Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 31 अक्तूबर : दिनेश हत्याकांड मामले में मृतक दिनेश के परिजनों ने पुलिस से मामले की सही और निष्पक्ष ढंग से जांच की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि किसी के घर का चिराग बुझाने और दो महीने की मासूम के सिर से पिता का साया उठाने वाले दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।  बता दें कि बीती 24 अक्तूबर को दिनेश अपने अन्य दोस्तों के साथ त्रयाम्बलु गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। यहां पर कुछ लोगों के साथ उसकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि चार लोगों…

Read More

मंडी, 28 अक्टूबर : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी जिला के चार मील के पास चलती टाटा-407 पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार शाम करीब पांच बजे पेश आया। बताया जा रहा है कि टाटा-407 (HP 66 A 5565) सब्जी लेकर कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। जैसे ही यह गाड़ी चार मील के पास पहुंची, तो पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। गाड़ी पर पत्थर गिरते ही चालक इसकी चपेट में आ गया, और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत…

Read More

मंडी, 28 अक्तूबर : उपचुनाव में जब आप मतदान करने जाएंगे तो आपको ईवीएम का बटन तभी दबाने का मौका मिलेगा जब आप डिस्पोजेबल ग्लव्स पहनेंगे। चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इस बार हर मतदान केंद्र पर डिस्पोजेबल ग्लव्स निशुल्क मुहैया करवाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने दी।  अरिंदम चौधरी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के चलते सभी कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा के साथ भेजा गया है। वहीं हाल ही में कोविड पॉजिटिव आने वालों को सबसे अंत में मतदान करने का मौका दिया जाएगा। इसके साथ…

Read More

मंडी,28 अक्तूबर : जिला के औट गांव निवासी सुभाष चंद (46)  बीती 23 अक्तूबर से लापता है, और अभी तक इसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। सुभाष चंद पुत्र निक्का राम निवासी गांव, डाकघर और तहसील औट का स्थायी निवासी है। बीती 23 अक्तूबर को सुभाष पेशी में हाजिरी भरने जिला मुख्यालय पर स्थित कोर्ट में आया हुआ था। इसके बाद उसने मंडी से घर तक जाने के लिए ऑटो किया। पंडोह डैम से कुछ दूरी पर उसने ऑटो रूकवाया और ऑटो वाले को वापिस जाने को कहा। सुभाष चंद की पत्नी लीला देवी ने पंडोह पुलिस चौकी में दी अर्जी…

Read More

मंडी, 27 अक्तूबर : लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी पर जुबानी हमले करते हुए कहा कि वे राज परिवार के हैं उन्हें किसानी और किसानों को होने वाली परेशानियों के बारे में पता नहीं है। वे केवल अपने रसूख को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। यह बात उन्होंने बुधवार को अपने चुनाव प्रचार के अंतिम दौर के दौरान पंडित सुखराम के गढ़ माने जाने वाले कोटली में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए एक नुक्कड़ सभा में कही। ब्रिगेडियर खुशाल ने कहा कि वे मंडी के रहने वाले हैं और यहां के लोगों…

Read More

मंडी, 27 अक्तूबर : देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के डीएनए में ही परिवारवाद शामिल है और जब से इन्होंने देश में सत्ता संभाली तभी से परिवार के नाम पर आज तक राजनीति कर रहे हैं। यह तीखा जुबानी हमला बुधवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कांग्रेस पर बोला। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को परिवारवाद को मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि पार्टी ने जब से देश की सत्ता संभाली तभी से उन्होंने पार्टी को एक परिवार विशेष का बना दिया। उसके बाद आज आलम यह है कि कांग्रेस…

Read More

मंडी, 26 अक्टूबर : प्रदेश सरकार अटल आशीर्वाद किट में घटिया सामान जच्चा-बच्चा को दे रही है, जबकि सरकार के द्वार तय किए गए रेट में कही बेहतर सामान दिया जा सकता है। यह आरोप कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने मंगलवार को जिला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर अटल आशीर्वाद किट में घटिया और सब-स्टैंडर्ड सामान वितरित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार क्या कर रही है। यह इस जानकारी से साफ हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार अटल आशीर्वाद किट योजना के तहत कंपनी से करार खत्म होने…

Read More

मंडी, 26 अक्तूबर : दिनेश हत्या मामले में पुलिस ने मंगलवार को 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।  बता दें कि बीते रविवार को जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले त्रयाम्बलु गांव दोस्त की शादी में शामिल होने गए 3 युवाओं को स्थानीय लोगों ने जरा सी कहासुनी पर बड़ी बेरहमी से पीट डाला। इसमें दिनेश कुमार की मौत हो गई। बीती रात को दिनेश का शव घटनास्थल से 300 मीटर दूर नाले के पास पत्थरों के बीच से बरामद हुआ था, जिसके…

Read More

नाहन, 26 अक्तूबर : सोमवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर स्थित नाहन में शिक्षा खंड नाहन के बीईइओ महिमा दत्त शर्मा ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित डिजिटल शिक्षा साथी, “फोन हमारा बच्चों का सहारा” में जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा को गरीब बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए पंद्रह मोबाइल भेंट किए। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा सिरमौर, ऋषि पाल शर्मा ने नाहन खंड के सभी प्राथमिक अध्यापकों का इस नेक कार्य के लिए दिल से आभार व्यक्त किया व धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने…

Read More

मंडी, 26 अक्तूबर : शहीद पति की पार्थिव देह जब घर पहुंची तो पत्नी ने दुल्हन का जोड़ा पहनकर अपने पति को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस माहौल को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई। जोगिंद्रनगर के भटवाड़ा गांव में मंगलवार को शहीद सैनिक अमित कुमार की पार्थिव देह पहुंची, जिसके अंतिम दर्शनों के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा। बता दें कि अमित कुमार अरूणाचल में ड्यूटी पर तैनात था और पैट्रोलिंग के दौरान एक सड़क हादसे में वो वीरगति को प्राप्त हो गया था। यह हादसा बीती 23 अक्तूबर को हुआ था। मंगलवार सुबज विशेष…

Read More