Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 17 फरवरी : द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के छुटभैये नेता अधिकारियों व कर्मचारियों को डरा धमकाकर काम करवाने की कोशिश कर रहे हैं। यह आरोप द्रंग से भाजपा के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने लगाया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि द्रंग से कांग्रेस के ऐसे छुटभैये नेता, जिन्होंने कभी वार्ड सदस्य का चुनाव तक नहीं लड़ा, आज सत्ता का रौब दिखाकर दूसरों को डराने धमकाने पर लगे हैं। ऐसे कुछ नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग भाजपा के पास पहुंच गई है। यदि ऐसे नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं…

Read More

मंडी, 16 फरवरी : शहर में 19 से 25 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर पुलिस के कंधों पर इस बार एक बड़ी चुनौती है। चुनौती इसलिए है क्योंकि करीब 12 वर्षों के बाद महोत्सव में शाम को होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं और दिन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को इस बार शहर के बीचों बीच स्थित ऐतिहासिक सेरी मंच पर करवाया जा रहा है। जिससे ओवर क्राउडेड होते जा रहे शहर में ट्रैफिक को दुरूस्त रखना बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है। लेकिन इस कार्य के लिए पुलिस विभाग ने भी कमर कसते हुए बनाए गए ट्रैफिक प्लान…

Read More

मंडी, 16 फरवरी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी पीजी इकाई द्वारा बुधवार को स्वामी विवेकानंद भवन के प्रांगण में विश्वविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी पीजी इकाई की उपाध्यक्षा भारती ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को कई बार मांग पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक एबीवीपी की मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया, जिसको लेकर एबीवीपी ने विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय के…

Read More

मंडी, 15 फरवरी : सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए जिला प्रशासन ने स्टार कलाकारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में हिमाचली गायक अपना रंग जमाएंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की एक संध्या शहीदों को भी समर्पित की गई हैं। करीब 10 सालों बाद मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर इस बार मेले की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस बार मेले में 6 सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। 19 फरवरी को पहली सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार साबरी ब्रदर्स होंगे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पहली…

Read More

मंडी, 15 फरवरी : देश में जी-20 की मेजबानी से दुनिया भर में भारत का गौरव बड़ा है। इस आयोजन से जी-20 के सदस्यों को भारत की संस्कृति को देखने का एक बड़ा अवसर मिला हैं। यह बात बुधवार को बल्लभ गवर्नमेंट काॅलेज मंडी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सांसद प्रतिभा सिंह ने कही। नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस बार जी 20 की मेजबानी से देश का जहां दुनिया भर में भारत…

Read More

मंडी, 15 फरवरी : हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला छोटी काशी के रूप में जाना जाता है। छोटी काशी के नाम से विख्यात इस नगरी में 80 के करीब मंदिर है जिनमें अधिकतर मंदिर भगवान भोलेनाथ के हैं। बाबा भूतनाथ की इस नगरी में ब्यास नदी के तट पर एक ऐसा मंदिर मौजूद है, जिसमें एक साथ 11 शिवलिंगों की पूजा होती है और यह मंदिर है। एकादश रूद्र महादेव मंदिर भारतवर्ष का दूसरा ऐसा मंदिर है, जिसमें एक साथ 11 शिवलिंग मौजूद है। उत्तरी भारत का इकलौता मंदिर है जो सनातन धर्म के अनुसार पंचदेव उपासना पद्धति पर बनाया…

Read More

मंडी, 14 फरवरी : मंडी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने मंडी में पूर्व सरकार द्वारा खोले गए राजस्व विभाग के सेटलमेंट कार्यालय को बंद करना पूरे संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ बताया है। खुशाल ठाकुर ने कहा कि राजस्व के जिन छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को धर्मशाला जाना पड़ता था, उन्हें अब यह सुविधा अपने घर द्वार पर मिलने वाली थी, जिसे सुक्खू सरकार ने छीन लिया है। लोगों को फिर से अब अपने कार्यों के लिए धर्मशाला जाना पड़ेगा। वहीं, सरकार ने कर्ज का हवाला देकर शिवधाम, एयरपोर्ट…

Read More

मंडी, 14 फरवरी : छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा महोत्सव को लेकर कड़े इंतजार किए जा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मंडी ने पत्रकार वार्ता दौरान ट्रैफिकर व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस बार शहर को 7 सेक्टरों में बांटा गया है। मेले के दौरान पुलिस के 1200 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेगें। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को…

Read More

मंडी, 13 फरवरी : छोटी काशी मंडी में 19 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है। शिवरात्रि महोत्सव के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 18 से 20 फरवरी तक मंडी में ही मौजूद रहेंगे। यह जानकारी धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इससे पूर्व चंद्रशेखर ने ऐतिहासिक सेरी मंच पर उपायुक्त मंडी व अन्य अधिकारियों के साथ शिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिया। चंद्रशेखर ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव को लेकर उन्होंने पहले समीक्षा बैठक कर दी थी, जिसके बाद बैठक में लिए गए फैसलों को अब…

Read More

मंडी, 13 फरवरी : आज आधुनिकता और विज्ञान का दौर है। नए दिन नई तकनीक के माध्यम से लोगों को सुविधा भी हो रही है। ऐसी ही तकनीक के जरिए अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी आई है। जहां मंडी के नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में विभिन्न स्थानों से ब्लड आदि के सैंपल जांच के लिए ड्रोन के माध्यम से पहुंच रहे हैं। इससे जहां विभाग का गाड़ियों का खर्च बचा है वहीं ड्रोन से समय की भी बहुत बचत हो रही है। सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि…

Read More