Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 21 फरवरी : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (IIT Mandi) के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग (एआई एंड एमएल) का उपयोग करके एक नया एल्गोरिदम विकसित किया है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान को अधिक सटीक बनाया जा सकता है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग (School of Civil and Environmental Engineering) के एसोसिएट प्रोफेसर डा. डेरिक्स प्रेज शुक्ला और तेल अबीब यूनिवर्सिटी (इजराइल) के डा.शरद कुमार गुप्ता द्वारा विकसित इस एल्गोरिदम से भूस्खलन संवेदी मैपिंग संबंधी डेटा असंतुलन की चुनौतियों से निपटा जा सकता है। इनके अध्ययन के परिणाम हाल ही में लैंडस्लाइड पत्रिका में प्रकाशित…

Read More

मंडी, 21 फरवरी : छोटी काशी मंडी में जारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देव दर्शन का दौर जारी है। देवी-देवताओं के आगमन से पूरा शहर देवधुनों व वाद्य यंत्रों की थाप पर झूमने लगा है। श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच कर पड्डल मैदान में देवी देवताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। मंडी जनपद में शिरकत करने वाले अधिकतर देवी देवता पड्डल मैदान में विराजमान होते हैं। कुछेक देवी देवता राज बेहडे में भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। अब तक 216 पंजीकृत देवी देवताओं में से 190 देवी देवता अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत कर चुके हैं। वहीं, 10 के करीब और देवी देवताओं…

Read More

शिमला, 21 फरवरी : छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में साबरी बंधुओं को बुलाने पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर साबरी बंधुओं का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। साबरी बंधुओं का यह विरोध उनके द्वारा गाई गई एक कव्वाली “अल्लाह हू” को लेकर किया जा रहा है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकारों के रूप में साबरी ब्रदर्स को बुलाया गया था। पहले सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया था। स्टेज पर जब साबरी ब्रदर्स ने…

Read More

मंडी, 20 फरवरी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी स्थित ओल्ड पुलिस लाइन में तीन करोड़ की लागत से निर्मित व्योमनेत्र (इंटीग्रेटिड सर्विलैंस एंड क्राइम रिस्पांस सेंटर) का लोकार्पण किया। यह सेंटर किसी भी आपातकालीन स्थिति में बेहतर संचार व निगरानी के साथ आपदा की प्रतिक्रिया की क्षमता में बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर कानून व्यवस्था प्रदान करने के लिए शहर में अत्याधुनिक तकनीक युक्त 250 कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिससे शहर के आने-वाले वाले स्थलों पर निगरानी की जा सकेगी। व्योमनेत्र चोरी, अपराध नियंत्रण जैसे संदिग्ध मामलों में निगरानी करने में भी…

Read More

मंडी, 19 फरवरी : राज्य सरकार प्रदेश में लगे सभी पावर प्रोजेक्ट से सेस के रूप में टैक्स वसूल करेगी। सरकार ने अध्यादेश लाकर इस नियम को प्रदेश में लागू कर दिया है। इसकी जानकारी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कही। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता पर टैक्स का कोई बोझ नहीं डालना चाहती। इसलिए आय जुटाने के अन्य साधनों को ढूंढा जा रहा है।  प्रदेश में लगे पॉवर प्रोजेक्ट यहां के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि इसके बदले में सरकार…

Read More

मंडी, 19 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में जिस सरकारी जमीन पर मंदिर बने हैं, उस जमीन को नियमों के तहत उस मंदिर के नाम कर दिया जाएगा। बशर्ते वो जमीन वन भूमि नहीं होनी चाहिए और आसानी से हस्तांतरित होने वाली होनी चाहिए। यह ऐलान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी के संस्कृति सदन में किया। वे यहां अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के मौके पर सर्व देवता समिति की तरफ से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। देवता समिति ने मांग उठाई थी कि जिन मंदिरों का निर्माण सरकारी भूमि पर हुआ है। उस जमीन को संबंधित…

Read More

मंडी, 18 फरवरी : छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के देवी देवताओं का आगमन जारी है। बीते रोज बड़ा देव कमरूनाग सहित जनपद के 7 देवी-देवता शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंच थे। वहीं शनिवार शाम तक 100 से अधिक देवी-देवता ढोल-नगाड़ों व वाद्य यंत्रों की थाप पर छोटी काशी में आगमन हो चुका है। इन देवी देवताओं के साथ हजारों देवलू झूमते नाचते हुए जनपद में पहुंच रहे हैं।       देवी देवताओं के आगमन से छोटी काशी देवमई हो गई है। चौहार घाटी के आराध्य देव हुरंग नारायण, बजीर देव…

Read More

मंडी, 18 फरवरी : महाशिवरात्रि के मौके पर छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में प्रशासन की तरफ से बड़े हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचीन परंपरा के अनुसार एक लघु जलेब (शोभायात्रा) भी निकाली गई। राज माधव राय के बाहर प्राचीन हवन कुंड में इस बार 5 पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया।  डीसी मंडी अरिंदम चौधरी अपनी धर्मपत्नी सहित शामिल हुए। उनके साथ रितिका जिंदल, नगर निगम की मेयर दीपाली जसपाल डिप्टी मेयर वीरेन्द्र भट्ट, सर्व देवता समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी…

Read More

मंडी, 17 फरवरी : छोटी काशी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग मंडी जनपद में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन, सर्व देवता समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा व अन्य लोगों ने उनका पूल घराट में भव्य स्वागत किया। बड़ा देव कमरूनाग ने मंडी पहुंचने पर सबसे पहले राज माधव राय मंदिर में अपनी हाजिरी भरी और उसके बाद राज परिवार की परंपरा के अनुसार राज महल में ओमेश्वर सिंह ने बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत किया। इसके बाद देव कमरुनाग अपने लाव लश्कर के साथ टारना माता मंदिर के लिए…

Read More

मंडी, 17 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में 19 से 25 फरवरी तक मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव व देवता मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान और सेरी मंच सजने लगे हैं। वहीं शुक्रवार से देवी-देवताओं का मंडी पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। देवता सबसे पहले मंडी के राजा राज माधव राय से मिलेंगे। उसके बाद शिवरात्रि महोत्सव में 7 दिनों तक भाग लेंगे।  वहीं, पड्डल मैदान में पंडाल लग चुके हैं, बाहर दुकानों सजने लग गई हैं। मैदान में झूले आदि भी लगाए जा रहे हैं। प्रशासन मंडी…

Read More