Author: शैलेंद्र कालरा

नाहन : कोरोना वायरस संकट में सिरमौर प्रशासन की कोशिश साथ ही रैडक्रॉस एंबुलेंस के चालक राम सिंह हौंसले की बदौलत महज 2 दिन का मासूम बच्चा 320 किलोमीटर दूर सर्जरी के लिए गुड़गांव पहुंच गया। कौंलावाला भूड़ क्षेत्र के रहने वाले गरीब माता-पिता मासूम बच्चे को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर मेडिकल कॉलेज लाए।  3 बजे के आसपास दिल में छेद होने की वजह से बच्चे को 320 किलोमीटर दूर एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया, क्योंकि बच्चे की सर्जरी वहीं संभव हो पा रही थी। आप जानकर हैरान होंगे कि दोपहर 3 बजकर45 मिनट पर चालक…

Read More

शिमला: रविवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सूबे की मासूम कैंसर पीडि़त बेटी के लिए मसीहा बन गए। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर ही भारतीय डाक सेवा के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व हिमाचल सर्कल ने तय समय अवधि में ऊना दवा पहुंचा दी। ऊना में दवाओं की उपलब्धता नहीं हो रही थी। पीडि़त बच्ची शालिनी के माता-पिता ने दिल्ली में अपने पहचान वाले परिवार को संपर्क किया। यह जानकारी दिल्ली में मंत्री तक पुनीत अग्रवाल ने टवीट के जरिए दी। इस पर उन्हें केंद्रीय मंत्री का जवाब भी आ गया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारतीय डाक सेवा को ऊना…

Read More

शिमला: देश में कई जगहों से ऐसी खबरें आती रही हैं, जिसमें यह खुलासा किया गया कि रिकवर होने के बावजूद भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो सकता है। ऐसा ही एक मामला बीती रात हिमाचल में भी सामने आया। अब विभाग ने तकनीकी तौर पर इस मामले से जुड़ा ताजा खुलासा किया है। इसके मुताबिक रविवार को दोबारा पॉजिटिव हुए व्यक्ति के खून की जांच की गई।        इसमें IgG  व IgM को परखा गया। IgG की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि IgM की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है, जो इस बात को साबित करता है कि व्यक्ति…

Read More

शिमला: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के शाम 5 बजे के आंकड़ों के मुताबिक देश  भर में कोरोना के 9352 मामले आ चुके हैं। इसमें अब तक प्रदेश से 32 केस आए हैं। देश के 3.05 फीसदी मामले प्रदेश से जुडे़ हैं। इसके आधार पर माना जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश इस समय देश भर में कोरोना के मरीजों को ठीक करने वाले राज्यों में टॉप-6 की सूची में शामिल हो गया है। चूंकि चार संक्रमित राज्य से बाहर शिफ्ट हो गए, लिहाजा बात 28 की ही हो रही है। पहाड़ी प्रदेश की रोगियों को ठीक करने की…

Read More

शिमला: जयराम सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर कोई भी अधिकारी आदेश जारी नहीं किया है, लेकिन मुख्यमंत्री पिछले कई रोज से लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर संकेत दे रहे हैं। लिहाजा हर किसी के जहन में यह सवाल उठ रहा है कि हिमाचल में लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने की क्या वजह हो सकती है। यह हर कोई जानता है कि निजामुद्दीन ही देशभर का कोरोना वायरस हॉटस्पॉट बना। यहीं से जमाती पूरे देश भर में फैल गए थे, हालांकि हिमाचल में  जमातियों की ट्रेसिंग व सैंपलिंग में काफी तेजी दिखाई है, लेकिन यह भी पुख्ता बात है कि पॉजिटिव पाए जा रहे जमातियों के…

Read More

शिमला : अपना जीवन खतरे में डालकर टांडा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक लगातार कोरोना को हराने में लगे हैं। पहले दिनेश व सरला को संक्रमणमुक्त कर घर भेज चुके चिकित्सकों ने फिर करिश्माई रिजल्ट दिया है। शुक्रवार रात को दो कोरोना रोगियों की रिपीट रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई। इससे पहले शाम को एक ही रिपीट रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। यानि, चिकित्सकों ने तीन जमातियों को कोरोना के संक्रमण से मुक्त करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।     टांडा मेडिकल कॉलेज का रोगियों को ठीक करने का आंकड़ा 5 पहुंच गया है। अब इस कॉलेज में कांगड़ा के…

Read More

नाहन/शिमला: निजामुदीन मरकज में तबलीगी जमात ने समूचे देश के होश उड़ा दिए। इसकी आंच हिमाचल तक भी पहुंच गई। अलर्ट जारी हो चुका था। मगर आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि पांवटा साहिब के मिश्रवाला क्षेत्र से कर्फ्यू तो छोडि़ए, अलर्ट के बावजूद भी एक जमात शिमला जनपद के नेरवा तक पहुंच गई। यह तो गनीमत रही कि नेरवा पुलिस ने जमात के तमाम लोगों को समय रहते ही दबोच लिया, लेकिन सिरमौर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।       एमबीएम न्यूज नेटवर्क को जमातों के संचालक हाजी हुक्मुदीन का एक वीडियो भी मिला…

Read More

नाहन: सोचिए, जब मार्च के माह में भी बर्फबारी हो रही हो तो ऐसे में 11,965 फीट ऊंची चोटी पर क्या हालात होंगे। इसी बीच अगर आपको यह बताया जाए कि चोटी पर भगवान शिरगुल मंदिर सहित आश्रम पूरी तरह से बर्फ में दब चुका है। ऐसे हालात में एक अकेला ब्रह्मचारी बर्फ को हटाने की जिद पर अड़ा हुआ है तो शायद विश्वास करना कठिन हो जाएगा। मगर ये हकीकत है। इससे जुड़ा एक एक्सक्लूजिव वीडियो भी एमबीएम न्यूज नेटवर्क को हासिल हुआ है। आपको यह बताना भी लाजमी है कि 30 से 40 फुट बर्फ के बीच आश्रम…

Read More

नाहन: शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार का काफिला मालरोड पर एक ढ़ाबे के सामने रुक गया। भाजपा के दिग्गज नेता की नजरें अपने 47 साल पुराने दोस्त देवेंद्र चौधरी को तलाश रही थी। हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि आखिर शांता कुमार व देवेंद्र चौधरी के बीच क्या संबंध रहे हैं। सवालों का जवाब तलाशने पर पता चला कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार की शहर में ढ़ाबा चलाने वाले देवेंद्र चौधरी से 1972 में दोस्ती हुई थी। संयोग से 1975 में एमरजेंसी के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री को नाहन की ही…

Read More

नाहन: बीजेपी चीफ डॉ. राजीव बिंदल की नई टीम में एक ऐसे शख्स को दरकिनार कर दिया गया है, जिसकी बदौलत 1998 में भाजपा ने सत्ता पर कब्जा किया था। साथ ही जब मौजूदा पार्टी अध्यक्ष को स्वास्थ्य मंत्री के पद से त्यागपत्र देना पड़ा था तो इसी शख्स ने अपना महामंत्री का पद छोड़कर डॉ. बिंदल को सौंप दिया था। वो शख्स है, राजगढ़ उपमंडल से संबंध रखने वाले चंद्रमोहन ठाकुर। यहां तक की धूमल की पहली सरकार में जब डॉ. राजीव बिंदल ने विधानसभा का उप चुनाव लड़ा था, उस समय भी ठाकुर ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। दरअसल…

Read More