Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 8 जनवरी : हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार अनुभव और युवा जोश व सोच के साथ प्रदेश का विकास करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल का जिस तरह से गठन किया है, उसके लिए वो बधाई के पात्र हैं। यह बात हिप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव शशि शर्मा ने मंडी से जारी बयान में कही। उन्होंने मंत्री बने सभी नेताओं को बधाई दी और प्रदेश के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने की उम्मीद जताई।       शशि शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह से प्रदेश के विकास के लिए दिन रात जुटे…

Read More

मंडी, 07 जनवरी : पेंचक सिलाट के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर मंडी का नाम चमकाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता इस बार महाराष्ट्र के नांदेड़ में 13 से 16 जनवरी तक आयोजित करवाई जाएगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मंडी से चयनित पांचों खिलाड़ियों का मंडी में प्रशिक्षण जारी है। जिनमें दो लड़कियां और तीन लड़के शामिल हैं। पेंचक सिलाट ऐसोसिएशन के जिला महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट है। पेचंक सिलाट भारत में भी खेल मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। केंद्र सरकार…

Read More

मंडी, 07 जनवरी ; हिमाचल प्रदेश में सरकार के पंचायती राज विभाग ने प्रदेश में हो रहे मनरेगा के कार्यों के लिए अब ऑनलाइन हाजरी साइट पर जाकर लगाने के निर्देश पंचायत प्रतिनिधियों को जारी किए है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। इसी विरोध के चलते शनिवार को पंचायती राज महासंघ सदर ब्लॉक ने एक मांग पत्र हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज विभाग को भेजा। उपायुक्त अरिंदम चौधरी के माध्यम से भेजे गए मांग पत्र में एनएमएमएस के तहत सभी मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी के फैसले को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई है। संघ का मानना है कि…

Read More

मंडी, 07 जनवरी : मंडी में खबर का असर हुआ है जहां बीते आठ महीनों से मंडी पठानकोट हाइवे पर पुरानी मंडी में सड़क सुविधा को सुचारू करने के लिए विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। बीते करीब आठ महीनों से मंडी नगर निगम के वार्ड पुरानी मंडी से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर सीवरेज लाइन डालने के कार्य के चलते लोगों को परेशानी हो रही थी, जिससे तंग आकर स्थानीय लोगों और यहां तक कि शहर के पूर्व पार्षद ने भी खुद ही एनएच को सुधारने का काम शुरू कर दिया। इस खबर को मीडिया में प्रमुखता…

Read More

मंडी, 06 जनवरी : पहले एनएचएआई ने मंडी के टकोली पंचायत के बीच यह कहकर टोल प्लाजा बना दिया कि पंचायत को टोल मुक्त किया जाएगा। लेकिन अब एनएचआई पंचायत को टोल मुक्त करने में आनाकानी कर रहा है। विरोध स्वरूप अब पंचायत वासियों ने टोल प्लाजा के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिसे 70 दिन बीत चुके है। लेकिन एनएचआई पंचायत वासियों की सुनने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को मंडी में मीडिया से रूबरू होते हुए युवा संघ टकोली के अध्यक्ष प्रेम चंद ने बताया कि ग्राम पंचायत टकोली के निवासी काफी समय से अपनी पंचायत…

Read More

मंडी, 04 जनवरी : बुधवार सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर मंडी के पंडोह डैम में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। हादसा सुबह करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस को इसकी सूचना करीब 7 बजे मिली। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मंडी से एसडीआरएफ की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह टैंकर (PB 65 AG 5656) कुल्लू की तरफ तेल छोड़कर वापिस लौट रहा था। हादसे में मारे गए लोगों में चालक…

Read More

मंडी, 04 जनवरी : हिमाचल प्रदेश में पूर्व की भाजपा सरकार में नई नगर निगमों का गठन किया गया, जिनमें से पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी भी शामिल है। जब नगर परिषद मंडी का दर्जा बढ़ाकर नगर निगम किया तो शहर ही नहीं, बल्कि इसमें शामिल किए गांव के लोगों को भी विकास के बड़े सपने दिखाए गए। लेकिन इसके विपरीत मंडी नगर निगम में आलम यह हो गया है कि यहां पर सड़कों को दुरूस्त करने के लिए शहर की पूर्व पार्षद ने वार्ड के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काम करना पड़ रहा है।  पूर्व पार्षद…

Read More

मंडी, 04 जनवरी : बुधवार सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे में अभी तक दो लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि पुलिस की आशंका के आधार पर सर्च ऑपरेशन जारी है। टैंकर में दो से अधिक लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है।          घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही  है। पुलिस को इसकी सूचना करीब 7 बजे मिली। हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंडी से एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी है कि टैंकर…

Read More

मंडी, 03 जनवरी : आईआईटी मंडी में जारी राज्यस्तरीय चार दिवसीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में नए वैज्ञानिक बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किए हैं। प्रदेश के दूरदराज के जिला चंबा के सलूणी ब्लॉक के पैरामाऊंट पब्लिक स्कूल किहार के छात्र नीरज ने बिच्छु बूटी से चाय बनाने का मॉडल पेश किया है। बिच्छू बूटी यानि नेटल लीफ से बनने वाली इस चाय की खास बात यह है कि यह भाप के माध्यम से तैयार की जाती है। वहीं यह चाय कई बीमारियों को दूर करने में भी सहायक है, ऐसा दावा मॉडल के माध्यम से किया जा…

Read More

मंडी, 03 जनवरी :प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र सिराज का दौरा किया। इस दौरान थुनाग में आयोजित एक जनसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सिराजवासियों को संबंधित करते हुए भावुक हो गए। अपने संबोधन के दौरान जयराम ठाकुर की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने सिराज विधानसभा क्षेत्र से 6वीं बार लगातार बतौर विधायक विधानसभा भेजने पर आभार प्रकट किया। वहीं सिराज विधानसभा के विधायक जयराम ठाकुर की आंखों से आंसू निकलते ही जनसभा में माहौल भावुकतापूर्ण हो गया। जनसभा में मौजूद महिलाओं, युवाओं…

Read More