Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 30 नवंबर : भारी बरसात के कारण बल्ह विधानसभा में गुटकर को बैहना से जोड़ने वाले पुल की अप्रोच एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त अप्रोच को पुल के साथ फिर जोड़ने के लिए वहां पर मिट्टी भरकर पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। रोजाना सैंकड़ों छोटे वाहन इस पुल से खतरे के साए में गुजर रहे हैं।  बरसात को काफी समय बीत जाने के बाद भी इस पुल की सही ढंग से मरम्मत नहीं की जा सकी है और जुगाड़ से ही इसे अस्थायी तौर पर खोला गया है। गुटकर से बैहना…

Read More

मंडी,29 नवंबर : जिला की अदालत ने जाली दस्तावेज तैयार कर क्लेम याचिका की राशि गबन करने के आरोपी नायब नाजिर को 5 साल कठोर कारावास की सजा के साथ तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी के जुर्माना राशि अदा न करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एक) की अपीलीय अदालत ने सरकार की ओर से दायर की गई याचिका को स्वीकारते हुए अधीनस्थ न्यायालय के फैसले को निरस्त करने का फैसला सुनाया है।  अपीलीय अदालत ने इस मामले में नायब नाजिर के पद पर तैनात न्यायिक कर्मी…

Read More

मंडी, 28 नवंबर : 17 दिनों तक उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में फंसे रहने के बाद 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसमें मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले बंगोट गांव का विशाल भी शामिल है। जैसे ही विशाल को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला तो परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। घर पर पटाखे फोड़कर दीवाली मनाई गई।    बता दें कि विशाल दीवाली वाली सुबह ही टनल में फंसा था, जिस कारण परिवार दीवाली नहीं मना पाया था। घर पर की गई दीवाली की सभी तैयारियां अधूरी रह गई थी, जिन्हें…

Read More

मंडी, 28 नवंबर : शहर की इंदिरा मार्केट की छत पर स्थापित महान स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदाराम कीप्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 137वीं जयंतीमनाई गई। वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक कृष्ण कुमार नूतन सहित नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट, उपमहापौर माधुरी कपूर और भाई हिरदा राम के पौत्र शमशेर सिंह मिन्हास सहित परिवार के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों ने भाई हिरदा राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।  वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कुमार नूतन ने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी को सरकार…

Read More

मंडी, 27 नवंबर : भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा मंडी शहर के पड्डल मैदान में 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 15 राज्यों के 100 शिल्पकार उत्पादों को बेचने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं। 15 राज्यों में हिमाचल प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, यूपी, गुजरात और पश्चिम बंगाल से आए शिल्पकार शामिल हैं। इस प्रदर्शनी एवं बिक्री में घरेलू साज-सज्जा का सामान, खादी के वस्त्र, जूते-चप्पल, रोजमर्रा की चीजें, कुल्लवी शॉल और अन्य प्रकार के ढेरों उत्पाद शामिल हैं। साथ ही लोगों के…

Read More

मंडी, 27 नवंबर : ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से पैसा वसूल उस पर ऐश करने वाले फॉरेक्स ट्रेडिंग मामले में मंडी जिला पुलिस ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में सात गिरफ्तारियां हो चुकी है जबकि एक आरोपी विदेश भाग चुका है। पुलिस उसे भी वापस भारत लाने की दिशा में कोशिश कर रही है।      गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रमेश चन्द पुत्र शेर सिंह गांव नकेहड़ डा हराबाग तहसील जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी उम्र 32 साल, केवल कृष्ण पुत्र स्व. रूप चन्द गांव व डा टकराला तहसील अम्ब जिला ऊना उम्र…

Read More

मंडी, 27 नवंबर : भारत सरकार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए पेट्रोल और डीजल के स्थान पर दूसरे विकल्पों को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि अब सीएनजी जैसे ईंधन को अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में सीएनजी की खपत न के बराबर है और इसका मुख्य कारण इसकी यहां पर कम उपलब्धता होना है। लेकिन सरकार ने अब इसकी उपलब्धता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। गैसोनेट कंपनी को मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पिति और किन्नौर जिलों में सीएनजी के स्टेशन खोलने का जिम्मा सौंपा गया है। …

Read More

मंडी, 26 नवंबर : शहर में पड्डल वार्ड और शहर को आपस में जोड़ने के लिए पंचवक्त्र मंदिर के पास बना पुल बरसात के मौसम में टूट गया था। इस कारण लोगों को आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को आमने-सामने जाने के लिए पूरे बाजार का चक्कर काटकर जाना पड़ रहा था।  स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से सुकेती खड्ड के बीच एक पगडंडी बनाने की सोची। स्थानीय निवासी दीपक वैद्य और हरीश शर्मा ने इस पगडंडी को बनाने की सोची और अपने स्तर पर इस कार्य की शुरूआत कर दी। देखते ही देखते…

Read More

मंडी, 25 नवंबर : प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा विधायकों को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में वोटिंग राइट देने के निर्णय पर भाजपा कोर्ट जाने का मन बना रही है। भाजपा इस पर कानूनी तौर पर जांच पड़ताल कर रही है। उसी आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। यह बात पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले सरकार ने जिलाधीशों के माध्यम से विधायकों के वोटिंग राइट को लेकर राय मांगी, जिसपर कानूनी तौर पर इनकार कर दिया गया। बाद में सरकार…

Read More

मंडी, 25 नवंबर : प्रदेश सरकार का आपदा राहत पैकेज सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गम गांव खोलानाल नहीं पहुंच पाया है। इस गांव के प्रभावित आज भी सरकार के विशेष राहत पैकेज का इंतजार कर रहे हैं। अगस्त 2023 में भारी बारिश के दौरान खोलानाल गांव में बादल फटने की घटना से भीषण तबाही हुई थी जिसका खौफनाक मंजर आज भी गांव में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है। इस दुर्गम गांव के कई परिवार घर से बेघर हो गए और अपना सबकुछ खो दिया। तन पर ढखे कपड़ों के सिवाय और कुछ भी शेष नहीं…

Read More