Author: MBM News

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़): नेल्सन मंडेला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला एवं मुक्त कारागार धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दक्षिण अफ्रीका के महात्मा गांधी कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस को अंतर्राष्ट्रीय तौर पर कैदियों के कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा यह कारागारों एवं कारागार सुधारों पर केन्द्रित है। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नेल्सन मंडेला सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, जिन्होंने रंगभेद और नस्लवाद के खिलाफ अहिंसा के पथ पर चलते हुए संघर्ष किया तथा इस अमानवीय…

Read More

मंडी (वी कुमार) : जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले चैंतड़ा कस्बे में लोअर चैंतड़ा स्थित हरिजन बस्ती में दो सप्ताह से गंभीर जल संकट चला हुआ है और लोगों में हाहाकार मची हुई है। इस हरिजन बस्ती में लगभग 50 घर हैं, जिनमें तीन सौ से अधिक की आबादी है।                   पूर्व बीडीसी सदस्य अजीत सिंह पंजवाल ने बताया कि इस बस्ती में कई जाने- माने अधिकारियों के भी मकान है। यहां के लिए पानी एक नाले से सीधा ही सप्लाई किया जाता है, अब वह भी नहीं आ रहा…

Read More

ऊना(एमबीएम  न्यूज़) : ऊना-हमीरपुर रोड के तहत बरनोह में एक निजी स्कूल की वेन पलट गई। हादसे में वेन में सवार आधा दर्जन बच्चे जख्मी हुए है। घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब साढे आठ बजे पेश आया, जब एक निजी स्कूल की वेन बच्चों को लेकर समुर की और जा रही थी।              बरनोह पहुंचने पर एक गाडी को बचाने के चक्कर में वेन सड़क किनारे पलट गई। हादसे में घायलो समेत अन्यो को किसी अन्य वाहन से स्कूल पहुचाया गया।

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : सिरमौर जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 11 करोड़ की राशि  इनडोर व आऊटडोर स्टेडियमों के निर्माण पर व्यय की जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने आज यहां युवा सेवाऐं एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।             उन्होंने जिला में चल रही विभिन्न सात परियाजनाओं परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर सात करोड़ की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिसके लिए सरकार द्वारा दो करोड़ की राषि प्रथम किश्त के रूप…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): सोमवार शाम बिरोजा फैक्टरी के समीप शिमला हाईवे पर बने डंगे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस जगह पर मात्र एक गाड़ी गुजरने की जगह बची है। लोगों के मुताबिक सोमवार रात बारिश होने की सूरत में सडक़ का शेष हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। ऐसे में फौरन ही ठोस कदम उठा लिए जाने चाहिए। जिला मुख्यालय को राजधानी से जोडऩे का यह एकमात्र मार्ग है।                 इसके अलावा रेणुका विधानसभा क्षेत्र का संपर्क भी जिला मुख्यालय से टूट सकता है। अंतिम समाचार तक सडक़ की मरम्मत…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): टांडा-नूरपुर-नाहन को मदर व चाइल्ड हॉस्पिटल केंद्र सरकार की भाजपा सरकार द्वारा दिए गए हैं। यह देवभूमि के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। यह कहना है प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक डॉ. राजीव बिंदल का।             डॉ. बिंदल ने कहा कि नाहन में 100 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा, जबकि इसी तरह टांडा व नूरपुर में क्रमश: 200 व 500 बिस्तरों के अस्पताल बनेंगे। बिंदल ने कहा कि इससे पहले भी केंद्र सरकार तीन मेडीकल कॉलेज खोलने के लिए 570 करोड़ दे चुकी है। बिंदल ने कहा कि अब राज्य सरकार…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): सोमवार को डिग्री कॉलेज में एबीवीपी व एसएफआई के कार्यकर्ताओं के बीच में भिडंत हो गई। आरोप है कि इस झगड़े में एसएफआई पर तेजधार हथियारों का इस्तेमाल भी किया गया है। एबीवीपी के तेन सिंह को चोटें आई हैं। आरोप है कि एसएफआई के संतोष, आदेश व विवेक ने खुखरी व रॉड इत्यादि का इस्तेमाल कर तेन सिंह पर हमला किया।                इस कारण एबीवीपी कार्यकर्ता को सिर पर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि तेन सिंह बैठक के बाद वापस लौट रहे थे, तब एसएफआई के कार्यकर्ताओं…

Read More

अधिक से अधिक करें शेयर, ताकि जागे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अपना महकमा। नाहन (एमबीएम न्यूज): कारमल स्कूल के समीप पत्थर से लोडिड ट्रक की ब्रेक फेल घटना की तस्वीरें भयावह हैं। इस बात की कल्पना से ही रोंगटे खड़े हो रहे हैं कि अगर मौके पर राहगीर होते तो हादसा कितना भयानक हो सकता था। शुक्र है कि सामने से कोई वाहन भी नहीं आ रहा था।               अहम बात यह भी है कि चालक सूझबूझ तो दिखा रहा था, लेकिन किस्मत साथ न देती तो मंजर कुछ ओर होता। सनद रहे कि…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): अम्ब क्षेत्र के नंदपुर में बस व कार की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों को रोगी वाहन की मदद से अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीडि़तों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।                सोमवार सुबह तलबाड़ा निवासी शीशपाल अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर नंगल की तरफ आ रहा था कि नंदपुर में अचानक ही एक निजी बस की चपेट में आ गया। जिससे कार में सवार शीशपाल, उसकी पत्नी कमलेश देवी व…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज) : प्रदेश विवि की कार्यप्रणाली और रूसा सिस्टम के तहत लटक रहे स्टूडेंट्स के रिजल्ट्स को लेकर एबीवीपी ने विवि प्रशासन पर जमकर हल्ला बोला है। सोमवार को भटोली कॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अमन शर्मा भी विशेष रुप से कार्यकर्ताओं के साथ रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कॉलेज व विवि प्रशासन की गलत नीतियों को कोसा।               उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण स्टूडेंट्स का भविष्य अंधकारमय हो…

Read More