Author: शैलेंद्र कालरा

शिमला : ऐतिहासिक रिज मैदान पर दो साल पूरा करने के मौके पर देश के गृहमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जयराम सरकार की पीठ थपथपाई। खास बात रही कि रिज मैदान पर जन आभार रैली के दौरान मौसम सुहावना बना रहा। अमित शाह ने भारत माता की जय उदघोष के साथ अपना संबोधन शुरू किया। शाह ने कहा कि इस समय देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ‘मौनी बाबा’ नहीं है, बल्कि 56 इंच का सीना रखने वाले  नरेंद्र मोदी हैं, जो दुश्मन को घर में घुसकर ही सबक सिखाते हैं। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने…

Read More

धर्मशाला : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 1ः05 बजे अपने शुरूआती शब्दों में ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो मां ज्वाला जी के सानिध्य में पूंजी निवेशकों का स्वागत करने में हर्ष महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए रियायतों की प्रथा हित में नहीं है। यह बात राज्य सरकारें समझने लगी हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग भी इंतजार करते रहते थे कि कौन सा राज्य ज्यादा रियायत देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योगों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति व इको सिस्टम मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि…

Read More

शिमला : मीडिया रिपोर्टस में धर्मशाला की इंवेस्टर मीट के 87 हजार करोड़ के पूंजीनिवेश की बात सामने आ रही है। सूबे की भोली-भाली जनता इतना बड़ा आंकड़ा सुनकर अचंभित है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर जानकारी रखने वाले भी दबी जुबान से यह कह रहे हैं कि कहीं सरकार ने मुंगेरी लाल का हसीन सपना तो नहीं देख लिया है, क्योंकि इस स्तर के आंकड़े को धरातल पर उतारना नामुमकिन सा ही प्रतीत होता है। दरअसल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान से इस कहावत को इस कारण बल मिल गया है, क्योंकि सीएम ने स्वीकार कर लिया…

Read More

नाहन : आखिर पच्छाद उप चुनाव में भाजपा सरकार की साख बेहद ही मामूली अंतर से बच गई है। हालांकि जो दावे किए जा रहे थे, उतने अंतर से जीत हासिल नहीं हुई है। 34 साल की उम्र में पच्छाद हलके को पहली बार महिला विधायक मिली हैं। साथ ही गिरिपार को भी प्रतिनिधित्व मिला है। 16 सितंबर 1985 को जन्मी रीना कश्यप  को उप चुनाव में 22,048 मत हासिल हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी गंगूराम मुसाफिर को 19,306 वोट हासिल हुए। आजाद प्रत्याशी दयाल प्यारी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 11,651 मत हासिल किए। भाजपा ने यह सीट 2742…

Read More

नाहन : राजनीति भी गजब खेल है। यह बात पच्छाद के उपचुनाव में 24 अक्टूबर को साबित हो जाएगी। रोचक बात यह है कि उपचुनाव इस समय भाजपा के लिए जबरदस्त प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। अगर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल चुनाव जीतता है, तो इसका श्रेय चुनाव प्रभारी व आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ले जाएंगे। पार्टी में एक अन्य नेता की भूमिका भी मानी जाएगी। लेकिन अगर चुनाव में शिकस्त मिली तो इसका ठीकरा सांसद सुरेश कश्यप व मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन बलदेव भंडारी पर फूटेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों। उपचुनाव के लिए पार्टी के टिकट के…

Read More

नाहन : भाजपा से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरी आजाद उम्मीदवार दयाल प्यारी को पार्टी से निष्कासित करने की तैयारी हो गई है। शाम तक पार्टी का प्रदेश संगठन इस बाबत अधिकारिक तौर पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सकता है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि दयाल प्यारी का निलंबन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी से बगावत कर मैदान में उतरी दयाल प्यारी इस समय पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। इसके अलावा जिला परिषद सदस्य हैं। धर्मशाला में हुई बगावत पर सती ने कहा…

Read More

नाहन : देवभूमि के शिक्षा जगत में कृष्णकांत चंदोला का नाम परिचय का मोहताज नहीं है। 1979 में 6 बच्चों से आदर्श विद्या निकेतन स्कूल की नींव रखी। आज यह संख्या 1200 के आसपास पहुंच चुकी है। 1989 में स्कूल को मैट्रिक का दर्जा मिला। फिर 2006 में जमा दो की कक्षाएं शुरू हो गई। ऐसे शिक्षाविद हैं, जिनके शिष्य यूएसए, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन व यूके समेत तकरीबन 30 देशों में मौजूद हैं।  अपने शिष्यों से अटूट रिश्ता बनाए रखा है। गणित व अंग्रेजी में नींव ऐसी मजबूत कर देते हैं कि स्टुडेंट आगे चलकर न केवल डॉक्टर-इंजीनियर, बल्कि…

Read More

शिमला : राज्य सरकार करीब 50 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी है। अनुबंध हों या फिर आउटसोर्स कर्मचारी, उनकी मांगों को सरकार यह कहकर नकारती आ रही है कि आर्थिक कंगाली है। साफ लहजे में जयराम सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को भी लागू करने से न कह चुकी है। शुक्रवार को विधानसभा में आउटसोर्स कर्मचारियों को भी झटका दे दिया गया। इसी बीच जयराम सरकार विधायकों व मंत्रियों की मौज करवाने की तैयारी कर रही है। सरकार न केवल वेतन, भत्तों व पेंशन में बढ़ोतरी करने जा रही है, बल्कि माननीयों के घूमने के लिए भी तिजोरी खोलने की…

Read More

नाहन : सोशल मीडिया में रविवार को प्रदेश निर्माता डॉ. वाईएस परमार को जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने की होड़ लगी हुई है। हर किसी के मन में यह विचार भी कौंध रहा था कि आखिर क्यों कांग्रेस इस बार प्रदेश निर्माता की जयंती को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तौर पर उनके पैतृक क्षेत्र में ही मना रही है। इसका जवाब कार्यक्रम के आयोजन के समय मिलता नजर आया। कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्या स्टोक्स के अलावा कौल सिंह ठाकुर जैसे वयोवृद्ध नेता भी जुट गए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तो नहीं आ सके, लेकिन उनका…

Read More

 नाहन: जी हां! बालीवुड स्टार “सन्नी लियोनी” का हिमाचल से गहरा रिश्ता है। दरअसल “नाहन” सन्नी का ननिहाल है। वह स्वयं मानती हैं कि कुछ कारणों से रिश्तेदार करीब नहीं हैं। हालांकि “सन्नी” का जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन वह बचपन में अपने माता-पिता के साथ नाहन आती रही हैं। आखिरी बार सन्नी अपने पिता के साथ नाहन आई थी। दरअसल इंटरनेट पर सन्नी के जीवन से जुड़े लेखों में इस बात का आंशिक जिक्र आता है कि सन्नी की मां नाहन की रहने वाली थी। लेकिन विश्वसनीयता पर हमेशा ही संशय बना रहा। लिहाजा एमबीएम न्यूज ने सन्नी से संपर्क साधा। वह उस संपर्क…

Read More