Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 18 मार्च : मंडी जनपद के कोटली उपमंडल के तहत आने वाले चलोह गांव निवासी कर्ण सिंह अपनी संस्कृति को अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने वाले कर्णधार का काम कर रहे हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने प्रदेश का पहला ऐसा लघु उद्योग (industry) चला रखा है जहां पर सिर्फ और सिर्फ गाय के गोबर से ही सभी प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं। इस लघु उद्योग का नाम श्री कामधेनू पंचगव्य उद्योग (Shri Kamdhenu Panchgavya) रखा गया है। बता दे कि इन दिनों मंडी में जारी सरस मेले (Saras Fair) में कर्ण सिंह ने अपने इन उत्पादों को प्रदर्शनी…

Read More

मंडी, 17 मार्च : मधुमक्खियों (Bees) का जिक्र आते ही हम सबके दिमाग में एक ही उत्पाद (Product) की तस्वीर आती है और वो है शहद (Honey)। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते की मधुमक्खियां शहद के अलावा एक और उत्पाद भी तैयार करती हैं जो शहद से कई गुणा महंगा (Costly) होता है। इसका नाम है बी पॉलन (Bee pollen। बी पॉलन में बी का अभिप्राय मधुमक्खी से है जिसे अंग्रेजी में बी कहा जाता है। बी पॉलन फूलों के परागकणों के ढेर को कहा जाता है। जब मधुमक्खी फूलों से रस एकत्रित करती है तो उसी दौरान…

Read More

मंडी, 17 मार्च : 2018 बैच के युवा पुलिस अधिकारी रजत राणा ने थाना प्रभारी (एसएचओ) औट का कार्यभार संभाल लिया है। रजत राणा मूलतः कांगड़ा जिला के बैजनाथ के रहने वाले हैं और 2022 से मंडी जिला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले बल्ह और पधर थाने में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।      रजत राणा ने पेपर लीक मामले की जांच में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही नशे का काला कारोबार करने वालों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है। रजत राणा ने बताया कि औट थाना प्रभारी के…

Read More

मंडी, 16 मार्च : सी-बकथॉर्न एक ऐसा फल हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। यह फल प्राकृतिक रूप से हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इस फल और इसकी पत्तियों से जो उत्पाद तैयार होते हैं वो सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होते हैं। वहीं इनकी कीमत भी कुछ कम नहीं होती। इन दिनों मंडी में जारी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित किए जा रहे सरस मेले में सी-बकथॉर्न से बने उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का स्टाल लगा हुआ है। इस स्टाल में सी-बकथॉर्न का जूस भी इंट्रोडयूज़ किया गया…

Read More

मंडी, 15 मार्च : बीते सात दिनों से छोटी काशी मंडी में जारी भव्य देव महाकुंभ शुक्रवार को विधिवत रूप से समाप्त हो गया। अंतिम पारंपरिक जलेब (शोभायात्रा) में शिरकत करने के बाद जिला भर से आए 200 से अधिक देवी-देवताओं ने अपने मूल स्थानों की तरफ रुख कर लिया। महोत्सव के समापन में हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सर्वप्रथम उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई, जिसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। उपरांत इसके पारंरिक जलेब शुरू हुई। यह जलेब मोती बाजार और भूतनाथ गली…

Read More

मंडी, 15 मार्च : पुलिस की कार्यशैली हमेशा से ही चर्चा में रहती है। कभी किसी अच्छे कार्य लेकर तो कभी नकारात्मक रवैये को लेकर चर्चा होती है। हिमाचल प्रदेश का एक पुलिस अधिकारी भी अपनी बेहतरीन कार्यशैली व कर्तव्यनिष्ठा को लेकर चर्चाओं में आ गया है। ये पुलिस अधिकारी है मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद।   दरअसल, हुआ यूं कि पुलिस अधिकारी का ब्लड प्रेशर अचानक ही कम हो गया। जिस कारण एडिशनल एसपी सागर चंद को इमरजेंसी में जोनल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस दौरान उन्हें इंजेक्शन और ड्रिप से ग्लूकोज भी…

Read More

मंडी, 15 मार्च : जनपद में जारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन मंडी जनपद के सैंकड़ों देवी देवता चौहट्टा की जातर में शामिल हुए। इस दौरान देवी-देवताओं ने चौहट्टा में विराजमान होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर चोहट्टा बाजार में देव मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। समापन समारोह पर देव आदि ब्रह्मा ने पूरे शहर में परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तीसरी और अंतिम शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा में भाग लेने के उपरांत राज्यपाल पड्डल मैदान…

Read More

मंडी, 15 मार्च : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की प्रो वीसी प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मंडी में भेंट की और उन्हें यूनिवर्सिटी की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके जल्द समाधान की गुहार भी लगाई। प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में भरी जाने वाली जेओए आईटी का रिजल्ट बीते करीब डेढ़ वर्षों से लटका हुआ है। सरकार बाकी जेओए आईटी के रिजल्ट भी घोषित कर रही है लेकिन यूनिवर्सिटी के पदों को भरने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन टीचिंग सहित 100 से ज्यादा पद खाली चल…

Read More

मंडी, 14 मार्च : देश के छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मोदी सरकार ने हर संभव सहायता करने का प्रयास किया है जिसके चलते आज भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3667और घरों को मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही हिमाचल में एक वर्ष में लगभग 20 हजार से ज्यादा घर बनाने के लिए केंद्र ने धनराशि मुहैया करवाई है, लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का कार्य कर रही है।  यह बात केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा से सांसद अनुराग ठाकुर ने मंडी जिला…

Read More

मंडी, 14 मार्च : 100 वर्षों के बाद शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने आए देवता खुड्डी जहल के पास आज भी लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना सोने का वो छत्र मौजूद है जिसे मंडी के राजा विजय सेन ने देवता को भेंट किया था। देवता खुड्डी जहल के पास इसके अलावा राजा की तरफ से दी गई 6 चादरें और वाद्य यंत्र भाणा भी मौजूद है। बताते हैं कि जब तक देवता को राजा द्वारा दी गई चादर नहीं बांधी जाती तब तक देवता कहीं नहीं जाते। देवता के पुजारी रूप लाल शर्मा ने बताया कि रियासत काल में देवता खुड्डी…

Read More