Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 23 अप्रैल : किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित तुन्नू क्षेत्र में गोविंद सागर झील में दो दिन से फंसा बारहसिंगा को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। दो दिन से गोबिंद सागर झील की दलदल में फंसे इस बारहसिंगा को अग्निशमन विभाग सहित वन विभाग व स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाला गया है।  जानकारी के अनुसार दो दिन से यह बारहसिंगा दलदल में फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी वन विभाग और अग्निशमन विभाग को दी गई। संयुक्त रूप से किए गए रेस्क्यू के बाद बारहसिंगा को सुरक्षित निकाल दिया गया है।

Read More

बिलासपुर,23 अप्रैल : जिला मुख्यालय में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। नगर के डियारा सेक्टर में स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्वालुओं का तांता लगा है। मंदिर परिसर में सुंदर कांड व हनुमान पाठ का आयोजन किया गया है।  इस आयोजन में मंदिर कमेटी व शहर वासियों के सहयोग से मिलकर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्वालुओं सहित मंदिर कमेटी बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है। प्रत्येक साल की भांति इस साल डियारा सेक्टर में स्थित हनुमान मंदिर को सजाया गया है और सुंदर कांड दोपहर तक आयोजित किया जाएगा।    …

Read More

 बिलासपुर, 22 अप्रैल : जनपद के गहदवीं क्षेत्र के सेराड गांव में एक 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।     जानकारी के अनुसार यह घटना झंडूता थाना के अंतर्गत पड़ने वाले सेरड़ गांव में घटी है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जब वहां कमरा खुलवाया तो लड़की फंदे से झूल रही थी। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों और प्रधान, उपप्रधान की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के…

Read More

 बिलासपुर, 21 अप्रैल : शिमला मटौर फोरलेन प्रभावित एवं संघर्ष समिति की बैठक रविवार को नम्होल के दगसेच में आयोजित की गई और विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों के साथ चर्चा की गई। यह बैठक संघर्ष समिति के अध्यक्ष बाबूराम सिसोदिया की अध्यक्षता में की गई। बैठक में उन्होने बताया कि सरकार और प्रशासन की ओर से उनकी जमीन और मकानों के उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिस पर संघर्ष समिति एक साल से प्रशासन और सरकार को अवगत करवा चुकी है लेकीन फिर भी उनकी इस समस्या का कोई हल नहीं निकला है।  संघर्ष समिति ने प्रशासन…

Read More

बिलासपुर, 16 अप्रैल :हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में आज अष्टमी की धूम है। माता श्री नैना देवी के दरबार में अष्टमी के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा है। इस उपलक्ष्य पर जहां श्रद्धालु माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं वहीं माता के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली जा रही हैं। इस शुभ अवसर पर कुछ लोग छोटे-छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार भी करवा रहे हैं।  पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है। कहते हैं कि माता को अष्टमी का…

Read More

बिलासपुर,15 अप्रैल : जनपद के देलग में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, जहां ऑल्टो कार के खाई में गिरने से दो की मौके पर मौत, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।  जानकारी के अनुसार परिवार तीर्थ स्थल मार्कण्डेय जा रहा था। इसी दौरान देलग के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें दम्पति की मौत जबकि बेटे-बहु को गहरी चोटें आई है। हादसे के बाद घायलों को एम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों की पहचान सुभाष व रंजना देवी जबकि बेटा बहु अंकुश व अंकिता घायल हुए है।  डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले…

Read More

 बिलासपुर,13 अप्रैल : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की मिसाल पेश की है। उन्होंने घुमारवीं विधानसभा स्थित औहर पंचायत के 13 वर्षीय दक्ष को पैरों से अक्षम बालक दक्ष शर्मा की दक्षता को पुनर्स्थापित करते हुए उसे कृत्रिम पैरों का तोहफा दिया है, जिसकी वजह से आज दक्ष फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो पाया है। बालक दक्ष शर्मा केंद्रीय विद्यालय में 9वीं कक्षा का छात्र है और वो दाहिने पैर से अक्षम था। जैसे ही हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को इस बालक…

Read More

बिलासपुर, 11 अप्रैल : जनपद में एक बड़े शराब कारोबारी ने अपने साझेदार एवं ऑपरेशन मैनेजर पर लाखों रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सांझेदार एवं ऑपरेशनल मैनेजर ने एक अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक हुई वाइन शॉप से हुई आमदनी को अपने पैसे पूरे करने की बात कही हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा-406, 420 व दफा 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष कृष्ण पुत्र राजवीर गर्ग निवासी बी 34 मकान नंबर 1295 गली नंबर एक…

Read More

बिलासपुर, 11 अप्रैल : आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है, यानी आज मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा दुर्गा का तीसरा रूप है। मां युद्ध मुद्रा में सिंह पर विराजमान हैं। हाथों में त्रिशूल, धनुष, गदा व तलवार है। माथे पर घंटे के आकार में अर्द्ध चंद्र विराजमान है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। माता की उत्पत्ति राक्षसों का वध करने के लिए हुई थी। तो आइए, माता चंद्रघंटा का नाम लेकर हम आपको शक्तिपीठ श्री नैना देवी की ओर ले चलें। जानें क्या है, मंदिर का इतिहास…. शक्तिपीठ मां…

Read More

बिलासपुर, 08 अप्रैल : बिलासपुर जनपद के लुहनु मैदान के साथ लगती गोविंद सागर झील को एडवेंचर टूरिज़्म के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है, जिसके चलते आने वाले समय में गोविंद सागर झील क्रूज, हाईस्पीड मोटर बोट्स, शिकारा, बैलून ड्राइव जैसे गुलजार दिखाई देंगी। गोविंद सागर झील की खूबसूरती को और निखारने के लिए यहां आने वाले समय में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।  जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि लुहनु मैदान व गोविंद सागर झील में आने…

Read More