मंडी, 9 मई : मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मौजूद रही।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में बोले राजीव शुक्ला ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह दो लाख के ज्यादा मार्जिन से मंडी लोकसभा सीट जीतकर संसद में जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है। उन्होंने चुनाव को एक तरफा बताया।
वहीं, सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा जान चुकी है। भाजपा ने हिमाचल में सरकार गिराने का प्रयास किया था, जिसका जवाब अब जनता उनको देगी। वहीं संसदीय सीट के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 4 जून को बॉक्स ऑफिस में पिटेगी भाजपा की फ़िल्म।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहतरमा को मुद्दों की समझ नहीं है, हम सिर्फ मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उमड़ी भीड़ को देख कांग्रेस प्रत्याशी गदगद व जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए।
@R1