दिल्ली/नाहन (एमबीएम न्यूज): “नहीं मानूंगा हार”, इस जज्बे के साथ हिमाचली बेटा बुधवार को भी 37 किलोमीटर दौड़ा। हर हाल में लक्ष्य पूरा करने का सुनील संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। तीन दिन से चोटिल होने के बावजूद सुनील दौड़ रहा है। अब स्थिति में भी सुधार आने लगा है। जहां पिछले दो दिन में 30 किलोमीटर के आसपास दौड़ा था, वहीं सुनील ने बुधवार को 37 किलोमीटर दौड़ पूरी की।
अब सुनील के साथ दौड़ निदेशक राज भी शामिल हो गए हैं। पूरी टीम सुनील का उत्साहवर्द्धन कर रही है। डॉ. केविन व डॉ. दिपाली भी सुनील को पल-पल न केवल उपचार दे रहे हैं, बल्कि उत्साह बढ़ा रहे हैं। मूलत: सिरमौर की माईना पंचायत के रहने वाले सुनील को 1480 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी है। बेशक ही पांच अन्य धावक सुनील से काफी आगे निकल चुके हैं, लेकिन हिमाचली बेटे के मनोबल में रत्ती भर भी गिरावट दर्ज नहीं हुई है।
एक सप्ताह तक सबसे बेहतरीन दौड़े हिमाचली बेटे को धरातल की कई बारीकियों का नहीं पता था, जो संभवत: उनके जीवन में आगे काफी काम आएंगी।