Author: MBM News

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : नादौन क्षेत्र में शनिवार को धाम के दिन सवेरे दुल्हन के फरार हो जाने से खुशी का माहौल परेशानी में बदल गया। शुक्रवार को सांय के समय डीजे लगा कर परिजनों व दूल्हे राजा ने अपने सगे संबंधियों व दोस्तों के साथ मिल कर खूब मस्ती की। वहीं इसके साथ शनिवार को होने वाली धाम की तैयारियां भी चलती रही। रात को ही रसोइए तथा बैंडबाजे वाले भी पूरी तैयारी के साथ पहुंच गए।         पूरे गांव को धाम के लिए बुलाया गया था। जबकि घर के रिश्तेदार तो पहले ही घर में…

Read More

 हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़ ):  नादौन अंब मार्ग पर रक्कड़ चौली के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें राह चलते लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा नादौन अस्पताल पहुंचाया गया।     मिली जानकारी के अनुसार शिव कुमार निवासी गौना तथा गौरव ठाकुर बाइक पर सवार हो कर रक्कड़ से नादौन की ओर आ रहे थे कि चौली गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ढांक से काफी नीचे तक लुढ़क गई। यह दुर्घटना हाते ही किसी ने उन्हें देख लिया और एंबुलेंस को सूचित किया। बाइक चालक शिव कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। अतिरिक्त…

Read More

श्री रेणुका जी(एमबीएम न्यूज): सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में आज भी शादी की उम्र को लेकर अज्ञानता है। इसी के चलते भगवान परशुराम जी के मंदिर में दो परिवार बेटे-बेटी की शादी करवाने पहुंचे थे। यहां बेटी नाबालिग नहीं थी, बल्कि उसकी उम्र 20 साल की थी। लेकिन दूल्हे की उम्र 19 बरस थी। लिहाजा दूल्हा नाबालिग था।         शिलाई विकास खंड के बकरास क्षेत्र के खेड़ोग गांव के रहने वाले परिवार तैयारी से शादी के लिए आए थे, लेकिन सात फेरों से पहले ही चाइल्ड लाइन की सदस्य विनिता ठाकुर व सुमन मौके पर पहुंच गई।…

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): इन दिनों ठंगी गांव में माघ मेले की धूम चल रही है। आठ दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार को ग्रामीण हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। मान्यता है कि यह त्यौहार अपने ईष्ट देवताओं के स्वर्ग प्रवास से लौटने पर मनाया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय ईष्ट देवता रापुक शंकर जी व ईष्ट देवी कुमफिड रागशु जी के आदेश पर यह मेला पूरे आठ दिनों तक चलता है।      ग्रामीण अपने पारम्परिक वेश-भूषा में सजधज कर मेले के स्थल पर पंहुचते है और स्थानीय देवता की उपस्थिति में मेले का आयोजन करते है। इस दौरान मेले में भाग लेने वालों में पुरुषों से लेकर महिलाओं व वाद्ययंत्रों…

Read More

धर्मशाला(एमबीएम न्यूज़ ): कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आज आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में ऐसे अनाधिकृत भवन मालिकों को राहत प्रदान करते हुए हिमाचल प्रदेश शहरी एवं नगर नियोजन नियम-2018 में संशोधन करने का निर्णय लिया जो ऐसे अनाधिकृत भवनों को अथवा उनके भागों को सील करने की अनुमति देता था। अब अधिनियम में संशोधन के तहत दोषियों को सुनवाई का मौका प्रदान करने के उपरान्त ही सील करने की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।     इस निर्णय से होटल मालिकों को राहत मिलेगी और नियम के तहत उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़ ): जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 33 अवैध शराब की बोतलों के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोच लिया है। पहले मामले में भुंतर पुलिस की टीम ने बजौरा के लक्कड बाजार में छापेमारी के दौरान एक दुकान से 24 बोतलें इंगलीश वाइन की बरामद की है। यह दुकान हिमांशु ठाकुर नाम के एक शख्स की है।     पुलिस ने दुकान चालक के खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब की बोतलों को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि दूसरे मामले में आनी पुलिस ने बाजार के एक अमन कुमार की दुकान में छापेमारी के दौरान 9 बोतलब देसी शराब की बरामद की है।    पुलिस ने उक्त व्यक्ति…

Read More

पावटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : तारूवाला की नाबालिग लड़की की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच में हो रही देरी से मृतक के परिजन व तारू वाला के लोग बेहद नाराज है। परिजनों सहित क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की साजिश के तहत हत्या की गई है और पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है।       परिजनों का कहना है कि सीसी फुटेज में दो आरोपी लड़की के साथ यमुना की ओर जाते साफ नजर आ रहे हैं। जबकि वो दोनों जब वापिस आए तो लड़की उनके साथ नहीं थी। ऐसे में नाराज लोगों…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 510 व 532 की लिखित परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं। पोस्ट कोड 510 के तहत जूनियर ऑफिसर के चार पदों व पोस्ट कोड 532 के तहत हॉर्टीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर के 6 पदो की लिखित परीक्षा क्रमश: 29 व 26 दिसंबर को ली गई थी। पोस्ट कोड 510 510000005 510000011 510000035 510000067 510000069 510000074 510000075 510000079 510000096 510000133 510000172 510000174 510000181 510000190 Total Candidates=14 पोस्ट कोड 532 532000008 532000016 532000022 532000026 532000036 532000049 532000070 532000081 532000085 Total Candidates=09

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर से आज धर्मशाला में विश्व कुश्ती मनोरंजन (डब्ल्यू डब्ल्यू ई) के विश्व विख्यात हेवीवेट पेशेवर कुश्ती चेम्पियन ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने भेंट की और निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश में हेवीवेट रेसलिंग चेम्पियनशिप आयोजित करने की योजना के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।          उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी पिछली सरकार को इस बारे अपना प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इस पर कोई गौर नहीं किया गया।              हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नैनीधार  गांव से सम्बन्ध रखने…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा चंडीगढ़ में करवाई जा रही यूथ आई लीग अंडर-13 टूर्नामेंट में नादौन तहसील स्थित छोटे से गांव तरंगवाल का रहने वाला रोहित बतौर मैच रैफरी अपनी सेवाएं देंगे। यह टूर्नामेंट चार फरवरी से चंडीगढ़ में शुरू होगा। रोहित के इशारों पर अब नामी फुटबॉलर्स नाचते नजर आएंगे। रोहित की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश के जिला का नाम पूरे भारत में ऊंचा हो गया है।    एआईएफएफ ने रोहित को अधिकारिक तौर पर फुटबॉल मैच रैफरी नियुक्त किया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया को-ऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित को चार…

Read More