Author: पंकज शर्मा

शिमला/रोनहाट: रोहडू थाना के अंतर्गत कलगांव के रहने वाले पति-पत्नी ने देवदार के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुजारली के कलगांव के रहने वाले मृतक की पहचान 42 साल के शांता कुमार के तौर पर की गई है, जबकि मृतका की पहचान 40 साल की मीना के तौर पर की गई है। प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी ने शील गांव के जंगल में एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। खुद घटनास्थल पर डीएसपी सुनील नेगी जांच कर…

Read More

शिलाई: रविवार दोपहर बाद से टोंस नदी में लापता शिलाई भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी वीरवार को पांचवे दिन उत्तराखंड के इछाड़ी डैम (Ichaari) डैम में मिल गया है। बता दें कि रविवार दोपहर 4 बजे के आसपास समाजसेवी व राजनीतिज्ञ महेंद्र सिंह नेगी उर्फ बाजा अपने दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे, और तेज बहाव की चपेट में आ जाने से लापता हो गए थे। इसके बाद से लगातार ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। हालांकि पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने रविवार को ही महेंद्र सिंह नेगी(Mahendra Singh Negi)के निधन पर शोक जताया…

Read More

शिलाई : उत्तराखंड और हिमाचल की सरहद पर बहने वाली टोंस नदी (Tons River) में सियासु के समीप एक व्यक्ति के डूबने का समाचार मिला है। लापता व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 4 बजे शिलाई के प्रसिद्ध व्यापारी महेंद्र सिंह नेगी उर्फ़ बाजा बशवाल अपने दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूर्यास्त तक क्षेत्र के करीब 300 लोगों द्वारा टोंस नदी के दोनों छोर में लापता व्यक्ति की तलाश…

Read More

रोनहाट : शिलाई उपमण्डल की रोनहाट उपतहसील में जलऊ मंदिर के समीप एक महिला ने गहरी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला 3 दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। हालांकि अभी आत्महत्या जैसा कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रोनहाट में जलऊ मंदिर के समीप एक महिला ने गहरी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के…

Read More

चौपाल : उपमण्डल के नेरवा बाजार में तेज रफ़्तार बाइक के कहर में एक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की। लोगों की माने तो ओवर स्पीड बाइक सवार राहगीर को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। नेरवा पुलिस स्टेशन के समीप शनिवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पर चल रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की रफ़्तार इतनी ज्यादा थी की टक्कर के बाद भी राहगीर करीब 50 मीटर तक बाइक के साथ घसीटता चला गया। आसपास के लोगों ने घायल राहगीर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नेरवा पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे…

Read More

रोनहाट : शिलाई उपमण्डल की रोनहाट उपतहसील के गुम्मट में शातिरों द्वारा चुराया गया सामान वीरवार दोपहर बाद पुलिस ने एक नाले से बरामद कर लिया है। दरअसल, 23 जून की रात को शातिरों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटि-बोंच के समीप 3 दुकानों में सेंध लगाई थी। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा मौके का मुआयना किया गया था, मगर चोरी हुआ सामान नहीं मिल पाया था। पुलिस ने वीरवार सुबह से ही क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया और घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक नाले में छुपाया गया चोरी का सामान बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार चोरी…

Read More

रोनहाट: शिलाई उपमंडल की कोटीबौंच पंचायत के गुम्मट गांव में तीन दुकानों में सेंधमारी की गई। जानकारी के मुताबिक चोरों ने संतराम, छाजू राम व संतराम शर्मा की दुकानों के ताले तोड़े। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने सामान चुराने के बाद कुछ सामान सड़क पर भी फेंक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दुकानदार बड़े कारोबारी नहीं है, लिहाजा आर्थिक क्षति से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तुरंत ही सेंधमारों को पकड़ा जाए। इससे पहले भी इलाके में वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। फिलहाल इस मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं…

Read More

चौपाल: उपमण्डल के चौकियां में बोलेरो केम्पर गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 युवकों की मौत हो गई है जबकि 2 युवकों को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम एक बोलेरो गाड़ी चौपाल से करीब 7 किलोमीटर दूर चौकियां के समीप 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया गया। जिसके बाद घायलों को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुँचाया गया। अस्पताल पहुँचने पर 3 युवकों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया जबकि गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को प्राथमिक…

Read More

रोनहाट : शिलाई उपमंडल की रोनहाट उपतहसील में तीन नाबालिग युवतियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवतियों के परिजनों ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि सोमवार देर शाम जब उनकी बच्चियां जंगल में घास के लिए गई थी। बोराड़ गांव के एक शख्स द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ की गई और जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। जंगल से वापिस अपने घर लौटने के बाद बच्चियों ने ये बात अपने परिजनों…

Read More