Author: पंकज शर्मा

रोनहाट, 2 अगस्त : विकास खंड शिलाई की कुल 35 ग्राम पंचायतों में से 17 पंचायतों में महिलाएं प्रधान पद पर आसीन हैं। मगर इनमें से अधिकांश ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान के पति पंचायत की बैठकों से लेकर विकास खंड अधिकारी के कार्यालय तक परोक्ष व अपरोक्ष रूप से प्रधान के सभी कामों को करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में शिलाई के बीडीओ ने सभी महिला प्रधानों को पंचायतों से संबंधित सभी गतिविधियों में उनके पतियों को दूर रखने की हिदायत दी है। आपको बताते चलें की ग्राम पंचायत रास्त, डाहर, पनोग, अजरोली, कोटी-बौंच, हलाह, लोजा-मानल, शंखोली, बाली-कोटी,…

Read More

रोनहाट, 03 अगस्त: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित सिरमौर के मीनस में पुलिस की मौजूदगी  न होने की वजह से अपराधियों और नशा तस्करों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस स्थान पर उत्तराखंड से हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स तो वसूल किया जाता है, मगर गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। बताते चलें कि स्थानीय लोगों की मांग पर दक्षिणी खंड के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा द्वारा मीनस में पुलिस सहायता कक्ष खोला गया था। इस दौरान जिन नशा तस्करों…

Read More

शिलाई, 30 जुलाई: भ्रष्टाचार को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले शिलाई विकास खंड में बिडला दिगवा ग्राम पंचायत का फर्जी प्रस्ताव तैयार कर डेढ़ लाख रुपए की धनराशि जारी करने का मामला सामने आया है। पंचायत के प्रधान रण सिंह और उप-प्रधान संत राम ने मामले को लेकर विकास खंड अधिकारी शिलाई को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी द्वारा फर्जी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जबकि पंचायत की कार्रवाई पुस्तिका में इसके बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। इस…

Read More

रोनहाट, 30 जुलाई : उपमंडल शिलाई के बाली कोटी में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना की दुखद खबर सामने आई है।जानकारी के अनुसार एक गाड़ी (HP14-6735) कंडीयारी से बाली गांव की तरफ़ आ रही थी कि अचानक टिकरी नामक स्थान के समीप अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय गाड़ी में कुल 5 लोग सवार बताए जा रहे थे।  हादसे की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को नागरिक अस्पताल शिलाई पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा एक व्यक्ति को मृत घोषित किया गया जबकि गंभीर रूप से घायल तीन…

Read More

रोनहाट, 29 जुलाई : राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर मीनस के समीप सेब से लदी एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे (UP 20AT-5624) पिकअप गाड़ी शिमला जिला से सेब लेकर उत्तर प्रदेश राज्य में बिजनौर जिले के नूरपुर शहर जा रही थी कि अचानक एनएच 707 पर मीनस-जामली सड़क पर जलऊँ मंदिर के नजदीक हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि चढ़ाई में सेब से लदी हुई पिकअप चढ़ नहीं पा रही थी, जिसके…

Read More

रोनहाट, 28 जुलाई : राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर एक निजी बस पहाड़ी से टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में 13 सवारियां ज़ख़्मी हुई है। एक निजी बस शिव ट्रेवल्स (HP17C7015) वीरवार सुबह करीब 11 बजे शिलाई से रोनहाट की तरफ जा रही थी। अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर धारवा के समीप पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में 16 सवारियां मौजूद थी, जिनमें से 13 लोगों को चोटें आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। शिलाई के एसएचओ मस्त राम ठाकुर की अगुवाई में स्थानीय लोगों के साथ…

Read More

 चौपाल, 26 जुलाई : राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर रोहाणा से करीब एक सौ मीटर पहले एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरे नाले में जा गिरी है। जानकारी के अनुसार पिकअप (HP 08A -2816) विकासनगर की तरफ से नेरवा की ओर आ रही थी। इस दौरान गाड़ी रोहाणा से करीब सौ मीटर आगे जाकर नाले में जा गिरी। हादसे के समय पिकअप में तीन लोग सवार थे, जिनमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गाड़ी सवार व्यक्ति घायल हो गए है। सूचना मिलने पर एसएचओ नेरवा जयंत करुण गौतम के नेतृत्व में…

Read More

चौपाल, 21 जुलाई : अटल श्रेष्ठ शहर योजना में चौपाल नगर पंचायत ने दूसरी मर्तबा विजेता का खिताब जीतकर 75 लाख रुपए की राशि को अपने नाम कर लिया है। हिमाचल सरकार में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मनाली में आयोजित अटल श्रेष्ठ शहर 2020-2021 पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान चौपाल नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर को 75 लाख का चेक भेंट करके शुभकामनाएं दी है। आपको बताते चले कि वर्ष 2018 में भी अटल श्रेष्ठ शहर योजना में चौपाल नगर पंचायत प्रदेश में अव्वल रही थी और उस दौरान भी चौपाल नगर पंचायत को 75 लाख रुपए की…

Read More

शिलाई, 12 जुलाई : अक्सर नए-नए विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 707 (NH-707) की तस्वीर अब धरातल पर बदलती नज़र आ रही है। जामली से शिरी क्यारी की तरफ सड़क को तारकोल से पक्का होते देखकर स्थानीय लोगों को अब जल्द सड़क पर उड़ने वाले धूल के गुबार से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल, विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित और भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लगभग 1356 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे एनएच 707 पर कार्य कर रही 5 निजी कंपनियों द्वारा युद्ध स्तर पर सड़क के चौड़ीकरण का…

Read More

रोनहाट, 04 जुलाई : शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जरवा पंचायत में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और शिलाई के पूर्व विधायक और सिविल सप्लाई कारपोरेशन के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर द्वारा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों द्वारा ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से भाजपा के दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। बलदेव सिंह तोमर ने क़रीब 2 करोड़ की लागत से निर्मित पीडब्ल्यूडी विभाग की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। वहीं मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा जरवा में प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More