Author: सुनील ठाकुर

सोलन/बिलासपुर, 13 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार दोपहर बिलासपुर-सोलन सीमा (Bilaspur-Solan Border) पर आक्रोशित भीड़ ने नवगांव खड्ड में त्रिवेणीघाट निर्माणाधीन पेयजल योजना को तहस-नहस कर दिया। इसी दौरान जमकर पथराव भी हुआ। ये भीड़ बिलासपुर की तरफ से सोलन की सीमा में दाखिल हुई थी। पथराव (Stone Pelting) में 7 पुलिस कर्मियों व एक होमगार्ड (Home guard) जवान के जख्मी होने की भी सूचना है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने बल का इस्तेमाल भी किया। विधायक रणधीर शर्मा की मानें तो कई लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी ये…

Read More

बिलासपुर, 12 फरवरी : एम्स बिलासपुर की साथ लगती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों ने एक निजी आउटसोर्स कंपनी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप जड़े हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस निजी आउटसोर्स कंपनी द्वारा सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की एवज में भारी भरकम राशि वसूल की जा रही है। इसके तहत लगभग 70 बेरोजगार ठगी के शिकार हुए है। इस बात के उनके पास पुख्ता प्रमाण है। उन्होंने एम्स प्रशासन एवं पुलिस से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत राजपुरा के…

Read More

घुमारवीं, 12 फरवरी : पुलिस थाना घुमारवीं के तहत राजमार्ग शिमला-मटौर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।  जानकारी के अनुसार हादसा शिमला-मटौर मार्ग पर करीब सुबह 9 बजे पेश आया। जब घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहे ट्रक (HP 24B 2143) ने सड़क किनारे जा रहे राहगीर को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति का सिर का हिस्सा अलग हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को…

Read More

बिलासपुर, 11 फरवरी : झंडूता उपमंडल के बल्सीणा के खबडी देवी मंदिर में रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गांव चलो अभियान और महिला मंडलो को संबोधित करने पहुंचे। इस कार्यक्रम में वह महिलाओं को संबोधित किया और महिला वार्ड की खेलों को देखा। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं खेलों में भाग लेने आई हैं, जिसमें रस्साकशी, मटकी फोड़, कुर्सी दौड़ एवं अन्य सांस्कृतिक खेलों का आयोजन किया गया।   इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया और खुद इस पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की सारी गतिविधियों को देखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि…

Read More

 बिलासपुर,11 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के कोठीपुरा में स्थित एम्स (AIIMS) बिलासपुर में एक छात्र ने छलांग लगा दी। MBBS कर रहा द्वितीय वर्ष का छात्र परीक्षित (21) निवासी इंदौर मध्य प्रदेश ने एम्स हॉस्टल की चौथी मंजिल छलांग लगा दी। युवक को घायल अवस्था में तुरंत ही इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान छात्र दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।…

Read More

बिलासपुर, 11 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में शनिवार से माघ मास के गुप्त नवरात्रि बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए है। इन गुप्त नवरात्रों में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।               श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं को लाइनों में माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। पुजारी नीलम शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त नवरात्रों के दौरान…

Read More

बिलासपुर, 10 फरवरी : जनपद में उद्यान विभाग ने ट्रक में अवैध रूप से लाए जा रहे सेब के 40 हजार पौधों को जब्त कर नष्ट किया है।     जानकारी के अनुसार वीरवार देर सांय जम्मू कश्मीर के कुलगाम से अवैध रूप से पौधे ट्रक में शिमला ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान उद्यान विभाग के कर्मचारी ने ट्रक को जांच के लिए रोका तो ट्रक से 40 हजार सेब के पौधे बरामद किए गए। जिनकी कीमत चार लाख के करीब बताई जा रही है। ट्रक चालक से पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया। सूचना मिलते ही फ्लाइंग…

Read More

बिलासपुर, 9 फरवरी : नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वारघाट पुलिस ने गश्त के दौरान किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर भटेड के पास कार सवार युवक से 1 किलो 498 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात स्वारघाट पुलिस ने थाना प्रभारी राजेश वर्मा की अगुवाई में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भटेड के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच मंडी की तरफ से आ रही एक मारुति कार (HP01K-5323) को तलाशी के लिए रोका गया। कार की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति…

Read More

बिलासपुर, 9 फरवरी : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित मझेड़ नामक स्थान पर लोगों ने फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण करने की मांग उठाई है। लोगों की इस मांग का समर्थन करते हुए जिला परिषद उपाध्यक्ष बिलासपुर मान सिंह धीमान ने शुक्रवार को लोगों से मुलाकात की। लोगों ने मान सिंह धीमान को बताया कि मझेड़ में फ्लाईओवर ब्रिज न होने के कारण लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग जान को जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं। ऐसे में यहां पर कभी भी बड़ा हादसा पेश आ सकता है। इस…

Read More

बिलासपुर, 8 फरवरी : जनपद में नंगल डैम के समीप वीरवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। यहां कर्मचारियों को ले जा रही ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया।  जानकारी के अनुसार भाखड़ा बांध के कर्मचारियों को ले जाने वाली ट्रेन नंगल से जा रही थी। इसी दौरान नंगल डैम से कुछ ही दूरी पर पंजाब-हिमाचल सीमा पर गांव नहला के समीप ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। गनीमत यह रही कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन में सवार सभी लोग सुरक्षित है। हादसे के बाद भाखड़ा बांध…

Read More