Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज) : राज्यपाल आचार्य देवव्रत से वीरवार को राजभवन में प्रेस क्लब शिमला के सदस्यों  ने क्लब के अध्यक्ष धनंजय शर्मा के नेतृत्व में भेंट कीं। उन्होंने राज्यपाल को शिमला पुलिस द्वारा स्थानीय पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने मामले को गम्भीरता से लिया और मामले पर उपयुक्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल में अपनी मांगों के समर्थन में लंबे समय से संघर्ष कर रहे सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों ने 21वें दिन भी अपनी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। गुरूवार को चंबा के कंप्यूटर शिक्षक मनीष, अमित और कुशल शामिल हैं। विधानसभा के समीप वर्षाशालिका में शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।            सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स काम कर रहे ये शिक्षक मांग कर रहे हैं कि सरकार उनके नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए। कंप्यूटर शिक्षकों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह अपना संघर्ष और…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं कलम के सच्चे सिपाही रहे स्व. मनमोहन शर्मा की सातवीं पुण्यातिथि प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू द्वारा प्रेस रूम कुल्लू में मनाई गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा 88 बार रक्तदान कर पुण्य कमा चुके प्रसिद्ध रक्तदानी ओम प्रकाश आड़ को जहां सम्मानित किया गया वहीं, प्रेस क्लब के उन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने क्लब के बैनर तले कई बार रक्तदान किया है।           इस मौके पर प्रेस क्लब के रक्तदानी बालकृष्ण शर्मा, कमलेश वर्मा व रोशन ठाकुर को भी कुल्लवी परंपरानुसार जहां सम्मान दिया…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि भारत सरकार ने सूचित किया है कि श्री गुरू नानक देव जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 3000 सिख/सहजधारी सिखों का जत्था पाकिस्तान के एतिहासिक गुरूद्वारों के भ्रमण पर जाएगा, जिनमें से हिमाचल को 15 श्रद्धालुओं का कोटा आबंटित किया गया है।              श्री गुरू नानक देव जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में हिमाचल से 15 श्रद्धालु पाकिस्तान गुरूद्वारों के भ्रमण पर जाएंगे। यह 10 दिवसीय यात्रा 12 नवम्बर, 2016 से आरम्भ होगी और 21 नवम्बर, 2016 को समाप्त होगी। यात्रा…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): सुन्नी पुलिस थाना के तहत वीरवार दोपहर नैनो कार (एचपी 62-1831) के 300 फीट गहरी खाई में लुढक़ जाने के कारण दो व्यक्तियों को गहरी चोटें आई हैं। देवीधार के समीप हुए इस हादसे में गंभीर तौर पर घायलों को फौरन ही रेस्क्यू करने के बाद आईजीएमसी शिफ्ट किया गया है।           घायलों की शिनाख्त 40 वर्षीय पितांबर पुत्र हीरा नंद निवासी शरोग व 48 वर्षीय गोविंद राम पुत्र दौलत राम निवासी मूलवारी के तौर पर की गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा-279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़):  हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विगत 5 जून को आयोजित प्रशासनिक एवं सम्बद्ध सेवाएं (प्रारम्भिक) परीक्षा-2015 का परिणाम घोषित कर दिया है।            इस परीक्षा में प्रवेश के लिए इस वर्ष कुल 43,509 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि गत वर्ष इनकी संख्या 45,373 थी। कुल 43,509 आवेदकों में से 38,384 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा में अस्थायी रूप से प्रवेश दिया गया। उक्त परीक्षा में कुल 22,073 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 534 अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक एवं सम्बद्ध सेवाएं की मुख्य परीक्षा के लिए आयोग द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया।      …

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज) : 31 मार्च, 2016 तक 10 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके तकनीकी सहायकों को दैनिक भोगी बनाया गया और उन्हें प्रतिदिन 290 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी।         प्रदेश सरकार ने इस बारे 25 जुलाई, 2016 को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार उनके दैनिक भोगी में परिवर्तित होने के उपरान्त सात वर्ष के सेवाकाल के उपरान्त उन्हें ड्राफ्टमैन के समकक्ष का नियमित वेतनमान 5910-20200़-3000 ग्रेड पे दिया जाएगा। इस पर सभी व्यय मनरेगा धनराशि से वहन किया जाएगा। उपारोक्त श्रेणी के लिए यह अनुबन्ध/रूपांतरण योजना विशुद्ध रूप से अस्थाई व मनरेगा…

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : ड़ैहर उप तहसील के अलसु गांव में सतलुज के किनारे मानव सेवा ट्रस्ट ड़ैहर के सौजन्य से श्री शीतला गऊ सेवा सदन में आज श्री श्री 1008 वाला कमल दास द्वारा गऊ माता की पूजा अर्चना कर 55 के करीब बेसहारा बेजुबानो को आश्रय दिया।           इस अवसर पर मानव सेवा के अध्य्क्ष कश्मीर सिंह, दिव्या मानव ज्योति अनाथालय के अध्य्क्ष स्तय प्रकाश शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान मनोहर लाल चढ़ा सहित मानव सेवा ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने गऊ पूजन में भाग लिया।।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज) :  प्रदेश से नाहन होकर नीलकंठ कावड़ यात्रा में जाने वाले कांवडिय़ों के लिए शिव शक्ति बाबा बालक नाथ संस्था द्वारा वीरवार से यात्रा के अंतिम चरण तक के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई है। यह पहला अवसर है कि नाहन शहर में कांवडिय़ों के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है।         इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों से कांवडिय़ों की यात्रा हरिद्वार व नीलकंठ के लिए चली हुई है। हालांकि उत्तराखंड पहुंचने पर कांवडिय़ों के लिए जगह-जगह जलपान व भोजन की व्यवस्था भक्तजनों द्वारा की जाती है। परंतु प्रदेश के कांवड़…

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : रूसा मतलब राष्ट्रीय उच्च शिक्षा आयोग, रूसा जब से प्रदेश विश्वविद्यालय बना तब से लेकर अब तक का सबसे बड़ा स्कैंडल है। यह शब्द भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि रूसा का बैच अभी हाल ही में निकला है। इसमें अभिभावकों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी नया सत्र शुरू हुआ है और इस नए सत्र में फिर सिलेबस में बदलाव हुआ है और अब यूजीसी का सिलेबस शुरू करने की बात की जा रही है।    …

Read More