Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 28 मार्च : उपमंडल के सेंज घाट में बुधवार शाम एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार शाम को पेश आया जब कार (HP 79 0735) संगडाह से हरिपुरधार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सेंज घाट पहुंचते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत संगडाह अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान विवेक राणा (26), कमेश्वर छिंटा (33), मंजू (49) के रूप में हुई है। बताया जा रहा…

Read More

संगड़ाह, 27 मार्च : सिरमौर जिला के संगड़ाह विकास खंड में ग्राम पंचायत सैंज के लजवा गांव के निवासी जागर सिंह पुत्र ध्यान सिंह पिछले 12 दिनों से घर से लापता है। दूर-दूर तक ढूंढने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। 55 वर्षीय जागर सिंह से मोबाइल पर आखरी बार बात 17 मार्च को हुई बताई जा रही है। लजवा गांव के निवासी बलबीर ठाकुर से 17 मार्च को मोबाइल पर हुई आखिरी बात में जागर सिंह ने बताया था कि वह रोहडू क्षेत्र के अड़हाल गाव में दिहाड़ी कमाने गया हुआ है। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच…

Read More

संगड़ाह, 25 मार्च : सिरमौर जनपद के सैनधार क्षेत्र के मानरिया के मड़ीधार में माता मनसा देवी का मंदिर समस्त सैनधार वासियों की श्रद्धा का केंद्र है। माता मनसा देवी को क्षेत्र में कुल देवी के रूप में पूजा जाता है। यह धार समुद्र तल से लगभग 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जहां पर माता मनसा देवी का भव्य मंदिर है। इस मंदिर से चूड़धार की पहाड़ियों का विहंगम दृश्य और गिरिपार का सुंदर नजारा दिखाई देता है।       जानकारी के अनुसार यह मंदिर 1400 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। मंदिर के…

Read More

संगडाह, 14 मार्च : उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भूतमड़ी चूना पत्थर खदान पर हुए भूस्खलन में 44 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी 304A व 336 के तहत खान प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक मुलतान सिंह साथ लगते गांव गनोग का रहने वाला था और उसकी 4 बेटियों व 1 बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है।  समाज सेवी नाथूराम व पूर्व पंचायत प्रधान जगत सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के गृह क्षेत्र संगडाह में वर्तमान में बिना माइनिंग इंस्पेक्टर व चैक पोस्ट के…

Read More

संगड़ाह, 12 मार्च : सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भूतमड़ी चूना पत्थर खदान पर हुए भूस्खलन में मंगलवार बाद दोपहर 44 वर्षीय मजदूर अथवा ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मुल्तान सिंह पुत्र तुलसीराम साथ लगते गांव गनोग का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खदान पर की गई खड़ी कटिंग वाली जगह से मलबे से उसका क्षत विपक्ष शव निकाला गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह यहां आम दिनों की तरह ब्लास्टिंग भी हुई थी, हालांकि भूस्खलन बाद दोपहर हुआ। माइनिंग इंजीनियर डीके सिन्हा ने कहा कि उन्हें…

Read More

संगडाह, 10 मार्च : हिमाचल प्रदेश इंटक ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुर से ताल्लुक रखने वाले तेज तर्रार युवा नेता बिजेन्द्र ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता व प्रदेश आईटी सेल का इंचार्ज बनाया है। संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी इनकी निर्भीक, निडर व समर्पित निष्ठा भाव के मद्देनजर सौंपी है। बिजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि वह संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर और कर्मचारी के हितों की आवाज उठाना इंटक का मुख्य उद्देश्य है।  मनोहर लाल (बबलू पंडित) की ईमानदारी और बेबाक छवि का जिक्र करते हुए बिजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि…

Read More

संगड़ाह, 09 मार्च : उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव शिवपुर में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए है। गत रात्रि तेंदुए ने दिनेश कुमार पुत्र दयालू नामक किसान की तीन गाय को अपना निवाला बनाया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि रात को बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 3 गायों को मार डाला। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग व प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि जारी करने की अपील की। गौरतलब है कि 18 नवंबर को क्षेत्र के बराड़ी गांव में तेंदुए ने भीम सिंह नामक किसान पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल…

Read More

संगड़ाह,03 मार्च : नौहराधार की गवाही पंचायत के गांव जामल में आसमानी बिजली गिरने से मकान में आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। घटना शनिवार शाम को घटित हुई। रामलाल शर्मा का परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। घर में उनकी बहन दया देवी व उनकी भांजी थी। यह दोनों रसोई में आग सेक रहे थे कि अचानक साथ लगते कमरे मे गर्जना के साथ जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान दया देवी को हल्की चोट आई। गनीमत यह रही कि समय रहते वह दोनों घर से बाहर…

Read More

संगडाह, 01 मार्च : उपमंडल में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसमें ज्यादातर मोबाइल फ़ोन चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस थाना संगड़ाह ने पिछले 3 सप्ताह में 6 के मोबाइल फोन ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है।  जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस कर्मियों के अनुसार मोबाइल फोन ट्रैकिंग से पहले फोन का पता लगाया जाता है और फिर इसे बरामद कर मालिक को लौटाया जाता है। मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करवाने वालों में से 6 के फोन पुलिस द्वारा ढूंढकर लौटाए जा चुके हैं। थाना प्रभारी संगड़ाह बृजलाल मेहता…

Read More

श्री रेणुका जी, 25 फरवरी : उपमंडल संगडाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत शामरा के गांव गराडी निवासी शांति देवी कैंसर रोग से पीड़ित महिला को सहारा योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है। 9 महीने से इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक पेंशन खातों में जमा नहीं की गई है। शांति देवी को लगभग 9 महीने से पेंशन न मिलने से इलाज करवाने में परेशानी हो रही है। बीमारी से जूझ रही शांति देवी ने बताया कि मेरा कैंसर रोग का उपचार पेंशन के माध्यम से सुचारू रूप से हो रहा था, लेकिन पेंशन न…

Read More