Author: दिनेश कुंडलस

2000 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत, 2004 में दैनिक भास्कर में जिला सवांददाता के रूप में कार्य। 2007 से 2018 तक नाहन में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत, जून 2018 से अब तक एमबीएम न्यूज़ में एडिटर के तौर पर कार्यरत।

नाहन : गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव समागम अवसर पर नाहन चौगान मैदान में रियासतकालीन जमाने की याद ताजा हो गई। कभी चौगान मैदान में राजा घोड़ों के करतब देखा करते थे। बकायदा आज भी चौगान के साथ स्थित आर्टस कॉलेज का भवन जो मौजूदा में मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन है, में अस्तबल हुआ करता था। शुक्रवार को नाहन के लोगों को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी नाहन ने पंजाब के विभिन्न स्थानों से आए निहंगों द्वारा घुड़सवारी के करतबों से दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। हालांकि मैदान छोटा होने व रेत होने के कारण घोड़ों…

Read More

नाहन : भाजपा ने पच्छाद उप चुनाव में आखिरकार नाक का सवाल बने उप चुनाव को जीतने में कामयाबी हासिल कर ही ली। साथ ही उस मिथक को भी बनाए रखा, जिसमें प्रदेश में मतदाता सत्तारुढ़ पार्टी के साथ ही जाते हैं। पच्छाद में नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा की स्थिति बेहद खराब थी। उसे बागियों से पार पाना मुश्किल लग रहा था। दयाल प्यारी व युवा  भाजपा नेता आशीष सिक्टा पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने में लगे रहे। मगर नामांकन वापसी की तिथि से ठीक पहले भाजपा आशीष सिक्टा को मनाने में सफल रही। जिसकी परिणीती राजगढ़ के गिरिपार क्षेत्र…

Read More

चंडीगढ़ : हरियाणा के विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर कांग्रेस को अपेक्षा से अधिक सफलता मिली है। खासकर यमुनानगर जिला में भाजपा का प्रदर्शन बेहद लचर रहा। अंबाला व पंचकूला जिलों में भाजपा कुछ हद तक अपनी साख बचाने में सफल रही। वहीं  अगर तीनों  जिलों में ओवरआल प्रदर्शन को देखा जाए तो कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिन सीटों पर भाजपा काबिज थी वहां उसे हार का सामना करना पड़ा।  इन तीन जिलों में भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के अलावा हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा का फैक्टर खूब चला।…

Read More

नाहन : पीजी कॉलेज नाहन में छात्र कॉलेज प्रशासन व आईपीएच विभाग की धींगामुस्ती के शिकार हो रहे हैं। पिछले कईं दिनों से छात्रों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। बीते दो दिन से कॉलेज को मिलने वाली पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। छात्र बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। पीजी कॉलेज में इस समय 2 हजार 915 छात्र अध्ययनरत हैं। जबकि कॉलेज में साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स व वीवोक के संकाय कार्यरत हैं। इनके अलावा कॉलेज स्टाफ को शामिल किया जाए तो 3 हजार के करीब लोगों के हलक दो दिन से सूखे पड़े हैं। वहीं कॉलेज की…

Read More

नाहन : सिरमौर में एक कहावत प्रसिद्ध है कि “दाना खाद में और नेता पच्छाद में”।  इस कहावत को पच्छाद उपचुनाव में लोगों ने चरितार्थ कर दिखाया है। राजनीतिक रूप से जागरूक मतदाताओं ने भाजपा सरकार को हिलाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री समेत आधा दर्जन मंत्री व चेयरमैन पच्छाद में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। मुख्यमंत्री अब तक उपचुनाव के लिए पच्छाद में 4 जनसभाएं कर चुके हैं। गिरिपार के राजगढ़ व पझौता में उन्होंने 4 दिन पहले जनसभाएं की। यहां तक की उस दिन सीएम ने रात्रि ठहराव भी राजगढ़ में किया। पॉलटिकल…

Read More

धर्मशाला : हालांकि मौसम के खलल ने प्रत्याशियों के प्रचार में बाधा डाल रखी है। मगर, चुनाव की तिथि नजदीक आते-आते धर्मशाला उपचुनाव का प्रचार धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। प्रत्याशी बारिश की परवाह न करते हुए छाता लेकर डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हैं। वैसे चुनाव काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। क्योंकि इस दफा दोनों प्रमुख दलों ने युवा प्रत्याशियों को मौका दिया है। कांग्रेस ने जहां विजय इंद्र को उतारा है।      वहीं भाजपा ने विशाल नैहरिया पर दांव लगाया है। दोनों ही प्रत्याशी अपने बलबूते विधानसभा उपचुनाव में टिकट झटकने में…

Read More

नाहन : सिरमौर के एसपी अजय कृष्ण शर्मा को खुफिया नेटवर्क का 17 साल का तजुर्बा है। इसी के बूते अपराध घटित होने से पहले ही इसे टालने की कोशिश करते हैं। 1990 में फोरेस्ट रेंजर बन गए थे। मगर इरादा खाकी पहनकर कुछ हटकर करने का था। 1995-96 में पहले ही प्रयास में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। 2001 में ही इंटेलीजेंस ब्यूरो में डैपुटेशन पर चले गए। सात साल बाद 2008 में आईपीएस अधिकारी के तौर पर इंडक्शन हो गया। जी हाँ, हम जिक्र कर रहे हैं सिरमौर के पुलिस कप्तान अजय कृष्ण शर्मा का। …

Read More

नाहन : मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स के लिए इंसान की ज़िंदगी की कीमत तुच्छ है। मेडिकल कॉलेज इन डॉक्टर्स के लिए सैरगाह साबित हो रहा है। जब मर्जी होती है तो झोला उठाकर ड्यूटी से नदारद हो जाते हैं। अधिकार इनका वेतन पाने से ज्यादा कुछ नहीं है। कर्तव्य के नाम पर इनकी परफॉरमेंस जीरो है। संवेदनहीनता देखिए, 11 घंटे तक मरीज को देखने के लिए एक भी डॉक्टर नहीं था। मेडिकल कॉलेज नाहन की कथित लापरवाही से हरिपुरधार के एक युवक की जान चली गई।  मरीज रात भर दर्द से कहराता रहा। परिजन नर्सों से डॉक्टर को बुलाने की…

Read More

नाहन : ऐतिहासिक शहर की रिंग रोड़ पर जेबीटी स्कूल के समीप वर्षाशालिका के सामने खतरा बढ़ गया है। बीती शाम एक टाईल उखड़ने के बाद नीचे का जो नजारा था, उसे देखकर हर कोई सहम रहा था। बुधवार शाम को जब एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने मौके का दौरा किया तो पाया कि वर्षाशालिका के सामने की संकीर्ण सड़क का बड़ा हिस्सा धंस चुका है। एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को बंद कर दिया गया है। केवल हल्के वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई है। पता करने पर खुलासा हुआ कि बारिश व गंदगी का नाला नीचे से बहता…

Read More

नाहन: संघर्ष के बाद जीत है। यह साबित कर दिखाया एक ऐसे गांव के लड़के डॉ. कार्तिक चौधरी ने जहां आज भी सड़क नहीं है। मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। जानवर तो जानवर इंसान को भी इलाज के लिए पालकी के सहारे ले जाना पड़ता है। इन तमाम मुश्किलों को बचपन से देख रहे इस लड़के ने बेजुबान पशुओं के लिए कुछ कर गुजरने का सपना बचपन से पाला। बाल्यकाल में अपने सामने निरह जानवरों को इलाज के अभाव में मरते देखा। यहां से उसके छोटे से मन मस्तिष्क पर पशुओं के प्रति संवेदनाओं ने उसे झझकोर कर रख…

Read More