• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

पंकज शर्मा

चौपाल : फॉरेस्ट गार्ड के 12 कमरों के मकान में भड़की आग.. Watch Video  

January 9, 2021 by पंकज शर्मा Leave a Comment

चौपाल,9 जनवरी:  हिमाचल में लगातार आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।  ताजा जानकारी के मुताबिक चौपाल के सराहन के एक मकान में भीषण आग से 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि आगजनी में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

 

घटना बीते शुक्रवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड लखीराम चौहान के मकान में अचानक ही आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है क्योंकि मकान लकड़ी का था। लिहाजा आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश

चौपाल : निर्विरोध चुनी गई बिजमल पंचायत, तीन दशक में केवल तीन बार चुनाव 

January 5, 2021 by पंकज शर्मा Leave a Comment

चौपाल, 5 जनवरी :  विकास खंड की ग्राम पंचायत बिजमल के लोगों ने आपसी तालमेल बैठा कर वार्ड पंच से लेकर पंचायत समिति सदस्य तक का पूरा पैनल सर्वसम्मति से निर्विरोध  चयनित करके पंचायती राज चुनावों में एक और मिसाल पेश की है। 
      ग्राम पंचायत बिजमल के बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने मिल कर एक बैठक की एवं पंचायत को निर्विरोध चुनने का फैसला किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी सहमति बना कर मनोज कुमार को प्रधान, वीरेंद्र सिंगटा को उप प्रधान एवं राम चंद सिंगटा को बीडीसी सदस्य चयनित किया। इसी प्रकार पंचायत के सभी पांच वार्डों पर भी आम सहमति से सदस्य चुने गए, जिनमे वार्ड एक भरटो से सुभद्रा देवी, वार्ड दो शटल से सैना देवी, वार्ड तीन आर से शामा देवी, वार्ड चार बिजमल एक से नवीन चौहान एवं वार्ड पांच बिजमल दो से रघुवीर चौहान को वार्ड सदस्य  चुना गया।
      बता दें कि ग्राम पंचायत बिजमल 1990 में ग्राम पंचायत केदी से अलग होकर नई पंचायत बनी थी। इन तीस सालों में पंचायत के सात कार्यकालों में पंचायत में केवल तीन बार ही चुनाव हुए हैं तथा चार बार यह पंचायत निर्विरोध चुनी जा चुकी है। हाल ही में नागरिक उपमण्डल चौपाल की नौरा-बौरा ग्राम पंचायत के लोगों ने भी आपसी सहमति से पंचायत के पूरे पैनल और बीडीसी सदस्य का निर्विरोध चयन किया है।

Filed Under: राजनैतिक, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Shimla News

चौपाल : लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुनी गई नौरा-बौरा पंचायत, पेश की मिसाल 

December 31, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

चौपाल, 31 दिसम्बर : प्रदेश में पंचायत चुनावों के दौरान जहां भाई-भाई व पत्नी-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं प्रदेश की ही नौरा-बौरा पंचायत के बुद्धिजीवी लोगों देश के लिए मिसाल कायम की है। यहां पंचायत का चुनाव तीसरी बार निर्विरोध ही कर दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें बीडीसी सदस्य भी शामिल है, जिसे निर्विरोध चुन लिया गया है।

नौरा बौरा क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले युवा समाजसेवी लक्की चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नौरा बौरा पंचायत वर्ष 2005 में ग्राम पंचायत कुलग से अलग हो कर अस्तित्व में आई थी। नई पंचायत के गठन के बाद नौरा बौरा पंचायत में केवल एक बार पंचायत चुनाव हुए है।

इनमें पहले दो कार्यकाल के लिए पंचायत अनारक्षित रही, जबकि तीसरे कार्यकाल के लिए अनुसूचित जाति एवं चौथी मर्तबा अर्थात इस बार यह महिला के लिए आरक्षित हुई है। वर्ष 2005 में पहली बार हुए पंचायती चुनावों में जीत दर्ज कर नारायण सिंह इस पंचायत के प्रथम प्रधान बने थे। इसके बाद 2010 में प्रधान पद पर आसीन हुए जय सिंह पटियाल सहित पूरी पंचायत का पैनल निर्विरोध चुना गया था। 2015 में इस पंचायत में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गया था तो उस दौरान भी पंचायत प्रत्याक्षियों का निर्विरोध चयन किया गया था। जिसमें पंचायत के लोगों ने आपसी सहमति बना कर पंचायत के पूरे पैनल का निर्विरोध चयन किया एवं यशपाल पंचायत के प्रधान चुना।

इस वर्ष पंचायत के होने वाले चौथे चुनाव में पंचायत में प्रधान पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत के लोगों ने एक बार फिर आपसी सहमति बना कर पंचायत का पैनल निर्विरोध चुन कर एक नया इतिहास रच डाला है। इस बार सविता देवी (सैलपाब) के सिर पर प्रधान पद का ताज सजा है, जबकि राजेश कुमार (नौरा) को उप प्रधान, ऊमा देवी (बौरा) को बीडीसी सदस्य चुना गया है। वार्ड नंबर एक नौरा से बबली देवी, वार्ड नं.-2 बौरा-एक से अंजना देवी, वार्ड नं. 3 बौरा-दो से कुलवंत सिंह, पंचभैय्या वार्ड नं.4 से रण सिंह तथा सैलपाब वार्ड नं. 5 से विद्या देवी को वार्ड सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश

रोहडू के बागी गांव में भीषण अग्निकांड, 13 परिवार बेघर

December 25, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

रोहड़ू, 25 दिसंबर  : शिमला ज़िला में रोहड़ू उपमंडल के बागी गांव मे आगजनी की भीषण घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बागी गांव में शाम करीब साढ़े 5 बजे एक मकान मे आग की लपटे देखी गई। देखते-देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद दमकल विभाग और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। मगर तब तक बागी गांव के 9 घरों को आग ने जलाकर राख कर दिया था।

इस अग्निकांड में 13 परिवार बेघर हो गए है। इन परिवारों के आशियानों के साथ जीवन भर की जमा पूंजी भी जलकर राख हो गई है। बेघर हुए लोगों के पास महज बदन पर पहने हुए कपड़े ही शेष बच पाए है।

एसडीएम रोहड़ू बाबू राम शर्मा और डीएसपी सुनील नेगी ने भी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य चलाया है। प्रशासन द्वारा बेघर हुए लोगों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। इन सर्द रातों में बिना घर के वो कैसे रहेंगे और क्या खायेंगे इन सभी चीजों व्यवस्था की जा रही है। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

उधर, एसडीएम रोहड़ू बाबू राम शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी की इस घटना में करीब 13 परिवार बेघर हुए है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश

जोश में होश खो बैठी शिलाई कांग्रेस, चुनाव में नहीं होगी गाड़ी-बकरा व पैसों की कमी… 

December 20, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

रोनहाट, 20 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकाय के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी राजनैतिक दलों ने भी पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव जिताने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में सिरमौर ज़िला की शिलाई विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शिलाई ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सीता राम शर्मा सार्वजनिक मंच से ये दावा कर रहे हैं कि चुनाव में गाड़ी, बकरा और पैसा किसी चीज की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

मंच से संबोधन करते सीताराम शर्मा
     मामला शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड शिल्लाह का है। जहाँ कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के लिए अपना प्रत्त्याक्षी घोषित कर दिया है। कार्यकर्ताओ में जोश फूंकने के लिए शिलाई के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन चौहान भी मौजूद है। मगर कार्यकर्ताओ में जोश भरते-भरते ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई के अध्यक्ष सीता राम शर्मा अचानक से भावनाओ में बहकर अपना होश खो बैठे और लोकतंत्र के पावन पर्व में गाड़ी बकरा और पैसा किसी चीज की कोई कमी न आने की बात कह गए।
Watch Video : क्लिक पर देखें वीडियो, कैसे सार्वजनिक मंच पर नेता जी  की फिसली जुबान
 
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं रही-सही कसर भाजपा की सोशल मीडिया टीम पूरी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनैतिक दलों का कहना है कि जाने अनजाने में ही सही मगर आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने अपनी गाड़ी बकरा और पैसों वाली चुनाव जीतने की असली तकनीक को जनता के सामने ला ही दिया है। 

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour News in Hindi

RSS के पूर्व जिला कार्यवाहक ने BJP संगठन महामंत्री पर लगाए प्रताड़ना के आरोप 

December 19, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

चौपाल, 19 दिसंबर : आरएसएस के स्वयं सेवकों और भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक-ठाक नही चल रहा है। शायद इसलिए हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से ठीक पहले जिला कांगड़ा के देहरा से एक बार फिर से ज्वाला फूट गई है। हालांकि इस बार खुद विधायक रमेश धवाला ने भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा के खिलाफ मोर्चा नहीं खोला है, बल्कि  समर्थक व आरएसएस के पूर्व  जिला कार्यवाहक सुधीर शर्मा ने भाजपा संगठन महामंत्री पर  मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

    दरअसल, शिमला के नागरिक उपमण्डल चौपाल की ग्राम पंचायत देवत में पबास गाँव के प्रदीप धांगटा द्वारा पुलिस स्टेशन चौपाल में सुधीर शर्मा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिसमें हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा को धमकी देने के आरोप लगाए गए है। लिहाजा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके सिलसिले में सुधीर शर्मा के बयान दर्ज करने के लिए उन्हें चौपाल पुलिस थाना बुलाया गया था।

     सुधीर शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व प्रैस वार्ता  में धवाला के समर्थन में बोला था और पवन राणा को भी विधायक के कार्य क्षेत्र में दख़लअंदाज़ी न करने की सलाह दी थी,  जिसके बाद पवन राणा के इशारे पर उनके खिलाफ शिमला के चौपाल पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया, जहां बुलाकर पुलिस ने राणा के खिलाफ बयानबाज़ी न करने की बात कही। सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा महामंत्री मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसके खिलाफ वह अब हाईकोर्ट का दरवाज़ा भी खटखटा सकते हैं।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Shimla News

चौपाल में अधिकारियों ने 2 दिनों बाद बदल दिया पंचायत रोस्टर, शिकायत करेगी कांग्रेस

December 18, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

चौपाल, 18 दिसंबर : शिमला ज़िला में नागरिक उपमण्डल चौपाल में कांग्रेस ने अधिकारियों पर पंचायत चुनाव के रोस्टर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भेजने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़े : सोलन : IAS अजय यादव बन रहे जरूरतमंदों के हमदर्द, कैमरे में देख बुलाते है अपने पास
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि चौपाल के उपमंडलाधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी ने भाजपा नेताओं के दबाब में आकर सात पंचायतों के रोस्टर में फेरबदल किया है। कुपवी विकास खंड की सात पंचायतों में पहले 15 दिसम्बर को चुनाव आयोग द्वारा जारी रोस्टर अधिसूचना में बावत, मझौली, बांदल-कफलाह, नोरा-बोरा, कुलग, धोताली, भालू को अनारक्षित दर्शाया गया था।

      प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा

जिसके बाद 17 दिसम्बर को दोबारा रोस्टर जारी करके उपरोक्त पंचायतों के रोस्टर में बदलाव किया गया है। महज दो दिनों में कुपवी विकास खंड के अलग-अलग रोस्टर निकलना इस बात को साफ दर्शाता है कि चौपाल में अधिकारी सरकार के दबाव और इशारे पर काम कर रहे है। उन्होंने इस पर हैरानी जताते हुए कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश में सरकार ने जिस प्रकार से चुनाव आयोग को अपनी कठपुतली बनाने का प्रयास किया है वह बहुत ही निदनीय है।

रजनीश किमटा ने कुपवी विकास खंड को जारी इस रोस्टर में फेरबदल को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए इसके विरोध में आयोग के समक्ष याचिका दायर करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस इन चुनावों में लोकतंत्र की हत्या नही होने देगी और इसके खिलाफ सड़को में उतरने से भी गुरेज नही करेगी।

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour News in Hindi

प्रकृति के सफाई कर्मी के अस्तित्व पर खतरा, जानिए, क्या बोले बुजुर्ग पर्यावरणविद   

December 17, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

रोनहाट, 17 दिसंबर : सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र और समीपवर्ती इलाकों में पर्यावरण संरक्षण के लिए अहम माने जाने वाले गिद्ध (वल्चर) की लगातार घटती संख्या चिंता का विषय बन गई है। गिद्धों (Vulture) की घटती संख्या को पर्यावरण संतुलन के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। गिद्धों की प्रजातियां विलुप्त (Extinct) होने की कगार पर है।

       पर्यावरणविदों (Environmentalists) की माने तो पर्यावरण में संतुलन(Balance) बनाने के लिए गिद्ध काफी अहम है, क्योंकि गिद्ध खुद पर्यावरण को साफ बनाने का काम करते है। खुले में किसी भी जानवर के मरने के बाद गिद्ध इसे अपना भोजन बनाकर पर्यावरण को साफ और सुथरा बनाने में अहम योगदान (Contribution) देते है। लेकिन इनके दुर्लभ होने के बाद पर्यावरण में संक्रमण का खतरा बना रहता है।

रोनहाट के समीप उड़ता गिद्ध

केंद्रीय जु अथॉरिटी (Central Zoo Authority) ने करीब 17 वर्ष पहले इस सिलसिले में हिमाचल को सचेत किया था। जिसमें कहा गया था कि यदि हिमाचल में गिद्धों की संख्या इसी तरह कम होती रही तो ये पर्यावरण संतुलन के लिए  बड़ा खतरा है। हालांकि इसके बाद वर्ष 2004 के बाद से इनके संरक्षण (Protection) के लिए कार्य शुरू किया गया। वाइल्ड लाइफ विंग ने गिद्धों की संख्या को बढ़ाने के लिए इनके प्रजनन (Breeding) पर ध्यान दिया। जिसके लिए जंगलों में कृत्रिम घोंसले (Artificial Nest) बनाए गए और ऐसी जगह चिन्हित की गई जहां आग लगने का खतरा कम हो।

       वाइल्ड लाइफ विंग के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन सिरमौर ज़िला के गिरिपार क्षेत्र में गिद्धों की संख्या सरकारी आंकड़ों से बेहद अलग है। करीब 20 साल पहले तक गिरिपार के आसमान में जहां सैकड़ों की संख्या में गिद्धों का समूह ऊंची उड़ान भरते नजर आता था। वहीं अब इक्का-दुक्का गिद्ध भी बड़ी मुश्किल में नजर आते है। 
 
       भारत में लगभग हर प्रजाति के गिद्ध पाए जाते है। इनमें यूरेशियन ग्रिफन, हिमालयन ग्रिफन, व्हाइट बेक्ड और सलेंडर विल्ड जैसी प्रजातीय(Species) प्रमुख है। अब देश के सभी क्षेत्रों में इन सभी प्रजातियों के अस्तित्व पर संकट छा गया है। मसलन यूरेशियन ग्रिफन, हिमालयन ग्रिफन, व्हाइट बेक्ड और सलेंडर विल्ड प्रजातियों की अच्छी संख्या वाले राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश में भी अब इन्हें वन्य प्राणियों की सूची में क्रिटिकली एंड डेंजर्ड (Critical Endangered) घोषित कर दिया गया है। वर्ष 2020 के जाते-जाते स्थिति यह बन गई है की हिमाचल में गिद्ध नाममात्र के ही रह गए है। कई स्थानों में तो ये अब नजर आना ही बंद हो गए है। 
   खड़काह गांव के 101 वर्षीय सुरजन शर्मा और थुम्बाड़ी गांव के 94 वर्षीय मनी राम पराशर आदि पर्यावरणविदों ने कहा कि पहले क्षेत्र में गिद्धों की भरमार हुआ करती थी। मृत पशुओं के अवशेषों (Remains) को गिद्धों का झुंड कुछ ही घंटों में साफ कर देता था। इससे पर्यावरण भी साफ रहता था मगर अब हालात बदल गए है। पर्यावरणविदों ने बताया कि सरकार और संबंधित विभाग को इस और ध्यान देना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। 

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal hindi news, Sirmour News in Hindi

हिमाचल में पंचायत प्रधानों की शैक्षणिक योग्यता तय न करने पर शिक्षित वर्ग क्षुब्ध

December 12, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

शिमला, 12  दिसंबर : प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियां आरंभ होने से लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। परंतु प्रदेश सरकार द्वारा प्रधान व अन्य पंचायत पदाधिकारियों की शैक्षणिक योग्यता तय न करने से शिक्षित वर्ग काफी क्षुब्ध हैं। शिक्षित वर्ग का कहना है कि पंचायत स्तर की राजनीति पर अभी तक कम शिक्षित वर्ग का दबदबा है, जिस कारण पंचायत प्रधान अपने सचिव की कठपुतली बन कर रह जाते हैं।

गौर रहे कि अगले वर्ष 23 जनवरी को त्रि-स्तरीय पंचायतीराज का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायतीराज के चुनाव तय सीमा में करवाने का फरमान भी जारी कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि अधिकांश प्रधान कम पढ़े लिखे होने के कारण उन्हें पंचायतीराज की प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियों बारे जानकारी नहीं है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सही परिप्रेक्ष्य में नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा हरियाणा और उत्तराखंड की तर्ज पर पंचायत प्रधानों एवं अन्य सदस्यों की शैक्षणिक योग्यता तय करने बारे सरकार से बार-बार मांग उठाई जा रही है। गौर रहे कि हरियाणा और उत्तराखंड में पंचायत प्रधान को चुनाव लड़ने के लिए शैक्षिणिक योग्यता निर्धारित की गई है परंतु वोट की राजनीति के चलते  हिमाचल प्रदेश सरकार मूकदर्शक बन कर बैठी है।

जुन्गा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक विश्वानंद ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, किरण शर्मा, करूणा धीमान, इंद्रा ठाकुर,  देव चौहान, लीला चौहान सहित अनेक लोगों का कहना है कि सरकार को त्रिस्तरीय पंचायतीराज के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता तय करनी चाहिए थी ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सही परिप्रेक्ष्य में हो सके। कहा कि सरकार इस बारे गंभीर नहीं है। यदि पंचायतों का ऑडिट करवाया जाए तो अनेक प्रधानों को पद छोड़ने के उपरांत उमर भर रिकवरी का दंश झेलना पड़ सकता है। इनका कहना है कि विशेष कर पंचायत प्रधान के पद का चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम दस जमा दो होना जरूरी है। क्योंकि सरकार द्वारा पंचायत प्रधान को प्रशासनिक, वित्तीय और न्यायिक शक्तियां प्रदान की गई है परंतु कम शिक्षित होने के कारण प्रधान को हर कार्य के लिए सचिव पर निर्भर रहना पड़ता है और अनेकों बार सचिव इस आड़ में कई गलत कार्य भी करवा देते हैं। इस बारे अतिरिक्त निदेशक पंचायतीराज केवल शर्मा ने बताया कि पंचायत प्रधानों की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करने के लिए विभाग के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश

मां ने छोड़ा लाल, अंजू व अनीता दूध पिला नवजात को दे रही यशोदा जैसा दुलार

December 6, 2020 by पंकज शर्मा Leave a Comment

रोनहाट (शिलाई), 6 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के शिलाई उपमंडल के झकांडों गांव से दो महिलाओं की इंसानियत (Humanity) के तौर पर एक ऐसी मिसाल  (Example) सामने आई है, जो आपकी आंखें नम कर सकती हैं। कुदरत के इस फैसले से हर कोई स्तब्ध है तो गांव की अंजू व अनीता के प्रति हर किसी का सम्मान भी कई गुणा बढ़ चुका है। अपने जिगर के टुकड़े को जन्म देने के करीब 24 दिन बाद इलाके की एक महिला पिंकी लापता (Missing) हो गई। 13 दिन से गांव के तमाम लोग उसकी तलाश में जगह-जगह भटक रहे हैं।

     सबसे बड़ा सवाल यह था कि दुधमुंहे बच्चे को स्तनपान (Breast Feeding) कौन करवाएगा। इसके लिए अंजू व अनीता सामने आ गई। दोनों ही पिछले कुछ समय से मातृत्व सुख (Maternal pleasure) प्राप्त किया था। आप जानकर हैरान होंगे कि अंजू व अनीता बारी-बारी इस नवजात को स्तनपान करवा रही हैं। ठीक उसी तरह मासूम को दुलार (Love) दे रही हैं, जैसे यशोदा ने भगवान कृष्ण को दिया था। बड़ी बात यह है कि परिवार ने भी अंजू व अनीता की सोच पर रत्ती भर भी सवाल नहीं उठाया। सगी मां शिशु को घर में अकेला छोड़कर लापता हो गई थी। इसके बाद से ही ये महिलाएं शिशु को स्तनपान करवा कर नया जीवन दे रही हैं।

      जानकारी के मुताबिक इंसानियत के प्रति अपने दायित्व के इस बेमिसाल उदाहरण में गांव की अन्य महिलाओं की भी एक बड़ी भूमिका है। गांव की महिलाओं ने ही ये निर्णय लिया था कि हाल ही में शिशु को जन्म देने वाली गांव की महिलाएं शिशु को स्तनपान करवाएंगी। नवजात बेटे की मां को लापता हुए धीरे-धीरे वक्त बीतता जा रहा है। तलाश का अभियान भी चल रहा है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। ऐसे में अपनी मां के बिना बच्चे की हालत क्या हो सकती थी, इसे सहज ही समझा जा सकता है।

      संभव है कि ऐसी मिसाल कायम करने वाली कई अन्य महिलाएं भी होंगी, लेकिन लंबे अरसे में एक पिछड़े गांव से इस तरह की मिसाल सामने आई है। कुल मिलाकर कुदरत के इस फैसले को अंजू व अनीता ने सर माथे पर लिया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Sirmour News in Hindi

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Go to page 4
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा

जम्मू, 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के रामबन जिले में सोमवार को एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के दो सहयोगियों को दबोचा। पुलिस ने आंतकियों के लिए गुप्त तौर पर काम करने वाले दोनों लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह […]

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मामला 

लखनऊ, 18 जनवरी : निर्देशक अली अब्बास जाफर और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं की खराब छवि दिखाई गई है, जिससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है। यह एफआईआर रविवार देर रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा हजरतगंज पुलिस स्टेशन […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • जानिए, उम्र में चंद महीनों के फासले से कौन है हिमाचल में सबसे युवा सरपंच  
  • हिमाचल में मानवीय भूल से हो रहीं 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं : CM
  • जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा
  • गांव की सरकार में 22 साल की जागृति के काम आएगी वकालत की पढ़ाई, ये शक्तियां….
  • 111 किलो चरस पकड़ कर रिकाॅर्ड बनाने पर कुल्लू के SP गौरव सिंह को सेल्यूट, सम्मानित

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021