Author: दिनेश कुंडलस

2000 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत, 2004 में दैनिक भास्कर में जिला सवांददाता के रूप में कार्य। 2007 से 2018 तक नाहन में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत, जून 2018 से अब तक एमबीएम न्यूज़ में एडिटर के तौर पर कार्यरत।

चंडीगढ़, 2 अप्रैल : आयाराम-गयाराम की राजनीति से पहचान रखने वाले राज्य हरियाणा में इस दफा लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) बेहद दिलचस्प होने वाला है। पिछले चुनाव में जहां बीजेपी ने कुल 10 लोकसभा सीटों पर बंपर जीत दर्ज की थी, वहीं इस बार स्थितियां बदली हुई हैं। कांग्रेस का हाल भी बुरा है। उसके दिग्गज नेता चुनाव लड़ने से परहेज कर रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने निजी सर्वेे (private survey) के आधार पर कांग्रेस के कई दिग्गजों को चुनाव के लिए तैयार कर दिया है। हालांकि, प्रदेश में लोकसभा चुनाव में…

Read More

शिमला, 01 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। भारी उलटफेर के चलते कांग्रेस व भाजपा में उठापटक का दौर जारी है। राजनीतिज्ञ इतने दबाव में हैं कि लोकसभा (Lok Sabha) व विधानसभा (Assembly) के उपचुनाव ने रातों की नींद उड़ी हुई है। ताजा घटनाक्रम में भाजपा व कांग्रेस अप्रत्याशित निर्णय ले रही हैं। जिसके चलते पार्टी हाईकमान के अलावा प्रदेश के नेता भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं। उहा-पोह के बीच राजनीतिक सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) हमीरपुर संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर…

Read More

शिमला, 29 मार्च : कांग्रेस के बागियों को विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा का टिकट मिलने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में पार्टी के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर की डगर कांटो भरी हो गई है। कांग्रेस के 6 में से 4 बागी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में गगरेट, कुटलैहड़, सुजानपुर, बड़सर से है। दो निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह ठाकुर व आशीष शर्मा को भी भाजपा देहरा व हमीरपुर से टिकट देकर विधानसभा के रण में उतारना चाहती है। इसके चलते 6 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के असंतुष्टों ने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जिसका सीधा असर…

Read More

नई दिल्ली, 13 मार्च : भाजपा की दूसरी लिस्ट आज जारी हो सकती है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों के टिकट पर मुहर लगेगी। वहीं, कईयों के टिकट कटने की भी संभावना है। हिमाचल से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर का नाम लगभग फाइनल है। हालांकि, उनके चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने की अफवाहें भी सोशल मीडिया में उड़ती रही हैं। मगर यह तय है कि वह हिमाचल के हमीरपुर से ही चुनाव लडेंगे। वहीं, भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट मिलना लगभग तय है। उनके अलावा महाराष्ट्र से प्रीतम मुंडे को भी टिकट मिलने…

Read More

शिमला, 18 दिसंबर : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में मंत्रिमंडल (Cabinet) विस्तार किया है। नवनियुक्त मंत्रियों को अभी पोर्टफोलियो मिलने का इंतजार है। कल से धर्मशाला में विधानसभा (HP Assembly) का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में दोनों मंत्रियों को विभाग अलॉट हो सकते हैं। नए बने दोनों कैबिनेट मंत्री उच्च तकनीकी शिक्षा (higher technical education) से लैस हैं। सीएम दोनों मंत्रियों की योग्यता को प्रदेश के विकास के लिए सामने रख उनके शैक्षणिक अनुभव का फायदा लेना चाहते हैं। धर्मांणी ने एनआईटी हमीरपुर (NIT Hamirpur) से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक (B.Tech) की है।…

Read More

नाहन, 9 दिसंबर : भारतीय सेना अकादमी देहरादून (Indian Military Academy Dehradun) में शनिवार को 343 युवा अफसर बन गए। पासिंग आउट परेड (Passing Out Parade) में शामिल होकर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के कोलर गांव के लेफ्टिनेंट पुरुषोत्तम लाल ने सफलता की एक असाधारण दास्तां को भी लिखा है। कालाअंब-देहरादून नेशनल हाईवे के किनारे बसे कोलर गांव के पुरुषोत्तम लाल ने जमा दो की परीक्षा के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defense Academy) की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन, अंतिम चरण में सफलता नहीं मिली। लिहाजा, पुरुषोत्तम ने सिपाही की भर्ती में हिस्सा लिया, चयन होने…

Read More

नई दिल्ली, 29 सितंबर : एशियन गेम्स (Asian Games) के छठे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारत ने शुक्रवार को शूटिंग में दो गोल्ड व तीन सिल्वर जीते। वहीं, लॉन टेनिस में पुरुषों के युगल में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया। महिला टीम ने स्क्वॉश में ब्रॉन्ज मैडल (bronze medal) जीतकर पदक तालिका में इजाफा किया। भारत के निशानेबाजों ने छठे दिन भी अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड जीतकर चीन व कोरिया की बादशाहत को खत्म किया। अब भारत के 32 मैडल हो गए हैं। इनमें 8 गोल्ड, 12 सिल्वर व 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं।…

Read More

नई दिल्ली, 28 सितंबर : चीन (China) में चल रहे एशियन गेम्स (asian games) में भारत के परम्परागत खेल कबड्डी (Kabaddi) से जुड़े खेल प्रेमियों के इंतजार की घड़ियां लंबी होती जा रही हैं। कबड्डी के मुकाबले 2 अक्तूबर से शुरू होंगे। एशिया खेलों में भारत (India) की पुरुष और महिला टीमों की नजरें स्वर्ण पदक (gold medal) पर टिकी हैं।  विदित रहे कि भारतीय पुरुष और महिला टीम दोनों को 2018 में खेले गए एशियन गेम्स में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले एशियन गेम्स में ईरान (Iran) की पुरुष कबड्डी टीम ने भारत को सेमीफाइनल…

Read More

नई दिल्ली, 18 सितंबर : पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) कश्मीर में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने के काम में जुटी है। जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद आईएसआई व पाकिस्तान आर्मी बौखलाई हुई है। घाटी में अल्पकाल के लिए आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लग गया था, मगर आईएसआई फिर से घाटी के युवाओं को बरगला रही है। अनंतनाग (Anantnag) के कोकरनाग (Kokarnag) में एक स्थानीय युवक उजैर खान आर्मी अफसरों व जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अफसर को निशाना बनाने में ऑपरेशन को लीड कर रहा था। यही नहीं, आर्मी व जे एंड के पुलिस को…

Read More

नाहन, 14 सितंबर : वर्ष 2023 में एसपी सिरमौर (SP Sirmour) रमन कुमार मीणा के नेतृत्व में जहां नशा माफियाओं पर तगड़ा शिकंजा कसा है, वहीं सरकारी खाते में लाखों की राशि जमा कर सरकार के राजस्व की वृद्धि की है। कहा जाता है कि घर का मुखिया यदि ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ हो तो उसके अधीनस्थ भी परफॉर्मेंस देने में पीछे नहीं रहते। वर्ष 2022 की तुलना में 2023 में सिरमौर पुलिस ने हर क्षेत्र में शानदार काम किया है। मगर एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने 56.25 प्रतिशत अधिक सफलता हासिल की है। वीरवार को एसपी ऑफिस में पुलिस अधीक्षक…

Read More