Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह,22 जनवरी : अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के अन्य हिस्सों की तरह उपमंडल संगड़ाह में भी राम भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय व्यापार मंडल, स्वयंसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद जैसे संगठनों व राम भक्तों द्वारा शिव मंदिर के समीप सुंदरकांड पाठ व हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया।  राम मंदिर टोली के सदस्यों ने बताया कि इस अनुष्ठान के लिए संगड़ाह खंड से राम मंदिर के लिए समर्पण राशि देने वाले 3700 परिवारों को न्योता दिया गया था। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी हुए…

Read More

नौहराधार,22 जनवरी : सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में हर त्योहार को अपने अलग अंदाज में मनाया जाता है। ऐसे ही खोड़ा पर्व को भी आज सभी गिरिपार वासियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। खोड़ा पर्व माघी के त्योहार से ठीक सात दिन बाद मनाया जाता है। जहां क्षेत्र में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर भजन-कीर्तन की धूम रही वहीं गिरिपार क्षेत्र के चोकर, भवाई आदि गांव में खोड़ा पर्व को धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर चोकर गांव के सांझे आंगन में नाटियों का दौर जारी रहा, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक गीतों से खूब समां…

Read More

 संगड़ाह, 18 जनवरी : किसान के दो बेटों ने अफसर बनकर सफलता की असाधारण इबारत लिखी है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो  युवक रविदत्त व अनिल ने  हिमाचल प्रदेश वित्त व लेखा सेवा (Himachal Pradesh Finance & Accounts Service) परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। दोनों की सफलता से इलाके में ख़ुशी का माहौल है। घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। दोनों की सफलता में अहम बात यह है कि दोनों ने नौकरी के साथ साथ पढाई को जारी रखा। संगडाह के लाना-पालर के रविदत्त वर्ष 2011 में हिमाचल पुलिस (Himachal Police) में हो गया था। वर्तमान में रवि…

Read More

संगड़ाह, 16 जनवरी : उपमंडल के पंचायत शिवपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में शिवपुर के रहने वाले 19 वर्षीय युवक विशाल की मौत हो गई।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम को हुआ हैं। एक टियागो कार  (HP-79-3011) शिवपुर के समीप 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चालक अंकित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पंचायत लाना पालर, रोहित पुत्र भूपाल, और विशाल पुत्र जोगिन्दर निवासी शिवपुर सवार थे, जिनमें से एक युवक विशाल बुरी तरह से जख्मी हो गया था।  स्थानीय लोगों की मदद से विशाल को ददाहू अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने युवक की हालत को…

Read More

संगड़ाह, 14 जनवरी : ग्राम पंचायत शामरा के जंगल व रिहायशी इलाकों के आसपास दहशत फैला रहा तेंदुआ के पिंजरे में कैद होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार कई दिनों से तेंदुआ रिहायशी इलाके के आसपास मंडरा रहा था। तेंदुआ क्षेत्र में कई पशुपालकों के मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था। लोग कई दिनों से डर के साए में रह रहे थे। लोगों के आग्रह पर कुछ दिन पहले वन विभाग ने गांव के समीप तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।  ग्रामीण सूरजन कमल हर रोज पिंजरे के अंदर मीट रख रहे…

Read More

संगड़ाह, 12 जनवरी : सिरमौर जनपद के हरिपुरधार क्षेत्र की डिमाईना पंचायत के गेहल गांव के 33 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। त्यौहार के मौके पर हुई घटना के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।  जानकारी के मुताबिक सतपाल वीरवार सुबह जंगल में पत्तियों को लेने गया था कि अचानक पेड़ से नीचे खाई में गिर गया। घटना के बाद गांव के लोग तुरंत उसे हरिपुरधार सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी संगड़ाह में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद…

Read More

नाहन, 2 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद की हरिपुरधार (Haripurdhar) घाटी पांच साल के मासूम की सड़क हादसे में मौत पर शोक में डूबी हुई है। नववर्ष की पूर्व संध्या गैहल के रहने वाले परिवार पर दुखों का पहाड़ लेकर टूटी। विडंबना देखिए, नववर्ष के पहले ही दिन परिवार के लाडले बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा। दरअसल, 31 दिसंबर की शाम करीब पांच वर्षीय अभिराज सिंह पिता गोविंद के साथ सफर कर रहा था। अचानक ही संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर कार (HP- 79 2643) के बोनट से धुआं उठने लगा। इस दौरान मासूम पिछली सीट पर…

Read More

संगड़ाह, 01 जनवरी  : गिरिपार क्षेत्र की 154 पंचायतों की 55 साल पुरानी अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग भारत सरकार द्वारा गत 4 अगस्त को पूरी किए जाने के बाद अब तक हिमाचल सरकार द्वारा प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रेणुका जी मंडल इकाई ने रोष जताया है। रविवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में इकाई के अध्यक्ष रणजीत चौहान ने बैठक की अध्यक्षता में हाटी मुद्दे पर विशेष बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की मांग पूरी करने पर आभार जताया गया। मोर्चा महामंत्री रविदत्त शर्मा ने कहा कि…

Read More

संगड़ाह, 30 दिसंबर : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह प्रांगण में शनिवार को व्यापार मंडल ने अपना 10वां वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला तथा पुरुष व्यवसायियों ने भाग लिया। इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश भारद्वाज ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा के उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा की वह व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्होंने बस अड्डा बाजार में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से…

Read More

संगडाह, 29 दिसंबर : आदर्श विद्यालय संगडाह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। श्री रेणुका कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह चौहान ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला उपनिदेशक कर्मचंद्र धीमान ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के 110  मेधावी छात्रों को टैबलेट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर खेलों व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रेणुका जी के विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार…

Read More