• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

विरेंद्र भारद्वाज

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

जानिए, उम्र में चंद महीनों के फासले से कौन है हिमाचल में सबसे युवा सरपंच  

January 18, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 18 जनवरी : सोमवार को 22 साल की उम्र में 3 के पंचायत प्रधान निर्वाचित होने की जानकारी आई थी, लेकिन कोई भी यह नहीं समझ पा रहा था कि आखिरी  इनमे सबसे युवा का  ख़िताब  किसके पास है।  इसी सवाल का जवाब तलाशने का प्रयास एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने किया तो पता चला कि रोहड़ू उपमंडल की  लोअर कोटी पंचायत में  प्रधान बनी अवंतिका चौहान (24/11/98) की आयु 22 साल 2 महीने के करीब है, जबकि बिलासपुर से ताल्लुक रखने वाली जागृति (14/6 /1998) की उम्र 22 साल 8 महीने के आसपास है।  वही चंबा की रीना (6/08/97) 24 साल व 6 महीने की है। सराज क्षेत्र के तहत आने वाली कल्हणी पंचायत की निवासी खीरामणी 21 साल 10 महीने की उम्र में बतौर सरपंच चुनकर आई हैं। इसके आधार पर यह माना जा सकता है कि खीरामणी (12/03/99) ही सबसे युवा सरपंच है।

( L to R : अवंतिका चौहान, जागृति, रीना, खीरामणी )

DU से ग्रेजुएट रोहडू की उच्च शिक्षित बेटी 22 साल की उम्र में बनी सरपंच, देश की सबसे युवा…

2015 के पंचायत चुनावों की बात करें तो मंडी के सराज क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत थरजून से जबना चौहान चुनकर आई थी। जबना चौहान को उस वक्त देश की सबसे युवा सरपंच होने का खिताब मिला था। जब जबना चौहान बतौर पंचायत प्रधान चुनी गई थी तो उस वक्त उसकी उम्र 21 साल 12 महीने थी। लेकिन अब जबना के  रिकार्ड को सराज क्षेत्र के तहत आने वाली कल्हणी पंचायत की खीरामणी ने तोड़ दिया है। खीरामणी 21 साल 10 महीने की उम्र में बतौर सरपंच चुनकर आई हैं। अभी तब खीरामणी को सबसे युवा सरपंच होने तमगा मिल रहा है। खीरामणी की जन्मतिथ 12 मार्च 1999 है। उस हिसाब से खीरामणी की वर्तमान आयु 21 वर्ष 10 महीने बनती है।

खीरामणी मूलतः सराज क्षेत्र के तहत आने वाली दुर्गम पंचायत कल्हणी के थाच गांव की रहने वाली हैं। दो वर्ष पूर्व खीरामणी की शादी इसी पंचायत के मुकेश कुमार के साथ हुई थी। मुकेश कुमार शारटी स्कूल में बतौर डीपीई कार्यरत हैं।

गांव की सरकार में 22 साल की जागृति के काम आएगी वकालत की पढ़ाई, ये शक्तियां…

खीरामणी ने एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में बताया कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पंचायत के लोगों ने एक युवा उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने पंचायत के सर्वांगिण विकास की बात दोहराई है। बकौल खीरामणी वह भाजपा की विचारधारा से समर्थित हैं लेकिन पंचायत के विकास में वह कभी पार्टी को बीच में नहीं लेकर आएंगी बल्कि पूरी पंचायत का एक समान दृष्टि से विकास करवाएंगी।

बता दें कि कल्हणी पंचायत इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित हुई थी। खीरामणी ने भी बतौर उम्मीदवार अपना नामांकन भरा था। उनके साथ दो अन्य महिलाएं मैदान में थी। खीरामणी को जयवंती ठाकुर ने कड़ी टक्कर दी। जयवंती को 553 वोट मिले जबकि खीरामणी को 578। इस तरह से खीरामणी ने 25 वोटों से जीत दर्ज की है।

Filed Under: हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

वार्ड सदस्य का चुनाव हारे सांसद राम स्वरूप शर्मा के भाई, क्लिक पर देखें नतीजे 

January 17, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 17 जनवरी : 2019 के लोकसभा चुनावों में मंडी संसदीय सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सांसद राम स्वरूप शर्मा के बड़े भाई त्रिलोक चंद शर्मा को वार्ड सदस्य के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाली नवगठित जलपेहड़ पंचायत के वार्ड नंबर 3 से त्रिलोक चंद शर्मा वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए मैदान में उतरे थे। उन्हें इसी वार्ड के हरनाम सिंह ने 20 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।

बता दें कि जिस वार्ड से त्रिलोक चंद शर्मा ने चुनाव लड़ा उसी वार्ड में सांसद राम स्वरूप शर्मा का घर भी है। इस वक्त सभी इस बात को लेकर हैरानी जाहिर कर रहे हैं कि सांसद राम स्वरूप शर्मा खुद अपने घर में अपने बड़े भाई को चुनाव नहीं जीतवा सके। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह वायरल हो रही है और लोग इसपर जमकर चुटकियां भी ले रहे हैं।

Filed Under: हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news

Mandi: विधानसभा चुनाव हारने वाले पांच चेहरे पंचायत चुनाव में दे रहे Exam   

January 16, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 16 जनवरी :  पंचायत चुनावों में पांच चेहरे ऐसे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जो पहले विधानसभा का चुनाव में हार का सामना कर चुके हैं। विधानसभा चुनावों में सफलता न मिलने के बाद ये लोग पंचायत चुनावों में भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें चार चेहरे जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एक  उपप्रधान के चुनाव में खुद को आजमा रहा है।

       इनमें सबसे चर्चित चेहरा है, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर। चंपा ठाकुर 2017 का विधानसभा चुनाव मंडी सदर से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ चुकी हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा को उन्होंने विधानसभा चुनावों में कड़ी टक्कर दी थी।

      चंपा ठाकुर इससे पहले तीन बार जिला परिषद का चुनाव लड़ और जीत चुकी हैं। यह सभी चुनाव सदर हल्के के तहत आने वाली सीटों से ही लड़े और जीते हैं। मौजूदा समय में यह स्योग वार्ड से बतौर प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट से इनका यह पहला चुनाव है। खास बात यह है कि चंपा ने तीनों चुनाव अलग-अलग सीटों से लड़े और जीते हैं।

    चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी

      दूसरा चर्चित चेहरा है धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्रयोह वार्ड से। यहां से माकपा नेता भूपेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं। भूपेंद्र सिंह वर्तमान में भी इसी वार्ड से जिला परिषद के सदस्य हैं। इन्होंने भी 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए थे। अब फिर से पंचायत चुनावों में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

      2017 में ही जोगिंद्रनगर से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कामरेड कुशाल भारद्वाज भी इस बार भराड़ू वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं एक बार निर्दलीय और दूसरी बार लोकहित पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मंडी सदर के रंधाड़ा गांव निवासी ई. हरीश शर्मा भी इस बार जनेड़ वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।

     आरक्षित सीट बल्ह से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके संजय सुरहेली भी इस बार पंचायत चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संजय सुरहेली ग्राम पंचायत बाल्ट से उपप्रधान के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। हमने इन सभी प्रत्याशियों से यह जानना चाहा कि विधानसभा जैसा बड़ा चुनाव लड़ने के बाद यह क्योंकि पंचायत चुनावों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईए बताते हैं कि इन सभी का क्या कहना था।

चंपा ठाकुर
जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ रही हूं। मैं खुद को गरीबों की आवाज समझती हूं और उनके हक की लड़ाई हर जगह लड़ती हूं। पहले तीन अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़कर जीत चुकी हूं। यह सदर क्षेत्र का चौथा वार्ड से जहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला है। आप इस चुनाव को 2022 की तैयारी भी समझ सकते हैं। 2017 में काफी कम मार्जिन से पीछे रह गई थी और उसी कमी को पूरा करने की अब तैयारी चल रही है। 2022 में विधानसभा चुनावों में अवश्य जीत हासिल करूंगी।

भूपेंद्र सिंह
2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था जिसका परिणाम ठीक नहीं रहा था। लेकिन मैं मौजूदा समय में भी जिला परिषद का सदस्य हूं। इसलिए जो भूमिका निभा रहा हूं उसे निभाता रहूंगा। विधानसभा का चुनाव बड़ा चुनाव होता है। वहां जब जीत मिलेगी तब उस भूमिका को भी सही ढंग से निभाउंगा।

कुशाल भारद्वाज
लोगों के कहने पर चुनाव लड़ रहा हूं। हम वैसे भी वर्ष भर लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अब भी लोगों की आवाज बनकर चुनाव लड़ रहा हूं। मेरी नजर में कोई भी चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता।

ई0 हरीश शर्मा
यह कोई छोटा चुनाव नहीं है। जनेड़ वार्ड में 22 हजार मतदाता हैं और जो माहौल इन चुनावों में देखने को मिल रहा है वैसा विधानसभा चुनावों में भी नहीं होता। ग्रास रूट से जुड़े लोगों के लिए पंचायत चुनाव अपना पॉलिटिकल बेस बनाने का सबसे बेहतरीन मौका है।

संजय सुरहेली
हमने अपनी पंचायत को निर्विरोध चुनने का प्रयास किया था जिसमें हम सफल भी हुए और एक वार्ड को निर्विरोध चुना गया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो जनता के भारी दबाव के चलते मुझे बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरना पड़ा। चुनाव कोई छोटा या बड़ा नहीं होता बल्कि चुनाव के बाद आपको अपने क्षेत्र के विकास करवाने का मौका मिलता है।

दांव पर प्रतिष्ठा 
कहा जा सकता है कि उक्त चेहरों की प्रतिष्ठा इन पंचायत चुनावों में दांव पर लगी है। अगर जीते तो भविष्य के लिए और सशक्त हो जाएंगे, लेकिन हारने पर भविष्य की राह काफी कठिन होने वाली है।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal hindi news, Mandi news in hindi

हिमाचल में IIT के Ph.D स्कॉलर ने युवती को फ़ोन पर निराशा बता किया सुसाइड 

January 15, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 15 जनवरी : आईआईटी मंडी के पीएचडी स्कॉलर ने पोस्ट डॉक्टरेट में सिलेक्शन न होने पर अपनी जीवन लीला का अंत कर दिया। कमांद स्थित आईआईटी कैंपस में उक्त युवक ने चादर को फंदा बनाया और पंखे के साथ झूलकर मौत को गले लगा लिया। मामला 13 जनवरी शाम साढ़े 7 बजे का है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय पियूष के रूप में हुई है, जो राजस्थान का रहने वाला था और आईआईटी मंडी से स्कूल ऑफ बेसिक साईंस में पीएचडी करने के बाद दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।

       पीएचडी करने के बाद उक्त युवक पोस्ट डॉक्टरेट करना चाहता था और इसके लिए उसने एग्ज़ाम भी दिया था। लेकिन जो लिस्ट लगी उसमें उक्त युवक का नाम नहीं था और इसी वजह से वह निराश था। अपनी परेशानी को इस युवक ने अपनी एक महिला मित्र के साथ व्हाट्सऐप पर सांझा भी किया। फांसी लगाने से पहले उसने जिंदगी से मायूस होकर जीवन लीला समाप्त करने की बात की। अपने दोस्त का यह मैसेज पढ़कर उक्त युवती जब तक अन्य लोगों के साथ युवक के कमरे तक पहुंची, तब तक उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी थी। फंदे से उतारकर उसे जोनल हास्पिटल मंडी लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिछले कल शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
     
      डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।

Filed Under: मंडी, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

मंडी में चुनावों में अनुशासन हीनता पर BJP की कार्रवाई, 3 पदाधिकारी दायित्व मुक्त

January 13, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 13 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी ने पंचायती राज चुनावों में अपने समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़नें वाले तीन पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त कर संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अनुशासन हीनता पर स्पष्ट संदेश दे दिया है। जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ने मीडिया को जारी बयान में जानकारी देते हुए कहा कि बल्ह मंडल से कौशल्या देवी, द्रंग मंडल से सुनीता देवी व जोगिंद्र नगर मंडल से कमल को पार्टी के सभी दायित्वों से तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और अनुशासन इस दल की सबसे बड़ी विशेषता एवं पहचान है। जो भी भाजपा की इस पहचान को धूमिल करने का प्रयास करेगा भविष्य में उसे भी इस प्रकार की कार्यवाही के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में रती भर अनुशासन हीनता स्वीकार्य नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन की सीमा को पार करने पर ही इन तीनों पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले पंचायती राज चुनावों में भारतीय जनता पार्टी समर्थित सभी उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे और इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता  अपना योगदान दे रहें हैं।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

पंचायत चुनाव : मंडी में 5 हजार कर्मचारियों को ट्रेनिंग… 

January 13, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी,13 जनवरी : प्रदेश में होने वाले पंचायती राज चुनावों के सफल संचालन के लिए मंडी में भी कर्मचारियों को चुनावों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण सभी खंडों में तीन बार दिया जाएगा व पंचायती राज चुनावों को अंतिम रिहर्सल 15 जनवरी को होगी। इसी दिन पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों की तरफ रवाना होंगी। इसी के चलते मंडी के विपाशा सदन में मंगलवार को पंचायत चुनावों को लेकर पीठासीन व मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला

         उपायुक्त ने कहा कि जिला में 5000 के लगभग कर्मचारियों को पंचायती राज चुनाव 2021 को लेकर रिहर्सल करवाई जा रही है। बता दे कि पूरे प्रदेश में 17,19 व 21 जनवरी 2021 को पंचायती राज के चुनाव होना तय हुआ है। पंचायत प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्य का मतदान होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाऐंगे वहीं बीडीसी व जिला परिषद सदस्य का परिणाम 22 जनवरी को घोषित किया जाएगा

        कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम सदर निवेदिता नेगी व जिला पंचायत अधिकारी ने अधिकारियों और पीठासीनों को मतदान प्रक्रिया को सक्रियता, निष्पक्षता व सफलतापूर्वक पूरा करने को लेकर निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मियों को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराने, मतदान पेटी को व्यवस्थित रूप से खोलने व बंद करने आदि का प्रशिक्षण भी दिया गया।

         मंडी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि जिला में चुनावों के लिए पीठासीन अधिकारियों को 11 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी खंडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 तारीख को अंतिम व तीसरी रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियां चुनाव करवाने के लिए रवाना हो जाएंगी।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

मुख्यमंत्री के अपने ही घर में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, डीसी को फिर सौंपा ज्ञापन

January 12, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 12  जनवरी : एक तरफ जहां देश और प्रदेश में सरकारों के द्वारा हर घर नल और हर घर जल पहुंचाने के वायदे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अपनी समस्या को लेकर मंगलवार को मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सोमगाड के गांव सोम का एक प्रतिनिधि मंडल पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर से मिला और जल्द पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात दिलाने की गुहार लगाई।

ज्ञापन सौंपते ग्रामीण

 इस मौके पर गांव सोम के चमन ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत सोमगाड के गांव सोम की आम जनता को आधुनिकता के इस दौर में भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता है। पानी की समस्या को लेकर लोगों ने कई बार विभाग और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गांव वालों को पानी की समस्या पिछले 26 वर्षों से चली आ रही है, जिसका स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग उठाई है।  कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र  समाधान किया जाए।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news in hindi

अच्छी खबर…मंडी में बर्ड फ्लू जांच के लिए भेजे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

January 12, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 12 जनवरी : जनपद के लिए एक अच्छी खबर है। वन विभाग ने बर्ड फ्लू की आशंका में मृत मिले पक्षियों के जो सैंपल जांच के लिए जालंधर लैब भेजे थे, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएफओ एसएस कश्यप ने पुष्टि की है। 

बता दें, सन्यारड़ी में बीते शुक्रवार को 12 कौवे मृत मिले थे। वन विभाग ने पशु पालन विभाग की मदद से सैंपल लेकर जालंधर की रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी (आरडीडीएल) में टेस्ट के लिए भेजे थे। डीएफओ ने  बताया कि विभाग ने जो नमूने जांच के लिए भेजे थे लैब से उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।

पक्षियों की असामान्य मृत्यु पर करें सूचित
उन्होंने सभी नगारिकों से आग्रह किया कि अगर कहीं पक्षियों की असामान्य मृत्यु हो तो तत्काल वन विभाग या नजदीकी पशु चिकित्सालय अथवा जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर इसकी सूचना दे।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news

Himachal : पत्नी बनी प्रधान तो पति बने उपप्रधान, वो भी सर्वसम्मति से… 

January 11, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी,11 जनवरी : पंचायत चुनावों में अकसर ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं कि भाई-भाई का मुकाबला, पति-पत्नी के बीच टक्कर और सास-बहू में फाइट। लेकिन आपने कभी यह नहीं सुना होगा कि पति-पत्नी का सर्वसम्मति से चयन हुआ हो। मंडी के द्रंग उपमंडल के तहत नवगठित कचौटधार पंचायत में लोगों ने एक ही परिवार को प्रधान और उपप्रधान की बागडोर सौंप दी और वो भी बिना चुनाव करवाए।  

        पंचायत के लोगों ने आशा देवी को पंचायत की पहली प्रधान के रूप में चुनने के साथ ही उनके पति जय सिंह राणा को उप प्रधान चुन लिया है। हालांकि स्पष्ट नहीं है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में यह शायद अपनी तरह का पहला मामला है। यही नहीं पंचायत के लोगों ने अपनी पूरी पंचायत को सर्वसम्मति से चुना है, जिसमें घुमहारडा एक वार्ड से कला देवी, घुमहारडा दो से सपना देवी, सरी एक से ललिता देवी, सरी दो से ज्योति देवी और कचौटधार से मूल चन्द को वार्ड पंच चुना गया।

      प्रधान आशा देवी और उनके उप प्रधान पति जय सिंह राणा ने इसके लिए पूरी पंचायत का आभार जताया है और पंचायत के लोगों को आश्वस्त किया है कि विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news

सराहनीय : रोटरी क्लब मंडी के सदस्य धर्मेंद्र राणा ने किया 98वीं बार रक्तदान

January 9, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज Leave a Comment

मंडी, 09 जनवरी : रोटरी क्लब मंडी के सदस्य धर्मेंद्र राणा ने अपने जीवन काल में 98वीं बार रक्तदान करके एक अलग आयाम हासिल किया है। इसके साथ ही राणा कई प्रकार के जन कल्याणकारी कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसी के चलते राणा ने मंडी शहर में काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर को हियरिंग एड यानी कान में सुनने की मशीन भेंट की।

धर्मेंद्र राणा ने बताया कि उन्होंनें शहर में जब एक मजदूर की समस्या देखी तो उन्होंनें अपने एक मित्र सरदार निर्मल सिंह से कान में सुनने की मशीन ली और प्रवासी मजदूर को भेंट की। जिसके बाद अब मजदूर को न सुनाई देने की समस्या से निजात मिली है।

वहीं रोटरी क्लब मंडी के सदस्य और मंडी में हिमाचल कैरियर अकैडमी के संस्थापक धर्मेंद्र राणा ने समाज के सभी सक्षम लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने आस पास व समाज में ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहें।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal hindi news, Mandi news in hindi

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 111
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा

जम्मू, 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के रामबन जिले में सोमवार को एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के दो सहयोगियों को दबोचा। पुलिस ने आंतकियों के लिए गुप्त तौर पर काम करने वाले दोनों लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह […]

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मामला 

लखनऊ, 18 जनवरी : निर्देशक अली अब्बास जाफर और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं की खराब छवि दिखाई गई है, जिससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है। यह एफआईआर रविवार देर रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा हजरतगंज पुलिस स्टेशन […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • जानिए, उम्र में चंद महीनों के फासले से कौन है हिमाचल में सबसे युवा सरपंच  
  • हिमाचल में मानवीय भूल से हो रहीं 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं : CM
  • जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा
  • गांव की सरकार में 22 साल की जागृति के काम आएगी वकालत की पढ़ाई, ये शक्तियां….
  • 111 किलो चरस पकड़ कर रिकाॅर्ड बनाने पर कुल्लू के SP गौरव सिंह को सेल्यूट, सम्मानित

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021