Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 14 जनवरी : छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर में मकर संक्रांति पर पहली बार छोटी काशी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के माध्यम से मंडी की प्राचीन झलक को दिखाने का पूरा प्रयास किया गया। ऐतिहासिक सेरी मंच पर मंडी जिला के पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, खान-पान, मंडी कलम और टांकरी लिपि को लेकर प्रदर्शनियां आयोजित की गई, जिनके माध्यम से लोगों ने प्राचीनता के बारे में जानकारियां हासिल की। वहीं, महोत्सव में पहाड़ी नाटी, फैशन शो और सोलह संस्कारों के बारे में संपूर्ण जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई। महोत्सव का समापन हैरिटेज…

Read More

मंडी, 13 जनवरी : पुलिस ने 29 वर्षीय युवक से चरस की भारी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। सदर थाना की टीम ने नाके के दौरान निजी बस में सवार युवक से यह खेप बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना की टीम ने वाहनों की चैकिंग के लिए भ्योली चौक पर नाका लगाया था। वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कुल्लू से मंडी की ओर आ रही निजी बस को रोका। इस दौरान जब सीट नंबर 51 पर बैठे युवक की तलाशी लेना चाही तो युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। युवक अपने…

Read More

मंडी, 13 जनवरी : आईएसओ 29990-2010 एवं फाइव एस प्रमाणित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 18 जनवरी को टायर बनाने वाली कंपनी योकोहामा कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें 400 के करीब युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन इसमें खास बात यह है कि इस कैंपस इंटरव्यू में केवल महिला अभ्यर्थी ही भाग ले सकती हैं। तो यह मौका विशेष रूप से उन महिला अभ्यर्थियों के लिए है जो अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर भविष्य का सपना देख रही हैं।     आईटीआई में होने वाले कैंपस इंटरव्यू के बारे में जानकारी देते हुए सीनियर ग्रुप इंस्ट्रक्टर एम के शर्मा ने बताया कि…

Read More

मंडी, 13 जनवरी : बेहतर पोषण प्राप्त करना सभी का अधिकार है। जिसको लेकर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही है, ताकि महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को खत्म किया जा सके। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कुपोषण से लड़ने के लिए मार्च 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की गई थी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बात की जाए तो शून्य से 6 वर्ष के 76 हजार से अधिक बच्चे पोषण अभियान के तहत लाभ प्राप्त कर रहे है। वहीं इस योजना में 13 हजार 30 धात्री व गर्भवती महिलाएं लाभार्थी है। जिला…

Read More

मंडी, 12 जनवरी : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए मंडी जिला में पंडोह से औट तक बनाई जा रही दस में से पांच टनल 31 मार्च से पहले-पहले यातायात के लिए बहाल होने जा रही है। इन टनलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब यहां से यातायात को बहाल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।  बता दें कि पंडोह बाईपास टकोली प्रोजेक्ट में फोरलेन को टनलों के माध्यम से गुजारा जा रहा है। इसके लिए यहां दस टनलों का निर्माण कार्य चला हुआ है। शाहपुर जी पलौन जी के माध्यम…

Read More

मंडी, 12 जनवरी : पधर उपमंडल के तहत आने वाले घघटयाण गांव में बीती रात आग लगने के कारण तीन मंजिला मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड के कारण पांच परिवार घर से बेघर हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार घघटयाण गांव निवासी रूप लाल, प्रेम सिंह, देवी सिंह, भीम सिंह और राजेंद्र कुमार के संयुक्त मकान में रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। परिवार के सभी लोग उस समय सो रहे थे। जैसे ही घरवालों को आग का पता चला तो उन्होंने जैसे-तैसे अपनी जानें बचाई और बड़ी मुश्किल से…

Read More

मंडी, 11 जनवरी : पूरे उत्तर भारत सहित हिमाचल प्रदेश में भी पशुओं में फैली लंपी स्किन डिजीज वायरस से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने सघन टीकाकरण अभियान चलाया है। मंडी जिला की बात की जाए तो अभी तक 1 लाख 11 हजार 90 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं इस वायरस से 1077 पशुओं की दुखद मौत भी हुई है।  जिला में अब तक 3 हजार 315 लंपी वायरस के एक्टिव केस चले हुए है। लंपी वायरस स्किन डिजीज विषाणु जनित बीमारी है। जिला में 2022 से अब तक 16 हजार 475 पशु इस वायरस के…

Read More

मंडी, 10 जनवरी : भारतीय तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी करती है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच जनवरी 2023 को भी राष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव स्थिर है। लेकिन इसी बीच हिमाचल प्रदेश की नई बनी सरकार ने जनता को महंगे डीजल का झटका दे दिया है। हिमाचल सरकार ने डीजल पर तीन रूपये प्रति लीटर की दर से वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब मंडी जिला में डीजल का भाव लगभग 83.02 से बढ़कर 86.05 रूपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतों…

Read More

मंडी, 09 जनवरी : निपुण भारत अभियान के तहत 2026 तक पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को निपुण बनाया जाएगा। इसी लक्ष्य को लेकर शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार से शुरू हो गया। इसमें प्राइमरी कक्षाओं के पहली से तीसरी कक्षा के अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण राज्य स्तरीय रिसोर्स पर्सन द्वारा दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी मंडी बलवीर भारद्वाज ने बताया कि बुनियादी शिक्षा व गणित विषय पर समग्र शिक्षा अभियान के अर्तंगत 130 अध्यापकों का जिला स्त्रोत वर्ग…

Read More

मंडी, 09 जनवरी : लोगों द्वारा दिए जाने वाले टोल के कारण ही फोरलेन जैसे बड़े प्रोजेक्टों का निर्माण होता है। लेकिन यह निर्माण उन लोगों के लिए अभिशाप बन जाता है जिनके क्षेत्र में टोल प्लाजा स्थापित होता है। उन लोगों को अपने क्षेत्र के आस पास आने-जाने के लिए अपनी ही जेब को ढीला करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही होने जा रहा है टकोली पंचायत के ग्रामीणों के साथ। कीरतपुर मनाली फोरलेन का एक टोल प्लाजा टकोली पंचायत के बीचों बीच स्थापित कर दिया गया है। हालांकि यह अभी चालू नहीं हुआ है लेकिन ग्रामीण इसके नुकसानों को…

Read More