Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 01 फरवरी : नशा माफियाओं के खिलाफ मंडी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे और चरस के साथ चार युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम ने मुख्य आरक्षी भानु प्रताप की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग के लिए भ्योली चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू की तरफ से आ रही महिंद्रा पिकअप (एचपी 74 ए 3108) को चैकिंग के लिए रोका। गाडी में…

Read More

मंडी, 30 जनवरी : छोटी काशी मंडी के हनुमान घाट पर बने मोक्ष धाम में ग्रीन क्रिमेटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर निगम मंडी द्वारा अमेरिका में बसे मंडी शहर के निवासी समाजसेवी डॉ. पुष्पराज कपूर व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस ग्रीन क्रिमेटोरियम का निर्माण किया गया। ग्रीन क्रिमेटोरियम में अंतिम संस्कार करने के लिए सामान्य तौर पर लगने वाली लकड़ी जहां आधे से भी कम इस्तेमाल होगी।  वहीं, इस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। इसमें धुआं उत्सर्जन के लिए 100 फीट ऊंची चिमनी लगाई गई है। इस चिमनी से धुआ…

Read More

मंडी, 29 जनवरी : प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां पर केंद्र की योजनाओं की अनदेखी शुरू हो गई है, जोकि चिंता का विषय है। कांग्रेस सरकार अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी राजनीति कर रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बात शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी मनसुख मंडाविया ने मंडी में द्रंग मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से यहां पर केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ गरीब जनता…

Read More

मंडी, 28 जनवरी : मंडी जिला के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन 6 से 10 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हॉल में साढ़े 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि 6 से 8 फरवरी तक मंडी जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे, जबकि 9 व 10 फरवरी को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के ऑडिशन उपमंडलवार लिए जाएंगे। 6 फरवरी को मंडी सदर, कोटली व पधर, 7…

Read More

मंडी,28 जनवरी : पीडब्ल्यू मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पिछले दिनों मंडी दौरे के दौरान प्रदेश में सड़कों के खस्ताहाल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का घेराव किया था। वहीं अब शनिवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह पर एक तंज कसा है। द्रंग भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि नए नवेले मंत्री पहले अपने विभाग को समझ लें, उसके बाद ही हमारे ऊपर कोई बयान बाजी करें तो बेहतर होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में आज तक पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़कें बनाई गई…

Read More

मंडी, 28 जनवरी : बीती 25 जनवरी को बैहल पंचायत में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत का मामला एसपी के दरबार पहुंच गया है। शनिवार को मायका पक्ष के लोग महिला मंडल व तरनोह पंचायत उपप्रधान के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिले। मायका पक्ष ने पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री से मिलकर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है। बता दें कि बीती 25 जनवरी को महिला ने बैहल पंचायत में गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा लिया था। इसके बाद मायका पक्ष ने उनकी…

Read More

मंडी, 28 जनवरी : देश के निर्माण व भविष्य के लिए छात्र और शिक्षक दो पहलू बहुत ही जरूरी है। छात्र देश का भावी निर्माता होते हैं और शिक्षक छात्र का निर्माण करता है। यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय मंडी में आयोजित परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं इस दौरान नेता प्रतिपक्ष व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सहित अन्य विधायक भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मौजूद बच्चों…

Read More

मंडी, 27 जनवरी : मिशन रिपीट का नारा देने वाले जयराम के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को 2022 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। प्रदेश में अब सत्तासीन कांग्रेस पार्टी की सरकार को बने 2 महीने का समय बीतने वाला है, लेकिन पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हार का गम अभी तक भी नहीं भुला पाए हैं। सत्ता से बाहर होने के बाद बीते दिनों जहां नेता प्रतिपक्ष की आंखों से एक कार्यक्रम के दौरान आंसू छलक गए थे। वहीं अब मंडी में एक कार्यक्रम के दौरान जयराम ठाकुर को एक बार फिर चुनावों में…

Read More

मंडी, 27 जनवरी : सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिले इस बात को अधिकारी सुनिश्चित करें, और अधिकारी स्वयं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट सांसद को दें। यह सख्त निर्देश कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने दिए है। शुक्रवार को मंडी में आयोजित दिशा समिति की बैठक में केंद्रीय योजनाओं को निश्चित समय अवधि में पूरा करने की आवश्यकता पर बल देते मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जन कल्याण की योजनाओं का पूरा लाभ समय पर लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने पूर्व में जिला मंडी में डीआरडीए के तहत एक विशेष क्षेत्र में करोड़ों खर्च…

Read More

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का मंडी में हवाई अड्डे का था ड्रीम प्रोजेक्टमंडी, 27 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह में प्रस्तावित बड़े हवाई अड्डे का माकपा ने विरोध जारी रखा है। माकपा ने अब हाल ही में प्रदेश में बनी नई सरकार से इसके स्थान को शिफ्ट करने की मांग उठाई है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मंडी जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को कॉमरेड ताराचंद भवन मंडी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सुरेश सरवाल ने की और भूपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट पेश की। बैठक में पार्टी नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा…

Read More