाया गया गीत ‘मां रेणुका जी’ ने यू टयूब पर डंका बजाया है।

चंद दिनों में ही वीडियो ने खासी लोकप्रियता हासिल की है। रणफुआ के रहने वाले कृष्ण देवा ने बेहद ही खूबसूरती से मां रेणुका जी के प्रति अटूट आस्था व प्राकृतिक सौंदर्य का गजब समावेश पेश किया है। गीत में भगवान परशुराम के तालाब का भी मधुर गुणगान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कृष्ण देवा का गीत ‘पालियाना’ भी काफी चर्चित हुआ था। कृष्ण देवा इस समय जलशक्ति विभाग में कार्यरत हैं। संगीत खासकर लोकगीतों में खासी महारत रखते हैं। डयूटी से समय निकाल कर गानों के लय-ताल को जोड़ते हैं।

Watch Video

अहम बात ये भी है कि वो गीत के लेखक भी खुद ही होते हैं, साथ ही फिल्मांकन के लिए साइट का चयन भी करते हैं।

About रेणु कश्यप

पंजाब केसरी और हिमाचल दस्तक में काम करने के बाद 2015 से एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क में क्रिएटिव हेड के रूप में कार्यरत है। साथ ही समाचारों के लेखन और संपादन में भी अहम जिम्मेदारी निभाती है।

Filed Under: मनोरंजन, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022