Author: MBM News

चंबा (एमबीएम न्यूज): भटियात ब्लॉक में सरकारी भूमि अवैध रूप से कब्जाने पर चार लोगों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें से दो एफआईआर एक ही परिवार के सदस्यों पर हुई हैं। पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम की धारा-447 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।               पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उप वन परिक्षेत्र अधिकारी चुवाड़ी ब्लॉक ने शिकायत दर्ज करवाई हैं कि परसराम चाडऱाम व जसोल राज निवासी गांव सोलटा व राम वन परिक्षेत्र अधिकारी सिहुंता राम स्वरूप ने भीम सिंह निवासी गांव भोसला…

Read More

दिल्ली/नाहन (एमबीएम न्यूज): “नहीं मानूंगा हार”, इस जज्बे के साथ हिमाचली बेटा बुधवार को भी 37 किलोमीटर दौड़ा। हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का सुनील संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। तीन दिन से चोटिल होने के बावजूद सुनील दौड़ रहा है। अब स्थिति में भी सुधार आने लगा है। जहां पिछले दो दिन में 30 किलोमीटर के आसपास दौड़ा था, वहीं सुनील ने बुधवार को 37 किलोमीटर दौड़ पूरी की।              अब सुनील के साथ दौड़ निदेशक राज भी शामिल हो गए हैं। पूरी टीम सुनील का उत्साहवर्द्धन कर रही है। डॉ. केविन…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): तीन वर्षो के दौरान लगातार संघर्षों, आंदोलनों, धरने-प्रदर्शनों, भूख-हड़तालों एवं लगातार कार्यालयों से संपर्क के चलते विकास कार्यों की डीपीआर बनाई जा चुकी है। इसमें आधे से ज्यादा स्वीकृत भी करवा दी गई है। 173.52 करोड़ की यह सभी योजनाए केंद्रीय बजट से ही स्वीकृत हुई हैं, जबकि राज्य सरकार ने तो विधायक प्राथमिकता की योजनाएं भी स्वीकृत नहीं की हैं।             100 बिस्तरों वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण करने हेतु केंद्र की मोदी सरकार, केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा धन उपलब्ध करवा रही है। इसके अतिरिक्त मेडिकल…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल अंब के तहत  तहत चुरूडू में कार की टक्कर से महिला की मौके पर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कमला पत्नी मदन लाल निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।            जानकारी के मुताबिक कमला देवी बुधवार दोपहर चुरूडू स्थित ढाबे से खाना खाकर निकली थी। इतने में देहरा से बद्दी जा रहे कार ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा ने प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू की चार महिला पत्रकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया है। ब्राह्मण सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शर्मा ने प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू को यह सम्मान दिया है। परिधि गृह कुल्लू में एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय सेमिनार में भाग ले चुकी चार महिला पत्रकारों को यह सम्मान दिया गया है। सम्मान समारोह के मुख्यातिथि मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर रहे।            इस अवसर पर रमेश शर्मा ने पारंपरिक तरीके से सभी मौजूद पत्रकारों को पहले कुल्लवी परंपरानुसार सम्मानित किया। इसके बाद विशेष…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) :  कल रात से हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश ने शहर की रफ्तार रोक दी है तथा बिजली व पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है, लेकिन जनजीवन प्रभावित रहा।             तेज अंधड-बारिश से लोअर जाखू में एक रिहायशी मकान से सटा निर्माणाधीन डंगा ढह गया। यह डंगा रिहायशी मकानों से सटा है तथा इसके ढहने से भवनों को खतरा पैदा हो गया है। इसी तरह माल रोड पर स्थित एक निजी होटल के टैरेस पर…

Read More

नाहन (रेणु कश्यप): कानून के हाथ लंबे होते हैं। कोई भी अपराधी कानून से नहीं बच सकता। यह बात पुलिस व अपराध के बीच पुरानी है। मगर इस बात को 11 महीनों के भीतर ही सिरमौर पुलिस ने एसपी सौम्या साबंशिवन के नेतृत्व में साबित कर दिखाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान भी एसपी के चाणक्य के तौर पर पहचाने जाने लगे हैं।           हत्या के छह मामलों में संबंधित थानों व डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने भी बखूबी अपना कर्त्तव्य निभाया। सराहां प्रकरण में पशु तस्कर की मौत समूचे मीडिया में छा गई थी। इसमें एसपी…

Read More

मनाली के समीप 7 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया। एक को बेहोशी की हालत में उफनते नाले के दूसरे छोर से निकाला गया। कुछ देरी होने की सूरत में हादसा हो सकता था भयावक। बार-बार चेतावनी के बावजूद क्यों नदी-नालों के किनारे भेज दिए जाते हैं मजदूर।

Read More

मंडी (वी कुमार) : बुधवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंडी पहुंचे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए आक्रमकता लाई जाएगी। उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए कि संगठन में बहुत जल्द बड़ा फेरबदल हो सकता है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है और उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जा सकता है।             सुखविंदर सिंह ठाकुर ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): शहर के वार्ड नंबर-2 के तहत यशवंत विहार समिति ने पहली बार भूमि के विकासकर्ता ‘लैंड डवैल्पर’ के खिलाफ मोर्चा खोला है। बकायदा डीसी बीसी बडालिया से मिलकर बाशिंदों ने अपना दुखड़ा रोया है।           बड़ा मुद्दा यह उठाया गया है कि इस कालोनी को टीसीपी के अंतर्गत विकसित किया गया। भूमि के मुख्य विकासकर्ता अनिल जैन, श्रीपाल जैन व सचिन जैन इत्यादि द्वारा इसे विकसित किया जाना था। लेकिन टीसीपी ने तमाम नियमों को ताक पर रखते हुए नक्शे पास कर दिए। लिहाजा 15 साल बीत जाने के बावजूद यहां न ही…

Read More