Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): समूचे प्रदेश में 69वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। चर्चा में हमीरपुर का जिला स्तरीय कार्यक्रम है। यहां विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। एक तस्वीर वायरल हुई, इसमें दिखाया गया कि पहली पंक्ति में बैठे तमाम माननीय कार्यक्रम के दौरान ही मोबाइलों में व्यस्त हैं।         प्रथम पंक्ति में नजर आने वाले तमाम माननीय मोबाइल के कैमरे में ही कैद हुए। विधानसभा अध्यक्ष मोबाइल में व्यस्त थे। उनके आगे विधायक नरेंद्र ठाकुर भी मोबाइल ही खंगाल रहे थे। इसके बाद भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी व बीजेपी के…

Read More

नाहन (मोक्ष शर्मा): सिरमौर के रिमोट क्षेत्र नौहराधार की फागनी पंचायत के मीन सिंह ने 1938 में ब्रिटिश हुकूमत के वक्त ही यह समझ लिया था कि धरती का श्रृंगार की क्या कीमत है। यकीन मानिए, आजाद भारत को 90 वर्षीय मीन सिंह की सोच को समझने में 71 साल लग गए।      इसमें कोई दो राय नहीं है कि युवा उपायुक्त ललित जैन को भी इस बात का श्रेय दिया जाना चाहिए कि 90 साल के मीन सिंह को आज जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर पहली बार पहचान मिली। दरअसल युवा डीसी ललित जैन ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क…

Read More

सरकाघाट (एमबीएम न्यूज): स्कूल बस अचानक चल पड़ी थी। उस दौरान सीट पर ड्राईवर मौजूद नहीं था। नन्हें बालक प्रफुल्ल शर्मा ने बस को बे्रक लगाकर रोक दिया था। हर कोई दंग रह गया था। बात दिसंबर 2015 की है। पिछले साल इसी बहादुरी के लिए प्रफुल्ल को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था।       प्रफुल्ल आज छात्रों के लिए रोल मॉडल है। शुक्रवार को उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रफुल्ल को विशेष तौरपर आमंत्रित किया गया। हाल ही में एसडीएम का पदभार संभालने वाले श्रवण मांटा भी बहादुर बच्चे…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): पीजी कॉलेज से 1995 में बीएससी करने वाले मामराज पुंडीर अब शिक्षा मंत्री के ओएसडी हैं। स्वाभाविक सी बात है कि सहपाठियों में भी खुशी की लहर है। ओएसडी बनने के बाद मामराज पहली बार मुख्यालय पहुंचे। आने की खबर मिलते ही 1995 के क्लासमेटस ने सम्मानित करने का फैसला लिया।       शहर के निजी होटल में करीब डेढ़ दर्जन सहपाठियों ने ओएसडी मामराज पुंडीर को सम्मानित किया। तमाम सहपाठियों ने एक ही सुर में कहा कि मामराज का साधारण स्वभाव ठीक वैसा ही है, जैसा कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान हुआ करता…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): पड़ोसी राज्य हरियाणा से कोहरा पहुंचा है। नतीजन तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। करीब साढ़े तीन बजे के आसपास कोहरे ने दोसडक़ा पर दस्तक दे दी। इसके बाद धीरे-धीरे शहर के अधिकतर इलाकों में कोहरा फैल गया। चौगान मैदान समेत सडक़ों की विजिबिलिटी करीब-करीब शून्य के बराबर ही हो गई।          मजबूरन पांच बजे से पहले ही वाहन चालकों को लाइटें ऑन करनी पड़ी। शहर के साथ-साथ पांवटा साहिब व कालाअंब हाईवे पर भी कोहरा छाया हुआ है। नाहन व पांवटा साहिब उपमंडल में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है।  …

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): 69वां गणतंत्र दिवस समूचे प्रदेश में धूमधाम व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य, ज़िला व उप-मण्डल स्तर पर समारोहों आयोजित किए गए जिनमें ध्वजारोहण, भव्य मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र बनें। राज्य स्तरीय समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज़ मैदान पर आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिकों, स्काउट्स, एन.सी.सी. व एनएसएस द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। 22वीं राजपूत राईफल के कैप्टन दीपक मैथपाल ने परेड का नेतृत्व किया।      …

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): महाराष्ट्र में आयोजित अण्डर-19 स्कूली नैशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हिमाचल की लड़कियों ने पूरे भारत वर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीस जनवरी से 24 जनवरी तक महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित इस चैंपियनशिप में हिमाचल के 11 लडके तथा 12 लडकियों ने भाग लिया। जिस में से चार बॉक्सरों ने रजत पदक तथा चार ने कांस्य पदक हिमाचल के नाम किया। इस दौरान किन्नौर की तीन बॉक्सरों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो रजत तथा एक कांस्य पदक जीत कर हिमाचल को पूरे देश में तीसरे पायदान पर पंहुचाया।    इस प्रतियोगिता के दौरान अण्डर-19 छात्र वर्ग में आशीष कुमार किन्नौर ने…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज): रोहडू उपमंडल के तहत चिडग़ांव में चोरों ने एक घर का ताला तोडक़र 3 लाख के गहनों समेत 10 हजार रुपए की नकदी उड़ा ली है। पुलिस को दी शिकायत में भोंडा गांव के सुरेंद्र ने बताया कि वह 11 जनवरी को वह डोगरी में अपने सेब के पेड़ों की कटिंग व स्प्रे करने गया था। उसके घर में कोई नहीं था।        बीती देर शाम जब वापस आया तो उसने घर का ताला टूटा देखा। साथ ही सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। सुरेंद्र ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में पाया…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): लापता 16 वर्षीय स्कूली छात्रा प्रियंका का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। इसके बाद सनसनी फैल गई है। कुछ दिन पहले टयूशन के लिए घर से निकली प्रियंका लापता हो गई थी। तारूवाला की रहने वाली प्रियंका का शव देर दोपहर शहर के शमशानघाट के समीप यमुना नदी से बरामद हुआ है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।        आशंका हुई कि शव लापता प्रियंका का हो सकता है, लिहाजा फौरन ही परिजनों को बुलवाया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने पुष्टि करते हुए…

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी): जिला पुलिस थाना में एक सुंदरनगर निवासी ने शिकायत दर्ज करवाई है की उस की बेटी किसी काम के सिलसिले में सुंदरनगर के भोजपुर बजार गई हुई थी और अभी तक घर वापिस नहीं लौटी है।    युवती के पिता ने शक ज़ाहिर किया है की सुंदरनगर का रहने वाला दो बच्चों का बाप उसकी बेटी को भगा ले गया है। वही डीएसपी सुंदरनगर तरणजीत सिंह ने बताया की युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन में जुट गई है।   वही दोनों की धर…

Read More