Author: MBM News

मंडी (वी कुमार): तीन लोग स्कूटर पर सवार थे। एक ने कंधे पर बंदूक लटका रखी थी। कच्ची सड़क थी और अचानक स्कूटर स्किट हुआ। जैसे ही स्कूटर पर बैठे लोग गिरे तो बंदूक का ट्रिगर दब गया, जिससे निकलकर गोली चालक की पीठ से होकर सीने को चीरती हुई आगे निकल गई। इस हादस में 38 वर्षीय होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।       घटना मंडी जिला की बल्हघाटी के बडसू गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों लोग स्कूटर पर सवार होकर पास के ही एक गांव जा रहे थे। इसमें मृतक होशियार के…

Read More

मंडी (वी कुमार): बेरहमी से इतना पीटा, साथी की मौत हो गई। बर्बरता की सीमाएं भी लांघ दी गई। साथी के मरने के बाद लाश को लगभग 170 मीटर दूर तक कंधों पर ले गए, ताकि नाले में लाश को ठिकाने लगाया जा सके। लाश को घसीटने के दौरान सडक़ पर खून की लंबी लकीरें भी अंकित हो गई।      दरअसल जिस वक्त लाश को घसीटा जा रहा था, उस समय शव से लगातार खून का रिसाव हो रहा था। पुलिस ने पंडोह चौकी के तहत हुई इस वारदात में नेपाली मूल के कांशीराम व राजकुमार को गिरफ्तार कर…

Read More

घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम): इसमें कोई दो राय नहीं है, पैसों को देख कर हर किसी का ईमान डोल जाता है। लेकिन यहां एक शिक्षक का ईमान नहीं डोला। चाहता तो सिविल अस्पताल के समीप सडक़ पर मिली 24010 रुपए की राशि से बढिय़ा मोबाइल खरीद लेता।       ईमानदारी की मिसाल बने विनय अत्री ने असल मालिक की तलाश की। पैसे मिलने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में डीपी के पद पर तैनात विनय अत्री ने बगैर विलंब के पूरी रकम पुलिस को सौंप दी। पुलिस भी शिक्षक की ईमानदारी से प्रभावित हुई। लिहाजा असल मालिक…

Read More

कांगड़ा( रीना शर्मा) : उपमंडल ज्वालामुखी में चंदन तस्करो की बुरी नजर पड़ गयी है, एक बार फिर चंदन तस्करों ने एक हफ्ते में दूसरी बार तीन चन्दन के पेड़ साफ कर दिए हैं। इस तरह की घटनाओं  को अंजाम देना तस्करो के लिए आम हो गया है। पुलिस प्रशासन  अभी पिछली वारदात में शामिल तस्करो तक नही पहुंच पाई है और हफ्ते में ही दूसरी बार चन्दन के पेड़ गायब हुए हैं।             ज्वालामुखी क्षेत्र से दिन प्रतिदिन चन्दन गायब होता जा रहा है, पर अभी तक प्रशाशन कोई ठोस कार्यवाही नही कर पाया है।…

Read More

मंडी(वी कुमार) : इंडस ग्लोबल स्कूल में रविवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इस बाल मेले को स्कूली बच्चों द्वारा ही आयोजित किया गया था, जिसका शुभारंभ डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने किया। बाल मेले में स्कूली बच्चों द्वारा खाने-पीने से लेकर मनोरंजक गतिविधियों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। मेले को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।      खुद डीसी मंडी ने पूरा मेला घुमा और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। बता दें कि इस मेले के माध्यम से स्कूली बच्चों द्वारा जो भी धन इकट्ठा किया जाएगा उससे सैनेटरी नेपकिन खरीदे जाएंगे। फिर बच्चे गांवों में जाकर ग्रामीण…

Read More

बिलासपुर(अभिषेक मिश्रा) : जिला चिकित्सालय में कैंसर का इलाज शुरू कर दिया गया है और कैंसर रोगी के लिए कीमोथेरपी की निशुल्क सुविधा भी कैंसर विशेषज्ञों के द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वीके चौधरी ने विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित कैंसर निदान रैली के पश्चात देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कैंसर के प्रारम्भिक लक्षणों को देखते हुए तुरन्त इसका इलाज करवाना चाहिए।        उन्होंने लक्षणों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसमे घाव जो न भर रहा हो, आवाज में बदलाव, मस्से या तिल में बदलाव, मुहं या शरीर के अन्य हिस्सों में छाले, गले या अन्य जगह पर…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : कोख में कन्या भ्रूण के कत्ल की साजिश रचने वाले एक ‘अधर्मी’ डॉक्टर के नाम से श्याम बिहारी और वैद्य हरी राम मेमोरियल अस्पताल में चल रहे अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर को सील कर दिया गया। जिला पुलिस व ज़िला प्रशासन ने एक स्टिंग ऑपरेशन के तहत घुमारवी में यह कार्रवाई की है। इस मामले में शिकायतकर्ता एक महिला ज़िला से सम्बंधित है।     धर्मार्थ चिकित्सालय में ‘अधर्म’ करते रंगे हाथ दबोचे गए कथित डॉक्टर श्याम बिहारी पुत्र हरी राम के नाम से पंजीकृत  अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर के खिलाफ पहले सोची समझी कार्रवाई की रणनीति बनायी गई।  इसमें पुलिस सब इंस्पेक्टर पूजा ने शिकायतकर्ता महिला की भाभी के रूप…

Read More

कांगड़ा(रीना शर्मा ): हिमाचल के उभरते गायक अभिनव नाग बहुत जल्द अपने नए गाने के साथ आ रहे हैं। उनका नया गाना तू मिल गई प्यार के दिन वैलेंटाइन डे पे रिलीज होने जा रहा है। ये गाना एक पंजाबी रोमांटिक सांग है जिसकी शूटिंग धर्मशाला वह इसके आस-पास के स्थान पे की गई है। इस गाने में शिमला की यामिनी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को लिखा है रोहन ठाकुर ने  और गाने को म्यूजिक दिया है शिमला के बेहतरीन संगीतकार ललित सिंह ने जो कि खुद भी एक गायक हैं।     योल के रहने वालेे शशांक शर्मा ने इस गाने में स्पांसर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल में कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चारों भाजपा सांसदों को घर में ही घेरेगी। शनिवार को  पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में इसकी रणनीति तैयार की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में पीसीसी सचिवों और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया।      सुक्खू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर ब्लॉक अध्यक्षों की राय भी ली गई। लंबे…

Read More

शिमला ( एमबीएम न्यूज़ ):  भाजपा सरकार  की धर्मशाला में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस स भर्ती को लेकर फैसला नहीं हो सका। लिहाजा युवाओ में गुस्सा बढ़ा है। विधानसभा चुनाव से पहले से अटकी कांस्टेबल के हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पर  सरकार यह निर्णय नहीं कर सकी कि इसकी प्रक्रिया को जारी रखा जाए या फिर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया की जाए।  इस रवैये से  हजारों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।            कांग्रेस  सरकार के दौरान कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी।  करीब पचास हजार युवाओं ने लिखित परीक्षा पास की। इसके बाद अगले चरण…

Read More