Author: शैलेंद्र कालरा

नाहन : देवभूमि के शिक्षा जगत में कृष्णकांत चंदोला का नाम परिचय का मोहताज नहीं है। 1979 में 6 बच्चों से आदर्श विद्या निकेतन स्कूल की नींव रखी। आज यह संख्या 1200 के आसपास पहुंच चुकी है। 1989 में स्कूल को मैट्रिक का दर्जा मिला। फिर 2006 में जमा दो की कक्षाएं शुरू हो गई। ऐसे शिक्षाविद हैं, जिनके शिष्य यूएसए, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन व यूके समेत तकरीबन 30 देशों में मौजूद हैं।  अपने शिष्यों से अटूट रिश्ता बनाए रखा है। गणित व अंग्रेजी में नींव ऐसी मजबूत कर देते हैं कि स्टुडेंट आगे चलकर न केवल डॉक्टर-इंजीनियर, बल्कि…

Read More

शिमला : राज्य सरकार करीब 50 हजार करोड़ के कर्ज में डूबी है। अनुबंध हों या फिर आउटसोर्स कर्मचारी, उनकी मांगों को सरकार यह कहकर नकारती आ रही है कि आर्थिक कंगाली है। साफ लहजे में जयराम सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम को भी लागू करने से न कह चुकी है। शुक्रवार को विधानसभा में आउटसोर्स कर्मचारियों को भी झटका दे दिया गया। इसी बीच जयराम सरकार विधायकों व मंत्रियों की मौज करवाने की तैयारी कर रही है। सरकार न केवल वेतन, भत्तों व पेंशन में बढ़ोतरी करने जा रही है, बल्कि माननीयों के घूमने के लिए भी तिजोरी खोलने की…

Read More

नाहन : सोशल मीडिया में रविवार को प्रदेश निर्माता डॉ. वाईएस परमार को जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाने की होड़ लगी हुई है। हर किसी के मन में यह विचार भी कौंध रहा था कि आखिर क्यों कांग्रेस इस बार प्रदेश निर्माता की जयंती को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तौर पर उनके पैतृक क्षेत्र में ही मना रही है। इसका जवाब कार्यक्रम के आयोजन के समय मिलता नजर आया। कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विद्या स्टोक्स के अलावा कौल सिंह ठाकुर जैसे वयोवृद्ध नेता भी जुट गए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तो नहीं आ सके, लेकिन उनका…

Read More

 नाहन: जी हां! बालीवुड स्टार “सन्नी लियोनी” का हिमाचल से गहरा रिश्ता है। दरअसल “नाहन” सन्नी का ननिहाल है। वह स्वयं मानती हैं कि कुछ कारणों से रिश्तेदार करीब नहीं हैं। हालांकि “सन्नी” का जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन वह बचपन में अपने माता-पिता के साथ नाहन आती रही हैं। आखिरी बार सन्नी अपने पिता के साथ नाहन आई थी। दरअसल इंटरनेट पर सन्नी के जीवन से जुड़े लेखों में इस बात का आंशिक जिक्र आता है कि सन्नी की मां नाहन की रहने वाली थी। लेकिन विश्वसनीयता पर हमेशा ही संशय बना रहा। लिहाजा एमबीएम न्यूज ने सन्नी से संपर्क साधा। वह उस संपर्क…

Read More

नाहन  (एमबीएम ब्यूरो) : कांग्रेस के तेजतर्रार मंत्री जीएस बाली के बयान से भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने भी सियासी फायदे उठाने का मौका नहीं खोया है। डॉ. बिंदल ने बाली के बयान पर कहा कि भाजपा तो कह ही रही थी कि मौजूदा कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा है, लेकिन अब कांग्रेस के पावरफुल मंत्री भी यही बात कहने लगे हैं।    डॉ. बिंदल ने कहा कि बाली ने इस बात को लेकर भी भाजपा के सुर में सुर मिला लिए हैं कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि वीरभद्र सरकार के…

Read More

वीरभद्र सिंह के लालकोठी के अवलोकन पर उठा सवाल  नाहन: क्या 394 साल पुराने नाहन शहर के हैरीटेज भवनों को संरक्षण मिलेगा? यह सवाल आज (4 अप्रैल 2015) को ठोस तरीके से उठा है क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के आग्रह पर इसके प्रति दिलचस्पी दिखाई है। दरअसल आज सुबह दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने शहर के एक हैरीटेज भवन ”लाल कोठी“ का अवलोकन किया। इस भवन की सही निर्माण तिथि का फिलहाल नहीं पता चल पाया है, लेकिन यह जरूर तय है कि इसका निर्माण सिरमौर रियासत के शासक राजा शमशेर प्रकाश के शासन…

Read More