Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 22 अक्तूबर : अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर ने चुनावों के दौरान एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे भाजपा बैकफुट पर आ गई है। मंच पर विधायक के बोल ऐसे बिगड़े की पार्टी के लिए अब उनका बचाव करना भी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।        दरअसल भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर के बयान ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। बात बीते बुधवार की है, जब सीएम जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार के लिए द्रंग विधानसभा क्षेत्र के शिवाबदार गए हुए थे। सीएम की मौजूदगी में विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा…

Read More

मंडी, 22 अक्तूबर : संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। आज पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के गढ़ यानी द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टिक्कन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि जो विकास 70 वर्षों में नहीं हो पाया वो इन्होंने सात वर्षों में कर दिखाया है। जबकि देश की जनता भली भांति जानती है कि मौजूदा भाजपा सरकार क्या कर रही है और विकास किसने करवाया है। देश की जनता महंगाई…

Read More

मंडी, 22 अक्टूबर : निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए 30 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। चुनाव कर्मियों के प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास को लेकर दो रिहर्सल की जा चुकी हैं। मंडी में तीसरी और अंतिम रिहर्सल 27 को होगी और 28 अक्तूबर को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत 6 जिलों के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें मंडी के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा कुल्लू के चार…

Read More

मंडी, 21 अक्टूबर : डीएवी स्कूल मंडी की सीटी ब्रांच ने पुलिस स्मृति दिवस पर नन्हे-मुन्नो की पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात करवाकर उन्हें पुलिस द्वारा किए जाने वाले क्रियाकलापों की जानकारी दी। डीएवी स्कूल के बच्चों ने अपने हाथों से बनाए ग्रीटिंग भी पुलिसकर्मियों को भेंट किए। स्कूल की अध्यापिकाओं ने सभी बच्चों की सबसे पहले एसपी शालिनी अग्निहोत्री से मुलाकात करवाई। एसपी ने सभी बच्चों को अपनी तरफ से उपहार भेंट किए। इसके बाद इन बच्चों को शहरी पुलिस चौकी, सदर थाना और महिला थाना ले जाया गया जहां पर बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे…

Read More

मंडी,21 अक्तूबर:  आरएसएस में झूठ बोलने की ही ट्रेनिंग दी जाती है जिसका उदाहरण स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो रोज कोई न कोई झूठ जनता से बोलते हैं। यह गंभीर आरोप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस एक्स सर्विसमैन डिपार्टमेंट के पूर्व में रहे सचिव और बांग्लादेश लिबरेशन वॉर कमेमोरेशन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण डावर ने लगाए।  प्रवीण डावर ने वीरवार को मंडी के गांधी भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री रोज कई झूठ बोलते हैं और जनता को मुद्दों से भटका कर भ्रमित करते हैं। उन्होंने…

Read More

मंडी, 21 अक्तूबर : पूर्व सांसद और कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कहना है कि आज बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार को सबक सिखाने की जरूरत है। यह बात उन्होंने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने गागल, नेरचौक, रिवालसर और लेदा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया और अपने लिए समर्थन मांगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी संसदीय सीट पर इस वक्त देश भर की नजरें टिकी हुई हैं। देश यह देखना चाहता है कि बढ़ती महंगाई और झूठे आश्वासनों पर यहां की जनता क्या संदेश देती है। उन्होंने…

Read More

मंडी, 21 अक्टूबर : देश और प्रदेश की भाजपा सरकारें बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को रोकने में विफल रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाकर अपने लिए समर्थन मांग रही है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व में मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग में कही। उन्होंने बुधवार को मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए अपने गृह क्षेत्र द्रंग से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।  उन्होंने नुक्कड़ सभाओं के दौरान कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार किसी भी जनहितैषी मुद्दे पर विफल रही है। जिससे लोगों में…

Read More

मंडी, 21 अक्तूबर : ब्यास नदी में डूब रहे एक व्यक्ति के लिए खाकी फरिश्ता बन गई। पुलिस के दो जवानों ने बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए खुद की जान पर खेलकर युवक की जान बचा ली। पुलिस जवानों की मामूली सी चूक से न केवल डूब रहे व्यक्ति की जान जा सकती थी, बल्कि खुद की जान जाने का भी खतरा था। मगर अदम्य साहस का परिचय देकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर  निकाल लिया।  बुधवार शाम सदर थाना में सूचना मिली कि भयुलि पुल के नीचे ब्यास नदी में कोई व्यक्ति डूब रहा है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी भानु…

Read More

मंडी, 20 अक्तूबर : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग में हो रही टेंडरों प्रक्रिया पर बडा खुलासा किया है। बुधवार को मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने टेंडर प्रक्रिया में हो रही धांधली को लेकर भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए हैं। उन्होंने सरकार के जल शक्ति विभाग से जारी कार्य के टेंडर नियमों और योग्यता में हुए चार बार बदलाव की ऑफिस कॉपी मीडिया के सामने प्रस्तुत की। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने चहेतों को किस प्रकार से लाभ पहुंचाने में लगी हुई है यह जलशक्ति…

Read More

मंडी,20 अक्तूबर : पूरे देश में आज कांग्रेस पार्टी की हालत खराब है और जहां कुछ राज्यों में कांग्रेस की सरकारें थी अब वहां भी भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश से भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के सरोआ में आयोजित जनसभा में कही।  मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों के प्रचार के दौरान कांग्रेस के नेता जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, वह उनके कार्यकर्ताओं…

Read More