नाहन: जी हां! बालीवुड स्टार “सन्नी लियोनी” का हिमाचल से गहरा रिश्ता है। दरअसल “नाहन” सन्नी का ननिहाल है। वह स्वयं मानती हैं कि कुछ कारणों से रिश्तेदार करीब नहीं हैं। हालांकि “सन्नी” का जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन वह बचपन में अपने माता-पिता के साथ नाहन आती रही हैं।
आखिरी बार सन्नी अपने पिता के साथ नाहन आई थी। दरअसल इंटरनेट पर सन्नी के जीवन से जुड़े लेखों में इस बात का आंशिक जिक्र आता है कि सन्नी की मां नाहन की रहने वाली थी। लेकिन विश्वसनीयता पर हमेशा ही संशय बना रहा।
लिहाजा एमबीएम न्यूज ने सन्नी से संपर्क साधा। वह उस संपर्क पर इतनी भावुक थी कि उन्होंने हर ई-मेल व व्हॉटस अप का फौरन ही जवाब दिया। यहां तक की सन्नी लियोनी ने एमबीएम न्यूज के आग्रह पर अपनी पसंद की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
पेश है सन्नी लियोनी से बातचीत के अंश :
प्र : क्या आपकी मां का संबंध हिमाचल के नाहन से था?
उ : हां था (यस शी डिड)
प्र : क्या आप बचपन में नाहन आई हैं, यदि हां तो कब?
उ : हां, मैं बचपन में नाहन आती रही हूं। आखिरी बार मुझे मेरे पिता, 2009 में उस वक्त नाहन लेकर आए थे, जब मेरी मां का देहांत हुआ था।
प्र : आप उस शहर को कैसे याद करती हैं, जहां से आपकी माता जी ताल्लुक रखती थी?
उ : मैं शहर को बहुत याद करती हूं, जहां से मेरी मां का संबंध रहा, लेकिन जिंदगी में लिए व्यक्तिगत फैसलों के कारण ननिहाल परिवार खुश नहीं है। केवल ओर केवल यही शहर मेरी मां से मुझे कनेक्ट करता है।
प्र : आप भविष्य में नाहन आना चाहेंगी?
उ : बिलकुल, मैं अपने पति के साथ आना चाहती हूं।
प्र : आपके माता-पिता विदेश कब शिफ्ट हुए।
उ : मेरे जन्म से पहले ही मेरे माता-पिता कनाडा शिफ्ट हो गए थे।
प्र : ऐसे भी कुछ मिथ्याएं हैं कि आपके पिता तिब्बत से संबंध रखते थे?
उ : नहीं, मेरे पिता का संबंध चंडीगढ़ से रहा है।
प्र : आपकी अगली योजनाएं क्या हैं?
उ : “कुछ-कुछ लोचा है” मेरी अगला प्रोजैक्ट है।
प्र : क्या आप पहाड़ी राज्य हिमाचल आना चाहती हैं?
उ : हां, मैं हिमाचल आने के लिए बेहद उत्साहित हूं। पक्का नहीं कह सकती कि कब आऊंगी, लेकिन यह तय है कि गर्मियों में कभी भी आऊंगी।
प्र : फिल्म इंडस्ट्री में आपके पंसदीदा कलाकार कौन हैं?
उ : प्रियंका चोपड़ा व आमिर खान मेेरे पंसदीदा कलाकार हैं।
प्र : क्या आप सामाजिक कार्यों में योगदान देती हैं?
उ : हां, मैं समय मिलने पर मुंबई में आश्रमों में जाती हूं और जो कमजोर तबके लिए कर सकती हूं, करती हूं। लेकिन मैं इसका प्रचार नहीं करती।
नाहन में कहां हुई थी सन्नी लियोनी के माता-पिता की पहली डेटिंग………पढें अगले अंक में |