Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 05 मार्च : पंडोह डैम (Pandoh Dam) के पास बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ नेशनल हाईवे (NH) 6 महीने बीत जाने के बाद भी बहाल नहीं हो सका है। शनिवार से मंडी में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले क्षतिग्रस्त हाईवे को बहाल नहीं किया जा सका है। क्षतिग्रस्त हाईवे की बहाली को लेकर एनएचएआई (NHAI) की तरफ से आए दिन तारीख पर तारीख ही दी गई। जो तारीख दी थी उस तारीख तक यह हाईवे बहाल ही नहीं हुआ। अभी हाल ही में एनएचएआई ने 20 फरवरी तक हाईवे को बहाल करने की बात कही…

Read More

मंडी, 05 मार्च : महिला एवं बाल विकास विभाग ने चीनी को रिप्लेस करते हुए उसके स्थान पर शक्कर के इस्तेमाल को शुरू कर दिया है। मंडी जिला में 186.50 क्विंटल शक्कर की खेप विभाग को प्राप्त हु ई थी, जिसे 3004 आंगनबाड़ी केंद्रों को भेज दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में जो भी मीठा पकवान बन रहा है, उसमें चीनी के स्थान पर शक्कर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यही नहीं, 6 माह से 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों और गर्भवती व प्रसूता महिलाओं को घर पर दिए जाने वाले राशन में भी चीनी के…

Read More

मंडी, 04 मार्च : अटैचियां भरकर सीआरपीएफ (CRPF) की कस्टडी में रहकर भाजपा के हाथों खेल रहे नेताओं के बारे में प्रदेश की जनता भली भांति जान चुकी है। इन नेताओं को कभी भी माफ नहीं करेगी। यह बात एपीएमसी (APMC) के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश में इस प्रकार का कल्चर नहीं है, लेकिन भाजपा यहां पर एक गलत रिवायत शुरू करने जा रही है, जोकि प्रदेश हित में नहीं है।  उन्होंने कहा कि एक चोर दूसरे को भी चोर ही समझता है और कुछ ऐसा…

Read More

मंडी, 04 मार्च : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने प्रदेश सरकार से शिमला और मंडी में संचार क्रांति के मसीहा रहे स्व. पंडित सुखराम की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग उठाई है। आश्रय शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि स्व. पंडित सुखराम ने देश और प्रदेश में जो संचार क्रांति लाई उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।  आश्रय शर्मा ने कहा कि हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में 90 के दशक में ऑप्टिकल फाइबर बिछाई और आज दिन तक पूरा प्रदेश इसी के दम पर हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा हासिल…

Read More

मंडी, 04 मार्च : नगर निगम मंडी ने शहर के बीचों बीच स्थित ऐतिहासिक घंटाघर की धरातल पर मांडव बुक कैफे के नाम से एक पुस्तकालय खोला है। आज नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट और डिप्टी मेयर माधुरी कपूर ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। नगर निगम के कमिश्नर एचएस राणा भी इस मौके पर मौजूद रहे। मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि शहर के लोग विशेषकर बुजुर्गों की मांग पर इस पुस्तकालय को खोला गया है। यहां पर एक साथ 17 लोगों के बैठने और 8 लोगों के खड़े रहकर पुस्तकें या फिर अखबार आदि पढ़ने की व्यवस्था की…

Read More

मंडी, 04 मार्च : हिमाचल प्रदेश के जंगलों में प्राकृतिक खाद्य वस्तुएं (Natural food items) मौजूद हैं, जिनकी समय और ऋतु के हिसाब से स्वतः ही पैदावार होती रहती है। इन्हीं में से एक है तरड़ी। हालांकि तरड़ी स्थानीय बोली में कहा जाता है, जबकि आयुर्वेद में इसे तरूणकंद (Tarunkand) कहा गया है। जनवरी महीने की शुरुआत से लेकर शिवरात्रि के कुछ समय बाद तक यह कंद प्राकृतिक रूप से जंगलों में मिलता है। लोग खुदाई करके इसे जमीन से निकालकर खुद भी खाते हैं और बाजारों में बेचने के लिए भी लाते हैं। इसकी सब्जी बनती है और अचार…

Read More

मंडी, 04 मार्च : एक दौर में हिमाचल की राजनीति के चाणक्य रहे दिवंग्त पंडित सुखराम के सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके 60 वर्षीय ज्ञान चंद ठाकुर ने मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन किया है। ज्ञान चंद ठाकुर मूलतः जोगिंद्रनगर के रहने वाले हैं और हिमाचल पुलिस से बतौर डीएसपी रिटायर हुए हैं। इनकी धर्मपत्नी अंजना ठाकुर कांग्रेस की नेत्री हैं। जिला परिषद के साथ कांग्रेस के कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इनके दो बेटे हैं जिनमें एक वकील और दूसरा होटल मैनेजमेंट में है। ज्ञान चंद ठाकुर…

Read More

मंडी, 4 मार्च : जल शक्ति विभाग में अब जूनियर ड्राफ्ट्समैन (junior draftsman) से ड्राफ्ट्समैन की पदोन्नति 12 की जगह 7 साल में होगी। प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने गत शनिवार को इस संदर्भ में अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने से पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। पदोन्नति पर यह अवधि वर्ष 1986 से तय हुई थी जिसे कम करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन (Draftsman’s Association) पिछले लंबे समय से संघर्ष कर रही थी। अवधि के कारण विभाग में कैडर…

Read More

मंडी, 03 मार्च : जनपद के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले कुटल गांव की 28 वर्षीय सुमन कुमारी ने बीएसएफ में देश की पहली महिला स्नाइपर (female sniper) बनकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले देश में बीएसएफ में कोई भी महिला स्नाइपर नहीं है। सुमन की इस कामयाबी से जहां उनके परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है वहीं प्रदेश और देश को भी बेटी के इस शौर्य पर नाज हो रहा है।    खास बात यह भी है कि 56 पुरूषों के दल में सुमन कुमारी अकेली महिला थी जिसने स्नाइपर की ट्रेनिंग हासिल की और…

Read More

मंडी, 03 मार्च : मंडी और कुल्लू जिलों की सीमाओं पर जिला कुल्लू की आनी तहसील के तहत आने वाले देहुरी गांव स्थित देवता खुड्डी जहल अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए 100 वर्षों बाद आने जा रहे हैं। आज शाम 4 बजे देवता का रथ देवलुओं और कारदारों संग मंडी के लिए रवाना हो गया। आज रात को पहला पड़ाव मंडी जिला के सराज क्षेत्र के तहत आने वाले बिहणी गांव में है। इसके बाद देवता जंजैहली, बगस्याड, गोहर और घासणू होते हुए 8 मार्च की सुबह मंडी पहुंचेंगे। देवता के पुजारी रूप लाल ने…

Read More