Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 24 अक्तूबर : भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पैड़ी से विपक्ष पर कई जुबानी हमले करते हुए कहा कि आज कांग्रेस के लोग मुझसे यह पूछ रहे हैं कि आपकी उपलब्धियां क्या है। लगता है कांग्रेसियों के लिए हजारों करोड़ के घोटाले ही उपलब्धियां हैं, जमीन पर हुआ विकास उन्हें नजर नहीं आता। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के मित्र आजकल परेशानी के दौर से गुजर रहे है। कांग्रेस पार्टी का छोटे से छोटे और बड़े से बड़े राज्यों में खाता भी नहीं खुल पाया है। भारतीय…

Read More

मंडी,24 अक्तूबर: पूर्व मंत्री एवं सोलन से कांग्रेस के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को वीरांगना बताया है। आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए धनीराम शांडिल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भी प्रतिभा सिंह ने जनभावनाओं की कद्र करते हुए चुनावी रण में उतरने का जो फैसला लिया वो एक वीरांगना ही कर सकती है।  आज यदि वीरभद्र सिंह शारीरिक रूप से हमारे बीच में मौजूद नहीं है लेकिन स्वर्ग से वे सब कुछ देख रहे हैं कि कौन क्या कर रहा है। यदि डॉ. वाईएस परमार ने हिमाचल…

Read More

मंडी,23 अक्तूबर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का कहना है कि अगर उन्हें पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है तो मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। यह बात उन्होंने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पैड़ी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। शांता कुमार यहां पर भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए हुए थे। उनके साथ सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। शांता कुमार ने राज्य सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो इन्वेस्टर मीट…

Read More

मंडी,23 अक्तूबर : मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कहना है कि भाजपा क्षेत्रवाद के नाम पर हमेशा ही लोगों को बांटने का काम करती है जबकि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करती है। आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कटौला में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने यह बात कही।  प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं तो भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए मुद्दे ले आती है जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही विकास के नाम पर वोट मांगती…

Read More

मंडी, 23 अक्तूबर : मंडी संसदीय सीट पर जारी उपचुनाव के बीच फोरलेन प्रभावितों ने जिला में राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। प्रदेश के लगभग 20 किसान संगठन भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के बैनर तले एकजुट हुए और शहर में एक विशाल रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। डीसी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के बाद इन्होंने एडीएम के माध्यम से अपना एक ज्ञापन भी सरकार को भेजा।  मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के अध्यक्ष बीआर कौंडल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2017 के चुनावों में…

Read More

मंडी, 22 अक्तूबर : संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह से पूछा है कि वे बताएं कि उन्होंने बतौर सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया? शुक्रवार को चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने नाचन और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों में करीब दो दर्जन नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करके अपने लिए समर्थन मांगा। नाचन के जैदेवी में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि आज मंडी के मान-सम्मान की लड़ाई है और इस लड़ाई में भाजपा की जीत होगी। यह मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए सौभाग्य की…

Read More

मंडी, 22 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश के मंडी की बेटी ललिता शर्मा ने भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) में वो मुकाम हासिल किया है, जो अब तक उत्तरी भारत की किसी भी महिला ने नहीं किया था। ललिता शर्मा भारतीय खेल प्राधिकरण में रीजनल डायरेक्टर (regional director) के पद पर नॉर्दन रीजनल सेंटर सोनीपत में कार्यरत है। उनके अच्छे काम को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण ने उन्हें कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर पदोन्नति देकर सराहनीय कार्य का इनाम दिया है।  बता दें कि ललिता शर्मा नॉर्दन रीजनल सेंटर सोनीपत में 3 सालों से कार्यरत हैं, इस बार टोक्यो…

Read More

मंडी, 22 अक्तूबर : अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर ने चुनावों के दौरान एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे भाजपा बैकफुट पर आ गई है। मंच पर विधायक के बोल ऐसे बिगड़े की पार्टी के लिए अब उनका बचाव करना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।        दरअसल भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर के बयान ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। बात बीते बुधवार की है, जब सीएम जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार के लिए द्रंग विधानसभा क्षेत्र के शिवाबदार गए हुए थे। सीएम की मौजूदगी में विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा…

Read More

मंडी, 22 अक्तूबर : संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। आज पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के गढ़ यानी द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टिक्कन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि जो विकास 70 वर्षों में नहीं हो पाया वो इन्होंने सात वर्षों में कर दिखाया है। जबकि देश की जनता भली भांति जानती है कि मौजूदा भाजपा सरकार क्या कर रही है और विकास किसने करवाया है। देश की जनता महंगाई…

Read More

मंडी, 22 अक्टूबर : निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए 30 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास को लेकर दो रिहर्सल की जा चुकी हैं। मंडी में तीसरी और अंतिम रिहर्सल 27 को होगी और 28 अक्तूबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत 6 जिलों के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें मंडी के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा कुल्लू के चार…

Read More