Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी,  26 जनवरी : आजादी के समय प्रदेश की साक्षरता दर मात्र 4 प्रतिशत थी और आज यह बढ़कर 82 प्रतिशत हो गई है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग है। आने वाले समय में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ जोड़ा जाएगा। यह बात हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंडी में आयोजित 74वें में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही। शिक्षा मंत्री ने जिला व प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी विभागों में बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रही है। शिक्षा…

Read More

मंडी, 25 जनवरी : हिमाचल में पूर्व में रहे सीएम जयराम ठाकुर यदि बीते पांच वर्षों से हवा में सफर करने के बजाए सड़कों से सफर करते तो आज प्रदेश में सड़कों की हालत इतनी बुरी नहीं होती। यह तंज प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व की भाजपा सरकार के मुखिया जयराम ठाकुर पर कसा। बुधवार को मंडी दौरे के दौरान सर्किट हाउस मंडी पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह हमेशा ही पूरे प्रदेश में सड़क मार्ग से ही…

Read More

मंडी, 25 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं इस बार छोटी काशी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर होंगी। इससे शहर के बीचोंबीच स्थित ऐतिहासिक सेरी मंच की रौनक एक बार फिर लौटेगी। बीते कुछ वर्षों से शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं पड्डल मैदान में मेला स्थल पर ही आयोजित की जाती थी। वहीं इस बार जिला प्रशासन ने सांस्कृतिक संध्याओं को शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर करवाने का निर्णय लिया है। इस बात की मुहर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर भ्यूली में आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से लगाई…

Read More

मंडी, 24 जनवरी : शहर के सबसे व्यस्त चौक पर चोरों ने रेहड़ियों से हजारों रूपए के फल सब्जी के अलावा दूसरा सामान व नकदी उड़ा ली। शहर के बीचों-बीच पुलिस चौकी व पुलिस थाना से महज चंद मीटर की दूरी पर चोरों ने गरीब रेहड़ी वालों पर जमकर हाथ चलाया। एक रेहड़ी वाला निक्का राम जब सुबह पांच बजे सब्जी मंडी जाने के लिए यहां से गुजर रहा था तो उसने देखा कि रात को जो उन्होंने रेहड़ियां रात को रस्सी आदि से बांध कर बंद की थी, वह खुली हुई हैं।   इस पर उन्होंने रेहड़ियों के अन्य मालिकों…

Read More

मंडी, 24 जनवरी : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर मंडी में होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी के चलते मंगलवार को मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पुलिस जवानों, होम गार्ड, एनसीसी कैडेट सहित स्कूली बच्चों ने परेड की रिहर्सल की। इस दौरान डीएसपी हेड क्वार्टर ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह मंडी शहर के सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पुलिस और होमगार्ड के टुकड़िया इन दिनों परेड की रिहर्सल में जुटी है। गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय…

Read More

मंडी, 24 जनवरी : शहर में बाल मजदूरी करने व भीख मांगने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे शहर में अब कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा। गरीब बच्चों की शिक्षा व उनके उत्थान के लिए मंडी नगर निगम ने यह पहल की है। नगर निगम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर ऐसे बच्चों की पहचान करेगा और उन्हें शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।  यह फैसला सामाजिक न्याय उप समिति की बैठक में लिया गया। साथ ही बाल मजदूरी व शोषण के खिलाफ भी नगर निगम मंडी…

Read More

मंडी, 23 जनवरी : आईआईटी मंडी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में रिसर्च और विकास पर सहयोग करने के लिए मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड (मुख्यालय एमसी) नागपुर के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। एमओयू पर एवीएम बीजी फिलिप, वीएसएम डीवाईएसएमएसओ मुख्यालय एमसी, नागपुर और डॉ. तूलिका श्रीवास्तव, डीन आईआईटी मंडी ने हस्ताक्षर किए। सहयोग के बारे में बात करते हुए डॉ. तूलिका श्रीवास्तव, डीन (प्रायोजित अनुसंधान और औद्योगिक परामर्श), आईआईटी मंडी ने आईआईटी मंडी की पूरी टीम और मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड को इस एमओयू के रूप में उनके सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए…

Read More

मंडी, 23 जनवरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ। यह दिन नेता जी के अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने और याद करने के लिए मनाया जाता है। भारत सरकार ने नेताजी के जन्मदिन पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी महासंघ ने जोनल अस्पताल मंडी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के उपलक्ष पर अस्पताल सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया।  इस मौके पर अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित…

Read More

मंडी, 22 जनवरी : छोटी काशी मंडी में तारा रात्रि की मध्य रात्रि को बाबा भूतनाथ के घृतमंडल श्रृंगार की रस्मों के साथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। अगले एक माह तक हर रोज बाबा भूतनाथ का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाएगा। हर दिन श्रद्धालुओं को बाबा भूतनाथ के अलग-अलग रूपों में दर्शन दे रहे हैं। बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि छोटी काशी मंडी में रियासत काल से चली आ रही बाबा भूतनाथ के श्रृंगार की परंपरा आज भी निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि बाबा भूतनाथ का श्रृंगार…

Read More

मंडी,22 जनवरी : जिला के पंडोह क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कोबरा नामक गैंग बहुत ही सक्रिय हुई है। यह गैंग हर किसी के ऊपर जानलेवा हमला कर फरार हो जाते है। अब तक लगभग एक दर्जन जानलेवा हमले इस गैंग के द्वारा किए जा चुके है। इनके आतंक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं कुछ लोगों ने पहल करके एसपी मंडी को ज्ञापन सौंपा और ऐसे गैंग और उनके गुर्गों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई हैं।  वहीं हाल ही में हुई पंडोह के टैक्सी चालक के साथ मारपीट में पुलिस…

Read More