बिलासपुर, 11 फरवरी : झंडूता उपमंडल के बल्सीणा के खबडी देवी मंदिर में रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गांव चलो अभियान और महिला मंडलो को संबोधित करने पहुंचे। इस कार्यक्रम में वह महिलाओं को संबोधित किया और महिला वार्ड की खेलों को देखा। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं खेलों में भाग लेने आई हैं, जिसमें रस्साकशी, मटकी फोड़, कुर्सी दौड़ एवं अन्य सांस्कृतिक खेलों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया और खुद इस पूरे कार्यक्रम में महिलाओं की सारी गतिविधियों को देखा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नारी लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा काली का स्वरूप है, महिलाएं समाज उत्थान में बहुत योगदान देती है। आज हमारा देश खुशहाल और विकसित बन रहा है जिसमे इस क्षेत्र की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा समाज और परिवार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम रहती है। उन्होंने कहा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला उत्थान के लिए चलाई गई अहम योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी द्वारा उज्जवला योजना में महिलाओं को फ्री कनेक्शन देना अहम कदम है पहले महिलाएं धुएं से परेशान रहती थी। अभी महिलाओं ने पूरी तरह से निजात पा लिया है ।