Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी : बेटियों के प्रति समाज को जागरूक करने में जिला को देश भर में अव्वल आंका गया है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जिला को अव्वल आंका है। इसके लिए जिला को आने वाली 7 अगस्त पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। एक वर्ष के अंतराल में इस अभियान के तहत जिला को यह दूसरा पुरस्कार मिलने जा रहा है। भारत सरकार के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान को जिला में शुरू हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। इस छोटे से अंतराल में ही जिला इस अभियान के तहत दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार लेने जा रहा है।    …

Read More

मंडी : सराज क्षेत्र के गाड़ागुसैणी के कोटागाड़ खड्ड में डूबने से 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। यह घटना बीती शाम करीब 6 बजे घटी। मिली जानकारी के अनुसार दो बालक खड्ड के किनारे खेल रहे थे। इनमें से एक बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। दूसरे बालक ने घर पर जाकर इसकी सूचना दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर डूबे बालक को निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।     बालीचौकी पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी…

Read More

 मंडी : आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने खुद कुदाली और बेलचा उठाकर प्राकृतिक व दूसरे जल स्त्रोतों के सफाई अभियान की शुरूआत की। उन्होंने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के कोट गांव के जल स्त्रोत की सफाई की। यहां उन्होंने प्राचीन खातरी के भीतर जाकर उसमें जमा गाद को कुदाली से खोदा और फिर बेलचे से तरकारी में भरकर बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने गांव की बावड़ी के पास जाकर उसमें ब्लीचिंग पाउडर डाला। उसके आसपास फैली गंदगी को साफ किया। मंत्री को खुद काम करता देख अधिकारी भी सूट-बूट की ठसक छोड़कर सफाई अभियान में जुट गए।  …

Read More

मंडी: आरटीओ साहब के नाके के कारण देर रात नैशनल हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिस कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह जाम उस समय लगा जब शाम 8 बजे आरटीओ फ्लाईंग स्क्वॉयड कुल्लू कमलजीत शर्मा ने अपनी टीम के साथ मंडी शहर के साथ लगते सौली खड्ड में नाका लगा दिया। यह शहर के भीड़ भाड़ इलाकों में शामिल है और मनाली चंडीगढ़ नैशनल हाईवे यहीं से होकर गुजरता है। यहां नाका इसलिए लगाया गया क्योंकि यहां धर्मकांटा है और मालवाहक वाहनों का वजन यहीं पर किया जा रहा है। वजन…

Read More

मंडी : कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर सेरी मंच पर जिला स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की। उन्होने सेरी मंच के पास स्थित कारगिल शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत कर्नल कर्ण प्रताप सिंह, पुलिस अधिक्षक गुरदेव शर्मा, पुलिस व एनसीसी की टुकड़ी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं वीर नारियों, पूर्व सैनिकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों की याद में उनके स्मारक पर फूल अर्पित किए। इसके बाद सेरी मंच पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज हुआ।     सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश डिफेंस…

Read More

मंडी “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मिटने वालों का यही आखिरी निशां होगा।” यह वे पंक्तियां हैं, जिन्हें  सुन कर ही दिलों में देश की रक्षा करते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की अमर गाथा जहन में घूमने लगती है। लेकिन कुछ स्थान ऐसे भी हैं, जहां पर शहीदों के साथ मजाक किया जा रहा है। ऐसा ही एक स्थान मंडी शहर के बीच में भी है। जहां पर कारगिल के युद्ध में अपनी जान गवां देने वाले 10 वीर सैनिकों के नाम पर एक पार्क का निर्माण किया गया था। इस…

Read More

मंडी आए दिन दरक रहे हणोगी के पहाड़ किसी बड़े खतरे का संकेत दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने इन पहाडि़यों पर जो सेंसर लगाए हैं, उनमें लगातार मूवमेंट दर्ज की जा रही है। यही कारण है कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह से लेकर औट तक का हिस्सा खतरों भरा होता जा रहा है। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पंडोह से औट तक खतरों का हाईवे बनकर रह गया है। आए दिन पहाड़ी से पत्थर गिरना और कभी भी पहाड़ों का दरक जाना, इस हाईवे की पहचान बनता जा रहा है। पत्थरों के गिरने और पहाड़ों के दरकने का सिलसिला बीते…

Read More

मंडी: सराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ बाजार में एक दर्दनाक हादसे में चार साल की बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह गूंजन(4) अपनी बुआ के साथ कार में बगस्याड बाजार आई। बैंक से पैसे निकालने के लिए गूंजन की बुआ ग्रामीण बैंक के बाहर रुकी ही थी कि उसके पीछे-पीछे चार साल की गूंजन भी अचानक कार से उतर गई।    गूंजन पीछे से आ रही टाटा सूमो की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि पूरी गाड़ी चार साल की मासूम के उपर से गुजर गई। इस हादसे…

Read More

मंडी : पनारसा ज्वालापुर सड़क पर शुक्रवार रात्रि को खमरादा के समीप एक मोड़ पर अनियंत्रित कार की सड़क किनारे पार्क दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें ढांक में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घर से कुछ ही दूरी पर हुए इस हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।     पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार रात्रि करीब…

Read More

मंडी:  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि विधायक रमेश ध्वाला के प्रति जनता में कोई नाराजगी नहीं। बल्कि जनता अपने इलाके में और ज्यादा विकास करवाना चाहती है। जिसकी तरफ सरकार और विधायक पूरा ध्यान दे रहे हैं। मंडी दौरे पर आए सीएम जयराम ठाकुर से जब पिछले कल ओक ओवर में हुए विधायक के विरोध के बारे में पूछा गया तो सीएम साहब अपने विधायक के बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोग उनसे मिलने के लिए आए थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में बात रखी है।  …

Read More