Author: दिनेश कुंडलस

2000 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत, 2004 में दैनिक भास्कर में जिला सवांददाता के रूप में कार्य। 2007 से 2018 तक नाहन में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत, जून 2018 से अब तक एमबीएम न्यूज़ में एडिटर के तौर पर कार्यरत।

नई दिल्ली, 26 अप्रैल : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 13 राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 88 सीटों पर मतदान जारी है। इस मतदान में 1198 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें बाहरी मणिपुर की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार की मौत के कारण तीसरे चरण में मतदान होगा। दूसरे दौर में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश 8-8, मध्य प्रदेश की 6, असम व बिहार की…

Read More

शिमला, 25 अप्रैल : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र हिमाचल के कई राजनीतिक दिग्गजों के भविष्य का फैसला करेगा। दोनों प्रमुख दलों के स्थापित नेताओं की इस चुनाव में कड़ी परीक्षा होगी। कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इसी संसदीय क्षेत्र से आते हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जो भाजपा उम्मीदवार भी हैं की साख भी दांव पर लगी है। अनुराग ठाकुर हालांकि बहुत सशक्त उम्मीदवार हैं, मगर कांग्रेस भी यहां उन्हें हराने के लिए अभी तक टिकट पर माथापच्ची में जुटी है। इस लोकसभा क्षेत्र के राजनीतिक…

Read More

शिमला, 24 अप्रैल : हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान रखने वाला कांगड़ा जिला फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा की बाट जोह रहा है। भाजपा ने यहां चुनाव प्रचार भी आरंभ कर दिया है। नूरपुर निवासी डाॅ. राजीव भारद्वाज को भाजपा ने इस बार चुनावी मैदान में उतारा है। भारद्वाज आरएसएस (RSS) के साथ भाजपा के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। फिलहाल कांग्रेस में प्रत्याशी की खोज के लिए माथापच्ची जारी है।     इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा दोनों को मिश्रित रूप से जनता ने बारी-बारी चुना है। आरंभ को छोडें तो दोनों दलों को लोगों…

Read More

शिमला, 24 अप्रैल : हिमाचल की वीरभूमि कांगड़ा के शाहपुर गोरड़ा निवासी रजत कुमार ने यूपीएससी (UPSC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा 2 (CDS Exam) में देश भर में टाॅप किया है। परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, कैप्टन विक्रम बतरा की शौर्यगाथा वाला कांगड़ा जिला फिर से गौरवान्वित हुआ है। यूपीएससी ने यह परीक्षा सितंबर 2023 में आयोजित की थी। लिखित परीक्षा आईएमए (IMA) के 2675, एयरफोर्स अकादमी (Air Force Academy) के 622 व नेवल अकादमी (Naval Academy) के 970 पदों के लिए आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद एसएसबी (SSB) इंटरव्यू पास कर रजत ने ओवरऑल…

Read More

शिमला, 23 अप्रैल : मंडी लोकसभा सीट हिमाचल की सबसे हाॅट सीट मानी जा रही है। भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत तो कांग्रेस ने युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को चुनावी रण में उतारा है। इस सीट पर पूरे देश की निगाहें लगी हैं। 1952 में अस्तित्व में आए इस संसदीय क्षेत्र में ज्यादातर राजघरानों के नुमाइंदों का वर्चस्व रहा। चाहे वह मंडी राजघराने के सेन वंश से जुडे़ देवेंद्र सेन व ललित सेन रहे हों, चाहे बुशहर रियासत के राजा वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह हों। भाजपा ने भी इसी तर्ज पर कुल्लू के राजा…

Read More

शिमला से दिनेश कुंडलस की रिपोर्टशिमला (सुरक्षित) संसदीय सीट पर इस दफा रोचक घमासान होगा। कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों ने यहां से युवा प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। 1962 में अस्तित्व में आई इस लोकसभा सीट पर अधिकतर कांग्रेस का कब्जा रहा है। 1977 में एमरजेंसी के बाद कांग्रेस के खिलाफ लहर में बालक राम कश्यप जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे।उसके बाद 1999 में हिमाचल विकास कांग्रेस के टिकट पर कर्नल धनीराम शांडिल ने यहां कांग्रेस के उम्मीदवार को पटखनी दी थी। 2009 से अब तक भाजपा ने काउंटर अटैक करते हुए इस सीट को…

Read More

शिमला, 20 अप्रैल : हमीरपुर से भाजपा के दिग्गज अनुराग ठाकुर की जीत को रोक पाना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन है। अनुराग के सितारे इतने प्रबल हैं कि उनके सामने विपक्षियों का टिकना मुश्किल है। धन लग्न व कन्या नवांश में 24 अक्तूबर 1974 को जन्मे अनुराग ठाकुर की कुंडली में 7 से अधिक राजयोग हैं। केंद्र की राजनीति में उनके सितारे बेहद उज्जवल हैं। उनका मूलांक 6 है, जिसका प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं। शुक्र को ग्लैमर का कारक माना जाता है। जहां पहुंचने के लिए लोगों को वर्षों लग जाते हैं, वहां ग्रहों की अनुकूल स्थिति ने ही अनुराग को युवावस्था में राजनीति की…

Read More

नई दिल्ली, 19 अप्रैल : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर-पूर्व के मणिपुर से मतदान केंद्र पर फायरिंग की सूचना है। पश्चिम बंगाल में कूच बिहार लोकसभा सीट पर वोटिंग के दौरान पथराव की सूचना है। चंदामारी इलाके में ये पथराव हुआ। पत्थरबाजी में एक बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हुआ। इसे छोड़कर बाकी राज्यों में दोपहर तक मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण चला हुआ है। गौरतलब है कि पहले चरण में तमिलनाडू की 39, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश…

Read More

चंडीगढ़, 18 अप्रैल : हरियाणा कांग्रेस में लोकसभा टिकटों को लेकर घमासान जारी है। कई दिनों की मैराथन बैठकों के बाद अब वीरवार देर शाम हरियाणा की टिकटों को फाइनल किया जा सकता है। टिकटों के आबंटन को लेकर राहुल गांधी को अब सीधा हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। वीरवार को केसी वेणु गोपाल के अलावा सलमान खुर्शीद और मधुसूदन मिस्त्री ने दिल्ली में कई वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात कर टिकटों के आबंटन पर चर्चा की। हरियाणा कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सबसे अधिक पेंच फंसा रखा है। हुड्डा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद…

Read More

नई दिल्ली, 17 अप्रैल : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान का प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। उत्तराखंड की 5 व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्र के कई नेताओं ने रोड़ शो व रैलियों के माध्यम से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झौंक दी।       पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाली सहारनपुर सीट पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के…

Read More