Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज़): बुढ़ापे की जिस दहलीज पर आदमी दूसरों पर आश्रित हो जाता है, वहीं भूप सिंह ने बुढ़ापे को मात देते हुए अगामी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देने की ठान रख रखी है। भूप सिंह का मानना है कि यदि हम पर्यावरण को संरक्षित करेंगे, तभी अगली पीढिय़ों का संरक्षण हो सकता है। कंपकपाते हाथों के मजबूत इरादों के चलते 72 वर्षीय भूप सिंह ने पिछले 10 सालों से पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसा अभियान चलाया है कि अभी तक 11 हजार के करीब पौधों का रोपण हिमाचल प्रदेश तथा देश के अन्य राज्यों में करवा चुके हैं।      …

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : फिट ऑफ फायर फाउंडेशन ने अपने 4 वर्ष पूरे होने पर सुंदरनगर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम कम्युनिटी हॉल सुंदरनगर में आयोजित किया। जिस में हिमाचल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।        पिछ्ले 4 वर्ष में फिट ऑफ फायर फाउंडेशन ने अपनी पहचान हिमाचल में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक बनाई। इस कार्यक्रम में इन्डियन आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर पियूष अग्रवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और साग़र कौंडल ने विशेष अतिथि के रूप में…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): उत्तर भारत की विख्यात सिद्वपीठ दियोटसिद्व में चैत्र नवरात्रे 14 मार्च से आरंभ होंगे। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को बाबा बालक मंदिर दियोटसिद्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि एक माह तक चलने वाले चैत्र मेलों के दौरान दियोटसिद्व में श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों की विभाजित किया जाएगा ताकि किसी भी स्तर पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके।          उन्होंने कहा…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): उपमंण्डल भोरंज के फाफन गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फाफन गांव डाकघर सनेड का विधि चन्द पुत्र घसीटू राम उम्र 52 वर्ष रविवार को खेतों में लकड़ी काटने गए थे उनके साथ और भी व्यक्ति थे वे लोग घर मे फंक्शन के लिए लकड़ियां काट रहे थे।        सभी लोग घर आ गए लेकिन विधि चन्द कंही और अपने खेतों की तरफ चले गया। लेकिन वापिस नहीं आया। गौरतलब है कि विधि चन्द की पत्नी का स्वर्गवास हो चूका है वो अपने ससुराल में ही रहता था और…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़ ): डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में बुधवार सुबह अचानक ही आग भड़कने की खबर है। हादसे के समय महिलाओ के प्रसूति वार्ड में नवजात शिशु भी मौजूद थे, फ़ौरन ही कॉलेज के स्टाफ ने फायर ब्रिगेड के पहुँचने से पहले ही महिलाओ व बच्चो को निकालने का कार्य शुरू कर दिया।           हादसे के कारणो का खुलासा होने में समय लगेगा। अंतिम समाचार के मुताबिक कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। फ़िलहाल जानी नुकसान की सूचना नहीं है।…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर शिलाई तहसील में प्रस्तावित किशाऊ डैम के निर्माण को लेकर बेशक ही स्थिति साफ नहीं है। दो राज्यों के इस महत्वकांशी डैम की वर्तमान स्थिति चाहे जो भी हो, लेकिन गरीबों की जमीन को कथित रूप से हड़पने के मामले सामने आने लगे हैं। सैंकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर अपाहिज फकीर चंद आज मुख्यालय पहुंचा तो डीसी ललित जैन से मुलाकात करने के बाद एक मार्गदर्शक की मदद से एमबीएम न्यूज नेटवर्क के कार्यालय भी पहुंच गया।          इस दौरान हैरतअंगेज खुलासा करते हुए फकीरचंद ने बताया कि सोमवार…

Read More

नाहन(एमबीएम न्यूज़): जिला के नौहरधार में एक रोगी को बिना एंबुलेंस के रैफर करने का मामला सामने आया है। जिला परिषद सदस्य संतोष कपूर ने बताया कि मंगलवार दोपहर को नौहराधार अस्पताल में एक 85 वर्षीय व्यक्ति मीणा राम को सांस की बीमारी थी, जिसके उपचार के लिए वह नौहराधार अस्पताल पहुंचा।      वहां पर चिकित्सकों ने उसे नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। मगर अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस देने से मना कर दिया। एंबुलेंस उपलब्ध न कराने के बारे में अस्पताल प्रशासन का तर्क था कि 108 एंबुलेंस सेवा को 15 किलोमीटर की दूरी से ज्यादा नहीं भेज सकते…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़): शिमला से सटे कोटी वन्य क्षेत्र में अवैध वन कटान केस में गिरफ्तार आरोपी भूप राम की पुलिस रिमांड की अवधि मंगलवार को कोर्ट ने एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब उसे कल बुधवार को कोर्ट में फिर पेश किया जाएगा। 40 बीघा वन भूमि पर से 416 देवदार, बान और चील के पेड़ काटने के आरोप में भूप राम को पुलिस ने 20 जनवरी को गिरफ्तार किया था।        21 जनवरी को कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शिमला पुलिस ने आज आरोपी को फिर कोर्ट में…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): पुलिस ने दो माह पूर्व जिले के कोटखाई में 70 वर्षीय बुजूर्ग को मौत के घाट उतारने वाले अपराधी को पकड़ लिया है। आरोपी रमेश सिंह को जम्मू-कश्मीर के बातोट थाना अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। शिमला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से आरोपी को काबू किया। जिला पुलिस उसे जम्मू-कश्मीर से कोटखाई ले आई है। यहां उसे अदालत ने 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।         मामले के अनुसार कोटखाई के खनेटी के पाउं गांव का 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम दास यहां दुकान चलाता था और यहीं उसकी रिहायश…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): भदौड़ी में चाय की दुकान करने वाले एक दुकानदार पर तीन लोगों ने जमकर मारपीट की, जिसमें उसे चोटें आई है। हमले के बाद तीनों कार में सवार होकर फरार हो गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हरोली में सौंप दी है। पुलिस थाना हरोली में दिए गए शिकायत पत्र में सोमनाथ ने बताया कि सोमवार देर शाम लगभग सात बजे वह अपने चाय की दुकान पर कार्य कर रहा था।        इसी दौरान तीन लोगों ने उसकी दुकान में आकर उस के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वह जिला के सीबीआई स्टाफ के सदस्य है। इस…

Read More