Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 01 मार्च : किरतपुर-मनाली फोरलेन (Kiratpur-Manali) में बहुत से स्थानों पर ऐसी कटिंग की गई है जिसके साथ लगती जमीन पर खतरा मंडराया है। और यह जमीन इसकी जद में भी आई है। ऐसा ही एक मामला मंडी शहर के साथ लगते जरली गांव का देवी चंद का भी है। देवी चंद ने फोरलेन निर्माण के लिए अपनी कुछ भूमि एनएचएआई (NHAI) को दी। लेकिन जब यहां पर कटिंग की गई तो यह सीधी 90 डिग्री एंगल वाली कर दी गई। इस कारण पहाड़ी पर बने देवी चंद के नए और पुराने घरों पर खतरा मंडराने लग गया।  बीती 6 फरवरी…

Read More

मंडी, 29 फरवरी : शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग लाव लश्कर के साथ 29 फरवरी को अपने मूल स्थान से मंडी के लिए रवाना हो गए है। देव कमरूनाग की छड़ी ज्यूणी घाटी के सरयाच गांव के पास बने भंडार में रखी गई थी। देव कमरूनाग 7 दिन की पैदल यात्रा के बाद 7 मार्च को मंडी पहुंचेंगे।   मंडी पहुंचने पर जिला प्रशासन की तरफ से पुल घराट में सर्व देवता समिति व जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त द्वारा बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत बड़ा देव…

Read More

मंडी, 27 फरवरी : अगर आप अपने वाहन में सीएनजी (CNG) ईंधन का इस्तेमाल करते हैं और मनाली की तरफ जाने की सोच रहे हैं तो अब आप आसानी से जा सकेंगे। मंडी जनपद के झीड़ी में हरबंश लाल एंड संज फिलिंग स्टेशन (Harbansh Lal & Sanj Filling Station) पर अब सीएनजी स्टेशन की शुरूआत हो गई है। यह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali NH) का दूसरा जबकि मंडी जिला का पहला सीएनजी स्टेशन है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों में बहुत से लोग सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वे अपने इन वाहनों को हिमाचल की तरफ इसलिए नहीं…

Read More

मंडी, 25 फरवरी : जनपद में शादीशुदा महिला (Married woman) के घर में आधी रात को मिलने गए आशिक (lover) को पति द्वारा डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। घटना बीते 21 और 22 फरवरी की मध्य रात्रि नेरचौक के ढांगू की है। मामला प्रेम प्रसंग (love affairs) का बताया जा रहा है। महिला के पति ने आशिक युवक को मौत के घाट उतारने के बाद स्थानीय खड्ड में फेंक दिया था। खड्ड किनारे लाश (Dead body) मिलने व मामले की सख्ती से जांच करने के बाद युवक की पिटाई और प्रेम प्रसंग…

Read More

मंडी, 24 फरवरी : डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी के द्वारा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों की यह खेलकूद प्रतियोगिता पड्डल मैदान में आयोजित करवाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता में 250 नौनिहालों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर, विभिन्न खेलों में अपना प्रदर्शन किया।  इस मौके पर डीएवी स्कूल के प्राधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बताया कि खेल मैदान में हार और जीत के दो पहलू होते हैं। कुछ खिलाड़ी खेल मैदान में जीतते हैं तो कुछ खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ता है। लेकिन डीएवी स्कूल का इस प्रतियोगिता…

Read More

मंडी, 24 फरवरी : लोकसभा चुनावों से पूर्व हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यह झटका कांग्रेस को मंडी जिला में कांग्रेस पदाधिकारी के सामूहिक त्यागपत्र के माध्यम से लगा है। बता दें कि पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संगठन पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद रूठे प्रकाश चौधरी को मनाने के लिए मंडी लोकसभा सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उनके निवास स्थान पर पहुंची थी।  इस दौरान कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने प्रकाश चौधरी की…

Read More

मंडी, 24 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में पूर्व की सरकार के समय मंडी में बनाई गई दूसरी यूनिवर्सिटी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के साथ धन आबंटन से लेकर अन्य सभी प्रकार के मसलों पर प्रदेश सरकार व विभाग के द्वारा बीते ढेड वर्षों से भेदभाव किया जा रहा है जिससे आहत होकर अब यहां से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के हितों को देखते हुए एसपीयू के अधिकारी कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर हो गए हैं। एसपीयू मंडी की प्रो वाइस चांसलर अनुपमा सिंह के अनुसार बीते करीब डेढ़ वर्षों से प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग को पत्राचार के माध्यम…

Read More

मंडी, 24 फरवरी : टिकट के दावेदारों में आज बात एक ऐसे दावेदार की है जिसे दावेदार को खुद पार्टी ने ही बनाया लेकिन बाद में उसे हर बार ही दरकिनार किया गया। यह दावेदार है भाजपा नेता अजय राणा। सुंदरनगर निवासी 56 वर्षीय अजय राणा ने वर्ष 1983 में एबीवीपी (ABVP) के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वह लगातार सरकार और संगठन के कई अहम पदों पर रहे। अजय राणा राजनीति के साथ-साथ खेलों के साथ भी जुड़े रहे। क्रिकेट एसोसिएशन के साथ इनका गहरा नाता है। मौजूदा समय में अजय राणा हिमाचल प्रदेश भाजपा…

Read More

मंडी, 23 फरवरी : जनपद के नाचन में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवीदहड़ के नजदीक ढुंगाथर से अब मानव परिंदे जल्द ही उड़ान भरेंगे। यहां पर हुए दूसरे सफल ट्रायल के बाद पैराग्लाइडिंग साइट के लिए हरी झंडी मिल गई  है।अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की सिफारिश के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने इस साइट को टेंडम व सोलो उड़ान भरने के लिए अधिसूचित किया है।  इस साइट पर उड़ान की मंजूरी मिलने के बाद जहां अब हिमाचल के पैराग्लाइडर ऑपरेटरों को रोजगार मिलेगा, वहीं पर्यटन कारोबार में भी इस क्षेत्र को नए…

Read More

मंडी, 23 फरवरी : पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह में प्रस्तावित अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बल्ह के बजाय जाहू में बनाने की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को सरकाघाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे व नवाही वार्ड जिला परिषद सदस्य मुनीश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन से मिला और हजारों लोगों के हस्ताक्षरों के साथ जाहू में हवाई अड्डा बनाने का एक मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया।  मांगपत्र सौंपने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मुनीष…

Read More