नाहन (एमबीएम न्यूज): पड़ोसी राज्य हरियाणा से कोहरा पहुंचा है। नतीजन तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। करीब साढ़े तीन बजे के आसपास कोहरे ने दोसडक़ा पर दस्तक दे दी। इसके बाद धीरे-धीरे शहर के अधिकतर इलाकों में कोहरा फैल गया। चौगान मैदान समेत सडक़ों की विजिबिलिटी करीब-करीब शून्य के बराबर ही हो गई।
मजबूरन पांच बजे से पहले ही वाहन चालकों को लाइटें ऑन करनी पड़ी। शहर के साथ-साथ पांवटा साहिब व कालाअंब हाईवे पर भी कोहरा छाया हुआ है। नाहन व पांवटा साहिब उपमंडल में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई है।
23 जनवरी की बारिश के बाद तापमान में अगले दिन से ही इजाफा होना शुरू हो गया था।