Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 16 दिसंबर : नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव भलाड़ में गोपाल सिंह नामक मजदूर का मकान आगजनी की चपेट में आने से सामान जलकर राख हो गया। पंचायत प्रधान किरण देवी ने बताया कि गोपाल शिमला में मजदूरी से अपना परिवार पाल रहा था। उन्होंने कहा कि एसडीएम व खंड विकास अधिकारी संगड़ाह को प्रभावित परिवार के मकान के लिए आर्थिक मदद के लिए आवेदन सौंपा जा चुका है। बेघर हुआ यह परिवार फिलहाल काफी अरसे से बंद पड़े पुराने पटवार खाने में शरण लिए हुए है। जानकारी के अनुसार अंगीठी पर कपड़े गिरने से आग लगी…

Read More

हरिपुरधार, 16 दिसंबर : कुपवी क्षेत्र के डीपीई (DPE) जगत छींटा जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी प्रतियोगिता में तकनीकी अधिकारी (रेफरी) की भूमिका में नजर आएंगे। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 9 से 11 जनवरी तक दमन व दीव में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बता दें कि जगत छींटा पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को जज करते हुए नजर आएंगे। जगत सिंह छींटा कुपवी तहसील के मझौली गांव के रहने वाले हैं। जगत छींटा माध्यमिक विद्यालय गोंठ में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं। छींटा को…

Read More

संगडाह, 15 दिसंबर :  श्री रेणुका जी कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशानुसार संगड़ाह रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जिसमें विशेष रूप से स्थानीय विधायक विनय कुमार व रेणुका के प्रभारी विनोद जिंटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्दर चौहान सहित सभी बूथ अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व चेयरमैन, भूतपूर्व व वर्तमान जिलापरिषद सदस्य, सभी पंचायत समिति के सदस्य पूर्व सदस्य, सभी प्रधानगण व उप प्रधान तथा पूर्व प्रधानगण,सभी वार्ड मेंबर,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, SC विभाग, ओबीसी विभाग , पूर्व कर्मचारी विभाग के कार्यकर्त्ताओं व पूर्व में रहे…

Read More

संगड़ाह, 15 दिसंबर : महाविद्यालय संगड़ाह व स्थानीय विद्यालयों के छात्रों ने एचआरटीसी की संगड़ाह-लगनू-रेणुका जी बस के परिचालक पर अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए है। छात्र-छात्राओं  आरोप है कि गुरुवार सांय परिचालक ने शराब पी हुई थी। छात्रों को टिकट न देने पर जब वीडियो बनाना शुरू किया तो परिचालक उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। परिचालक बार-बार बस रूकवाकर विद्यार्थियों को उतारने को कहने लगा। छात्रों ने SDM संगड़ाह व RM नाहन के अलावा स्थानीय विधायक विनय कुमार को वीडियो भेजकर मामले में कार्रवाई करने की अपील की है। पुष्प लता, साक्षी, तमन्ना, सूर्जन व रोहित आदि ने बताया कि…

Read More

संगड़ाह,13 दिसंबर : जिला मुख्यालय नाहन के बाद अब केंद्रीय हाटी समिति ने उपमंडल स्तर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यश प्रदर्शन अब 16 दिसंबर को शिलाई में होगा।   उधर जानकारी ये भी है कि शिलाई में 15 दिसंबर को हाटी खुमल़ी का आयोजन  किया जा रहा है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर खुद  को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के मीडिया कोऑर्डिनेटर कहलाने वाले  टिंकू जिंटा ने शेयर किया है। इस आयोजन का केंद्रीय हाटी समिति या हाटी समिति के किसी भी यूनिट से कोई लेना देना नहीं है। जबकि सच्चाई यह…

Read More

संगड़ाह,11 दिसंबर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली ने मेधावी विद्यार्थियों व राष्ट्रीय खेलों में चयनित विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। युथ क्लब प्रभारी सुरेश ठाकुर एवं इको क्लब प्रभारी अलका भलेईक के नेतृत्व में ऐतिहासिक शहर शिमला का एक दिवसीय टूर आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा संस्थान व हिमाचल प्रदेश विधान सभा का सम्पूर्ण अवलोकन किया। वहीं माननीय उच्च न्यायालय, ओक ओवर, मुख्यमंत्री कार्यालय आदि के बाहरी दृश्य तथा ऐतिहासिक रिज मैदान, ऐतिहासिक अतिथि गृह पीटर हॉफ आदि घूमने का आनंद लिया।  विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने विधानसभा…

Read More

संगडाह, 8 दिसंबर : उपमंडल की पुलिस ने कोलवा गांव के तपेंद्र का पांच महीने पहले 42 हजार का गुम हुआ फ़ोन ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है।   जानकारी के अनुसार संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले कोलवा गांव के तपेंद्र का पांच महीने पहले 42 हजार का मोबाइल गुम हुआ था। तपेंद्र ने बताया कि 17 जुलाई को भूतमड़ी चूना पत्थर खदान के आस-पास 42 हजार का वीवो -23 Pro मोबाइल गुम हुआ। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फोन को ट्रेकिंग पर लगाया था। जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला और शुक्रवार को  तपेंद्र को वापस लौटा दिया है। बता दें कि…

Read More

संगड़ाह, 30 नवंबर : श्री रेणुका जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कई गांव को दशकों बाद बस सेवा मिली है। विधायक विनय कुमार ने वीरवार को रेणुका से संगडाह वाया थाना खेगुवा से मोहतु, लोहरा टिकरी, लाना मशुर, बनलोग, लगनू, सियूं तक HRTC बस सेवा का विधिवत तौर पर शुभारंभ किया। इस सड़क पर बस सेवा शुरू होने से हजारों क्षेत्रवासियों क़ो लाभ मिलेगा। विधायक विनय कुमार ने बताया की इस रूट पर बस सेवा क़ो शुरू करने सपना उनके पिता स्व डॉ प्रेम सिंह का था। उन्होंने इस क्षेत्र क़ो पहले सड़क से जोड़ने की योजना बनाई थी, जिसे उन्होंने सीपीएस के…

Read More

संगड़ाह, 28 नवंबर : वन मंडल रेणुका जी के पांचों रेंजों में भरे जाने वाले वन मित्रों के 43 पदों के लिए 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। फॉरेस्ट रेंज रेणुकाजी, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा व नौहरा के हर बीट में एक-एक वन मित्र रखा जाना है।  DFO उर्वशी ठाकुर ने बताया कि, इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग की वेबसाइट पर भी इस बारे पुरी जानकारी उपलब्ध है।

Read More

संगड़ाह, 26 नवंबर : सिरमौर के संगड़ाह में बीती रात काली मिट्टी स्थित बाजार में अचानक आग भड़क उठी। घटना रात डेढ़ बजे की है, जिसमे दुकान मालिक को लाखों का नुकसान होने की आशंका है।       जानकारी के अनुसार घटना सुबह डेढ़ बजे पेश आई। जब गश्त पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने दुकान से धुआं निकलता देखा। जिसके बाद घटना की सूचना दुकानदार को दी गई। आनन-फानन में दुकानदार ने ताला खोला तो आग की लपटें भड़क उठी। स्थानीय लोगों, पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने पानी की पाइप से आग बुझाने का प्रयास…

Read More