Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 3 नवंबर : दीपावली से एक दिन पहले एफकॉन्स कंपनी ने बड़ा धमाका करते हुए 8वीं टनल के दोनों छोर आपस में मिला दिए। आज कंपनी ने किरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में पंडोह से औट तक बन रही 10 टनलों में से 8वीं टनल का ब्रेकथ्रू कर दिया। यह ब्रेकथ्रू एनएचएआई के साइट इंजीनियर नरेंद्र कुमार के हाथों करवाया गया। उन्होंने बेहतरीन कार्य के लिए कंपनी प्रबंधन को बधाई दी और कार्य के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई। एफकॉन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया 8वीं टनल के निर्माण कार्य में काफी चुनौतियों का सामना…

Read More

मंडी,03 अक्तूबर : मंडी संसदीय सीट सहित प्रदेश के तीन अन्य विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद उत्साह में आए कांग्रेसी नेता अब आगामी विधानसभा चुनावों में भी ऐतिहासिक जीत के दावे करने लग गए हैं। आज मंडी में पत्रकारों से मुखातिब हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मंडी जिला की दसों सीटों पर जीत दर्ज करके प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी।  उन्होंने कहा कि उपचुनावों में जीत से कांग्रेस को संजीवनी मिली है और अब ज्यादा संगठित होकर काम करने की जरूरत है, तभी प्रदेश…

Read More

मंडी,03 अक्तूबर : मंडी संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा मात्र 7490 मतों से नहीं बल्कि 412949 मतों के अंतर से हारी है। शायद आप सोच रहे होंगे कि इतना अंतर तो आपने न कहीं पढ़ा और न ही कहीं सुना। तो इसके पीछे की कैलकुलेशन हम आपको बताते हैं। हमने हार को जो अंतर बताया है उसमें 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत का वो मार्जिन भी शामिल है जिसका भाजपा ने लंबे समय तक बखान किया था। ये भाजपा की वो ऐतिहासिक जीत थी जो भविष्य में शायद ही दोबारा कभी किसी प्रत्याशी की…

Read More

मंडी,03 अक्तूबर : उपचुनाव में मंडी संसदीय सीट से रहे भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता को संन्यास पर भेजने का इंतजाम कर दिया था।  बात कौल सिंह ठाकुर की हो रही है जिन्होंने चुनावों के दौरान इस बात का ऐलान कर दिया था कि अगर ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को अपनी गृह पंचायत से बढ़त मिल गई तो वे सन्यास ले लेंगे। पिछले कल जब परिणाम आए तो मालूम हुआ कि खुशाल ठाकुर ने अपनी गृह पंचायत नगवाईं से 46 मतों की बढ़त ली है। ऐसे में कौल…

Read More

मंडी,03 अक्तूबर : मंडी संसदीय सीट पर संपन्न हुए उपचुनाव में 12661 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर कहीं न कहीं भाजपा का गला घोंटने का काम किया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गाहे-बगाहे इस बात को लेकर चर्चा है कि जो भाजपा के कार्यकर्ता अपनी ही सरकार से रुष्ट थे, वो मतदान करने तो गए, लेकिन उन्होंने वहां पर जाकर नोटा का बटन दबाकर अपने मन की भड़ास को निकाल दिया। इससे पहले हुए चुनावों में कभी भी नोटा का इतना अधिक इस्तेमाल नहीं हुआ। 12661 में से आप ये मान लो कि करीब 10 हजार…

Read More

मंडी, 02 नवंबर : मंडी लोक सभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना पड़ा तो पीछे नहीं हटूंगी, यह बात मंडी संसदीय सीट पर उपचुनावों में जीत हासिल करने के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने मीडिया से मंडी रूबरू होते हुए कही। इससे पूर्व कांग्रेस ने मंडी शहर में जुलूस निकाल व पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया, इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।…

Read More

मंडी, 01 नवंबर : शहर के चौहट्टा बाजार, सेरी मंच, इंदिरा मार्केट व इसके आसपास पटाखे बेचने व चलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। इनके मुताबिक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव और जन सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। वहीं अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थानों व इसके नजदीक पटाखे फोड़ने पर भी पाबंदियां लगाई गई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी राजीव कुमार ने कहा कि दिवाली त्यौहार को देखते हुए जिला मुख्यालय मंडी में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने…

Read More

मंडी, 01 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को मंडी शहर के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। हालांकि यह दर्शन वर्चुअल माध्यम से होंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ में मौजूद रहेंगे और वहां से देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन वर्चुअल माध्यम से करेंगे। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के दो धार्मिक स्थलों के दर्शनों को इसमें शामिल किया गया है। कांगड़ा जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता ज्वालाजी मंदिर और मंडी शहर के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर को इसमें शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री…

Read More

मंडी, 01 नवंबर : बल्ह विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बड़सू के मतदाता मतदान वाले दिन खासे परेशान रहे। कारण, मतदान केंद्रों में किया गया बदलाव। दरअसल इस पंचायत में दो मतदान केंद्रों में चुनाव आयोग ने ऐसा बदलाव कर दिया कि मतदाताओं को दिन भर कई किमी का सफर तय करके मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ा। ग्राम पंचायत बड़सू में जिन लोगों के वोट थे उन्हें 5 किमी दूर चकराहड़ी पोलिंग स्टेशन जाना पड़ा और जिनके वोट चकराहड़ी पोलिंग स्टेशन पर थे उन्हें भी इतनी ही दूरी तय करके बड़सू आना पड़ा। गड़बड़ी के चलते इन दोनों…

Read More

मंडी, 31 अक्तूबर : पराशर घूमने गए पांच दोस्त वापिस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। इन युवकों की कार कांडलू के पास आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कटौला में प्राथमिक उपचार दिया गया जिनमें से एक ही हालत को बिगड़ता देख उसे जोनल हॉस्पिटल मंडी रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी युवक मंडी जिला के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और पराशर घूमने गए हुए थे। इनके पीछे एक अन्य गाड़ी आ…

Read More