संगड़ाह,13 दिसंबर : जिला मुख्यालय नाहन के बाद अब केंद्रीय हाटी समिति ने उपमंडल स्तर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यश प्रदर्शन अब 16 दिसंबर को शिलाई में होगा।
उधर जानकारी ये भी है कि शिलाई में 15 दिसंबर को हाटी खुमल़ी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर खुद को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के मीडिया कोऑर्डिनेटर कहलाने वाले टिंकू जिंटा ने शेयर किया है।
इस आयोजन का केंद्रीय हाटी समिति या हाटी समिति के किसी भी यूनिट से कोई लेना देना नहीं है। जबकि सच्चाई यह है कि केन्द्रीय हाटी समिति के आह्वान पर लोक निर्माण विश्राम गृह शिलाई में 16 दिसंबर को 11बजे हिमाचल सरकार द्वारा हाटी जनजाति कानून को लागू करवाने के लिए हाटी खुमल़ी व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी को आमंत्रित किया गया है।
हाटी मुद्दे पर आरंभ से आज तक की गई प्रमुख गतिविधियों की तथ्यों और प्रमाणों के साथ जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही सभी शंकाओं का समाधान करने का प्रयास भी किया जाएगा।