चंबा (एमबीएम न्यूज): भटियात ब्लॉक में सरकारी भूमि अवैध रूप से कब्जाने पर चार लोगों के खिलाफ थाना चुवाड़ी में एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें से दो एफआईआर एक ही परिवार के सदस्यों पर हुई हैं। पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम की धारा-447 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उप वन परिक्षेत्र अधिकारी चुवाड़ी ब्लॉक ने शिकायत दर्ज करवाई हैं कि परसराम चाडऱाम व जसोल राज निवासी गांव सोलटा व राम वन परिक्षेत्र अधिकारी सिहुंता राम स्वरूप ने भीम सिंह निवासी गांव भोसला और जैसो राम निवासी टुंडी के खिलाफ सरकारी भूमि कब्जाने का मामला दर्ज करवाया हैं। बहरहाल, पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज लिया हैं।
उधर, एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस उक्त मामलों को लेकर छानबीन कर रही हैं।