Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 06 अप्रैल : अमूमन आपने सुना होगा कि नशा करना जानलेवा है। इससे आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। नशे के सेवन करने वाले व्यक्ति को फेफड़े से संबंधित बीमारियों, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। लेकिन नशा करना ही जानलेवा नहीं है, बल्कि नशे की तस्करी या कारोबार करना भी जानलेवा है। यदि इस बात पर जरा सी भी शंका है तो इस खबर को पढ़ लीजिए। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक शख्स ने नशे की तस्करी के चक्कर में अपनी जान ही गंवा दी। शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक नशे की तस्करी कर रहा था।…

Read More

मंडी, 06 अप्रैल : प्रदेश सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए जारी नोटिफिकेशन के बाद प्रदेश के कॉलेजों में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षक असमंजस की स्थिति में आ गए है। शिक्षकों का कहना है कि नई शिक्षा नीति को लागू करने में सरकार जल्दबाजी कर रही है। जबकि प्रदेश में चल रहे कई कॉलेजों में आधारभूत ढांचा ही तैयार नहीं हैं। शनिवार को मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान हि.प्र राजकीय महाविद्यालय शिक्षा संगठन (HGCTA) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वनिता सकलानी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह से बिना आधारभूत ढांचे के रूसा का…

Read More

मंडी, 05 अप्रैल : बीते तीन दिन पहले जिला में नाके के दौरान पुलिस ने56.64 चिट्टा बरामद किया है। हैरानी की बात यह है कि चिट्टे के इस काले कारोबार में सरकारी स्कूल के अध्यापक व सरकारी कर्मचारी संलिप्त है। जो मंडी शहर व इसके आसपास के इलाकों में चिट्टे की सप्लाई करते हैं। पुलिस ने कुल तीन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। इन पांच आरोपियों में से तीन सरकारी कर्मचारी हैं। यह सरकारी कर्मचारी अपना खर्चा निकालने के लिए यह सब कर रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी…

Read More

मंडी, 05 अप्रैल : पारिवारिक परिस्थितियों ने एमसीए (MCA) पास और चार बार नेशनल खेल (National game) चुकी मीनू शर्मा आज पारिवारिक परिस्थितियों के कारण एचआरटीसी (HRTC) की बस में कंडक्टरी कर रही है। मीनू शर्मा मंडी शहर के समखेतर वार्ड की रहने वाली है। आपको बता दें कि मीनू को हाल ही में एचआरटीसी (HRTC) में कंडक्टर की नौकरी स्पोर्ट्स कोटे के तहत ही मिली है। मीनू 3 बार खो-खो और एक बार हॉकी (Hockey) में नेशनल भी खेल चुकी है। 2005 से लेकर 2024 तक कई निजी कंपनियों में भी कार्य कर चुकी हैं।       मीनू ने बताया कि उसने…

Read More

जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने मायानगरी में जो नाम कमाया है और बुलंदियों पर पहुंची है वह कोई आसान काम नहीं है। ऐसा कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। इसलिए यदि किसी ने किसी क्षेत्र विशेष में अपनी पहचान बनाई है तो उसका सम्मान करना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह को सोच समझकर बोलने की जरूरत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में किसी भी तरह के ऑपरेशन लोटस की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस…

Read More

मंडी, 04 मार्च : नशे के खिलाफ मंडी पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में बीते मंगलवार व बुधवार को पुलिस ने थाना सदर व औट के तहत नाकाबंदी कर एनडीपीएस एक्ट के तहत चार केस दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मंगवाई के पास चिट्टे की खेप लेकर आ रहे दो युवाओं ने सुकेती खड्ड की तरफ 40 फुट नीचे ढांक में छलांग लगा दी। एक आरोपी को दबोच लिया है। जिसका जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। जबकि दूसरे फरार आरोपी की दिनभर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने तलाशा, लेकिन सुराग…

Read More

मंडी,03 अप्रैल : संसदीय सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट देने के बाद भाजपा अब उन दावेदारों को भी अडजेस्ट करने में जुट गई है जो टिकट की दौड़ में सबसे आगे थे। टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल रहे नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष एवं हिप्र नगर निकाय अध्यक्ष/उपाध्यक्ष फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष चमन कपूर को पार्टी ने बड़ा दायित्व सौंपा है। भाजपा ने चमन कपूर को हिमाचल प्रदेश भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। बीते सोमवार को मंडी में चमन कपूर की पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और…

Read More

मंडी, 03 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जनपद में आत्महत्या (Suicide) एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां यह युवक प्रेमिका की शादी होने से आहत होकर घर में फंदे पर झूल गया। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना का युवक ने अपने मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड (Video Record) किया। जिसमें फंदा लगाने की पूरी घटना है. हालांकि वीडियो में युवक ने ऐसा कदम उठाने को लेकर कुछ नहीं कहा है। यह मामला धर्मपुर के चलाल गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे पेश आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मोबाइल (Mobile) समेत युवक का…

Read More

मंडी, 02 अप्रैल : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को प्रधान सेवक बताते हुए देश की जनता की सेवा करते हैं उसी तरह वह भी मंडी संसदीय क्षेत्र के सेवक के रूप में कार्य करते हुए यहां की जनता की सेवा करेंगी। यह बात उन्होंने आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले शिवाबदार में द्रंग मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग उनके बारे में इस तरह का दुष्प्रचार करने में लगे हैं। कंगना…

Read More

मंडी, 02 अप्रैल : हर त्योहार और मेले की अपनी एक अलग विशेषता होती है। यह विशेषता आपको रहन-सहन, पहनावे और खान-पान में देखने को मिलती है। बहुत से त्योहार और मेलों का खान-पान से विशेष नाता है। क्योंकि इन त्योहारों और मेलों के दौरान हमें कुछ ऐसे पकवान खाने को मिलते हैं जिनका इन्हीं के साथ नाता होता है। ऐसा ही एक पकवान है लुच्ची। लुच्ची को खाने का मौका वर्ष में सिर्फ एक बार ही मिलता है और यह मौका होता है मंडी का शिवरात्रि मेला।    मंडी के पड्डल मैदान में यह मेला अभी भी सजा हुआ…

Read More